logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

***कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दौरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*** शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे, जहां विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परशुराम मंदिर में पूजन-दर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्वागत सभाएं आयोजित हुईं। खिरनीबाग स्थित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में श्रद्धांजलि देने के बाद वे अक्षरधाम कॉलोनी में आयोजित भंडारे में शामिल हुए, जहां कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया और भजन संध्या का आयोजन हुआ। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने महिला सम्मान के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता(मुन्ना), अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष असफाक उल्ला खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

18 hrs ago
user_Ravi Kaithwar
Ravi Kaithwar
Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago

***कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दौरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*** शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एक दिवसीय दौरे पर शाहजहांपुर पहुंचे, जहां विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परशुराम मंदिर में पूजन-दर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्वागत सभाएं आयोजित हुईं। खिरनीबाग स्थित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क में श्रद्धांजलि देने के बाद वे अक्षरधाम कॉलोनी में आयोजित भंडारे में शामिल हुए, जहां कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया और भजन संध्या का आयोजन हुआ। पत्रकारों से बातचीत में अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण विरोधी होने का आरोप लगाते हुए परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। साथ ही उन्होंने महिला सम्मान के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता(मुन्ना), अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष असफाक उल्ला खान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रिपोर्टर रईस खान
    1
    Post by रिपोर्टर रईस खान
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शाहजहांपुर /राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर से ग्राम पंचायत महाउ महेश स्थित गौशाला में चार ट्रॉली भूसा दान स्वरूप भेजा। इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला नहीं है, वे अपने आसपास की गौशालाओं में भूसा दान अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में सभी प्रधान साथियों को बढ़-चढ़कर गौशालाओं की मदद करनी चाहिए ताकि गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाएं संचालित हैं, वहां गायों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जाए। गौसेवा को उन्होंने धर्म और पुण्य का महान कार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म में गाय का स्थान सर्वोच्च माना गया है और “गौ सेवा ही नारायण सेवा” है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य प्रधान भी आगे आकर गौशालाओं के सहयोग में योगदान देंगे।
    1
    शाहजहांपुर /राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने गौसेवा की मिसाल पेश करते हुए अपनी ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर से ग्राम पंचायत महाउ महेश स्थित गौशाला में चार ट्रॉली भूसा दान स्वरूप भेजा।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला नहीं है, वे अपने आसपास की गौशालाओं में भूसा दान अवश्य भेजें। उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकाल के पाँच वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में सभी प्रधान साथियों को बढ़-चढ़कर गौशालाओं की मदद करनी चाहिए ताकि गायों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में गौशालाएं संचालित हैं, वहां गायों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित की जाए। गौसेवा को उन्होंने धर्म और पुण्य का महान कार्य बताते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म में गाय का स्थान सर्वोच्च माना गया है और “गौ सेवा ही नारायण सेवा” है।
इस पहल को लेकर क्षेत्र में सराहना की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य प्रधान भी आगे आकर गौशालाओं के सहयोग में योगदान देंगे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    1
    *थाना संडीला क्षेत्र में दिनांक 19.04.2026 को श्री रामेश्वर निवासी शंभू खेड़ा मजरा परिहामा थाना संडीला जनपद हरदोई द्वारा सूचना दी गई की उनके भाई रमाकांत (उम्र करीब 45 वर्ष) से दिनांक 16 .04.2026 को विपक्षी सुनील बाराती और उसकी मां (जो कि एक ही परिवार के हैं) से किसी बात पर हंसने को लेकर विवाद और मारपीट हो गयी थी। जिससे रमाकांत को चोट लग गई थी जिसको फैमिली हॉस्पिटल संडीला में इलाज के लिए लेकर गए थे वहां इलाज चल रहा था उपचार के दौरान  रमाकांत की मृत्यु हो गई है जिनका शव मृतक के घर पर है पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। प्राप्त सूचना पर संडीला पुलिस द्वारा सूचना पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर पंचायतनामा तैयार कराकर पोस्टमार्टम हेतु  भिजवाया गया , पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। तहरीर व  पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर वैधानिक कार्यवाही जा रही है। जानकारी में आया है कि मृतक शराबी के आदी थे, नशे में होने के कारण ही विवाद हुआ था इसी कारण से थाने में भी कोई सूचना नहीं दी गई थी और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा था । उक्त प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह की बाइट*
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    4 hrs ago
  • Post by Pawan Raj pasi
    1
    Post by Pawan Raj pasi
    user_Pawan Raj pasi
    Pawan Raj pasi
    Farmer पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर। सैटेलाइट बस अड्डे के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एक तस्वीर ने प्रशासनिक मर्यादा और प्रोटोकॉल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह उनके चरणों में झुकते नजर आए, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे थे और अधिकारी उनका स्वागत कर रहे थे। इस दौरान एआरटीओ सर्वेश सिंह का मंत्री के चरणों में झुकना चर्चा का विषय बन गया और इसे लेकर लोगों ने प्रशासनिक गरिमा पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक एडीएम द्वारा स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की आरती उतारने की घटना सामने आ चुकी है, जिस पर प्रशासन को आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब ताजा मामले ने एक बार फिर सरकारी अधिकारियों के आचरण को लेकर बहस तेज कर दी है। विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए, जबकि समर्थकों का तर्क है कि यह व्यक्तिगत सम्मान का विषय हो सकता है। फिलहाल इस घटना को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    1
    शाहजहांपुर।
सैटेलाइट बस अड्डे के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान एक तस्वीर ने प्रशासनिक मर्यादा और प्रोटोकॉल को लेकर नई बहस छेड़ दी है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह उनके चरणों में झुकते नजर आए, जिसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे थे और अधिकारी उनका स्वागत कर रहे थे। इस दौरान एआरटीओ सर्वेश सिंह का मंत्री के चरणों में झुकना चर्चा का विषय बन गया और इसे लेकर लोगों ने प्रशासनिक गरिमा पर सवाल उठाए।
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक एडीएम द्वारा स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की आरती उतारने की घटना सामने आ चुकी है, जिस पर प्रशासन को आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब ताजा मामले ने एक बार फिर सरकारी अधिकारियों के आचरण को लेकर बहस तेज कर दी है।
विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अधिकारियों को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए, जबकि समर्थकों का तर्क है कि यह व्यक्तिगत सम्मान का विषय हो सकता है। फिलहाल इस घटना को लेकर जिले में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • झांकी के साथ शहर शाहजहांपुर के लोग पीले कपड़े ढोल नगाड़े रातों के साथ शोभायात्रा निकाली गई
    1
    झांकी के साथ शहर शाहजहांपुर के लोग पीले कपड़े ढोल नगाड़े रातों के साथ शोभायात्रा निकाली गई
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी। पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है। 👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    1
    पुल पर सनसनी: पिता ने लगाई छलांग, बेटे ने भी कूदकर बचाने की कोशिश—मछुआरे ने बचाई दोनों की जान
पाली (हरदोई): पाली के गर्रा पुल पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पिता को डूबता देख बेटे ने भी बिना सोचे-समझे नदी में कूदकर जान बचाने की कोशिश की, जिससे दोनों की जान खतरे में पड़ गई।
जानकारी के अनुसार, पैतापुर गांव निवासी सूरज अपने पिता चंद्रेश को लेने के लिए लोनार थाना क्षेत्र के औघटपुर गांव गया था, जहां उसकी फुफेरी बहन की शादी थी। सोमवार को पिता-पुत्र मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि पाली के गर्रा पुल पर पहुंचने के बाद चंद्रेश ने बेटे से बाइक रोकने को कहा। बाइक रुकवाने के बाद उसने सूरज से नदी में डालने के लिए 10 रुपये का सिक्का मांगा। जैसे ही बेटे ने सिक्का दिया, चंद्रेश अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी।
पिता को पानी में डूबता देख बेटे सूरज ने भी हिम्मत दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन गहरे पानी में दोनों ही डूबने-उतराने लगे और हालात गंभीर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
इसी दौरान नदी किनारे मौजूद एक साहसी मछुआरे ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मछुआरे की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चंद्रेश को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली भेजा गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि व्यक्ति ने नदी में छलांग क्यों लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
👉 घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं मछुआरे की बहादुरी की हर कोई सराहना कर रहा है।
    user_Om Bajpai
    Om Bajpai
    Newspaper publisher शाहबाद, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.