Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहांपुर
MAHARAJ SINGH
शाहजहांपुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रिपोर्टर रईस खान1
- *शाहजहांपुर, 20 अप्रैल । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं राज्य मंत्री परिवहन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह द्वारा सोमवार को बटन दबाकर 47 करोड रुपए की लागत से चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। 1894.83 लाख रुपए से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पूर्व निर्मित बस स्टेशन के सौन्दर्याकरण कार्य, 1248.51 लाख रुपए से लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी सैटेलाईट बस अड्डा के निर्माण कार्य, 1059.53 लाख रुपए से कार्यशाला का निर्माण कार्य तथा 239.44 लाख रुपए से डिटेन्शन एवं डम्पिंग यार्ड के निर्माण कार्य का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्मित सैटेलाइट बस अड्डे का नाम महान समाजसेवी एवं आदर्श शासक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में रखा गया है।3
- शाहजहांपुर /राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर से ग्राम पंचायत महाउ महेश स्थित गौशाला में चार ट्रॉली भूसा दान स्वरूप भेजा। इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला नहीं है, वे अपने आसपास की गौशालाओं में भूसा दान अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में सभी प्रधान साथियों को बढ़-चढ़कर गौशालाओं की मदद करनी चाहिए ताकि गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाएं संचालित हैं, वहां गायों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जाए। गौसेवा को उन्होंने धर्म और पुण्य का महान कार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म में गाय का स्थान सर्वोच्च माना गया है और “गौ सेवा ही नारायण सेवा” है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य प्रधान भी आगे आकर गौशालाओं के सहयोग में योगदान देंगे।1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- Post by Ravi Kaithwar1
- सिंधौली--पति के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रही दादी-पोते की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। घटना की वजह बाइक का अनियंत्रित होना बताया जाता है। जिस कारण सड़क पर गिरे दोनों लोग सामने से आ रहे रोलर की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक रोलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गाँव दिलावरपुर निवासी 59 वर्षीय गुड्डी देवी अपने पति ओमप्रकाश और 4 वर्षीय पोते अभि के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की दोपहर अपनी रिश्तेदारी में गोला गोकरणनाथ जा रही थीं। रास्ते में शेखूपुर गाँव के समीप स्थित पंचायत घर के सामने बाइक के पिछले पहिए के सामने पत्थर आ जाने कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिस कारण पीछे बैठी महिला तथा आगे बैठा बालक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान चेना रुरिया की तरफ से आ रहे रोड रोलर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मृत्यु हो गयी। घटना देख आसपास के लोग मौके पर आ गए। चालक रोलर को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह मौके पर पहुँचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच3
- शाहजहांपुर। सैटेलाइट बस अड्डे के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एक तस्वीर ने प्रशासनिक मर्यादा और प्रोटोकॉल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह उनके चरणों में झुकते नजर आए, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे थे और अधिकारी उनका स्वागत कर रहे थे। इस दौरान एआरटीओ सर्वेश सिंह का मंत्री के चरणों में झुकना चर्चा का विषय बन गया और इसे लेकर लोगों ने प्रशासनिक गरिमा पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक एडीएम द्वारा स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की आरती उतारने की घटना सामने आ चुकी है, जिस पर प्रशासन को आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब ताजा मामले ने एक बार फिर सरकारी अधिकारियों के आचरण को लेकर बहस तेज कर दी है। विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए, जबकि समर्थकों का तर्क है कि यह व्यक्तिगत सम्मान का विषय हो सकता है। फिलहाल इस घटना को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।1