Shuru
Apke Nagar Ki App…
दोपहर बाद खुला नदबई का बाजार। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद पुनः लौटी बाजार में चहल पहल। नदबई का जो बाजार सुबह से बंद था ,वह पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद दोपहर के बाद में खुल पाया । इसी प्रकार की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें।
मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
दोपहर बाद खुला नदबई का बाजार। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद पुनः लौटी बाजार में चहल पहल। नदबई का जो बाजार सुबह से बंद था ,वह पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद दोपहर के बाद में खुल पाया । इसी प्रकार की खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फॉलो करें।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर1
- Post by डीग लाइव पत्रकार1
- डीग जिले से बड़ी खबर मुकेश सैनी पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के द्वारा जिले भर में साइबर ठगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत बड़ी कार्रवाई डीग जिले के क्षेत्र सीकरी पुलिस ने कि करवाई पुलिस ने मुख्य वीर सूचना पर की कार्रवाई पुलिस ने दबिश देकर कि कार्यवाही सीकरी पुलिस ने तीन साईबर ठगों को किया गिरफ्तार एक विधि से संघर्षरत बालक को किया निरूद्ध पुलिस ने उनके कब्जे से 4 एंड्राइड मोबाइल फोन व सिम कार्ड किया बरामद पुलिस की कार्यवाही से साइबर ठगों में मचा हड़कंप वाइट पुलिस अधीक्षक कांबले1
- Post by News 931
- गहनोली थाना क्षेत्र के गांव दाहिना में गत दिनों दो पक्षो में हुई थी मारपीट,मारपीट का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल,वायरल वीडियो में दो दर्जन लोगों ने किया घर पर जाकर हमला,हमले में घायल हुई थी महिला एवं बुजुर्ग,पुलिस ने घटना क़ो लेकर दर्ज किया था मामला,लेकिन अब अपराधी बना रहे हैं पीड़ित पक्ष पर राजीनामा का दबाब1
- उपखंड अधिकारी राजगढ़ और तहसीलदार कारोठ पटवारी की मिली जुली भगत से खसरा नंबर 403 पर हुआ अतिक्रमण करने वाले जीतू सैनी, रामजीवन सैनी, मनोहर शर्मा व राजू सैनी सन ऑफ प्रभु सैनी और उसकी पत्नी अपनी बाइट में स्वीकार कर रहे हैं कि जो जमीन हमने बेचैन की है, उसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है और ना ही हमारे परिवार का। राजस्व न्यायालय SDO राजगढ जिला अलवर में वाद संख्या 02/57/2023 को माननीय न्यायालय द्वारा स्टे आदेश पारित किया गया है। जिसकी प्रमाणित प्रति सलंग्न है। कोर्ट के स्पष्ट स्टे आदेश के बावजूद प्रतिवादीगणः- 1. मनोहर लाल शर्मा पुत्र रामप्रताप, पटवारी द्वारा प्रतिवन्धित किये जाने के बावजूद चार दिवारी करना टिन शैड डालना मुख्यत सरकारी अवकाश का फायदा उठाते हुए। अतिक्रमण करता है। 2. राजु सैनी पुत्र स्वं प्रभूदयाल सैनी वगैरह द्वारा गोबर का ढेर लगाना एवं पेड काटना पिपल, बोडी, भीम, के पेड़ों को काटके ले गया करीबन 1,00,000/- रूपये का नुकसान कर चुका है। और भूमि पर प्लाट घेरने की कोशिश में लगा रहता है और इकरारनामा करता है खसरा नम्बर 402, का कराता है और खसरा नम्बर 403 पर कब्जा करा देता है। इसके खिलाफ ए.सी.जे.एम. 01 में अनुसंधान जारी है प्रभूदयाल सैनी पुत्र नारायण सैनी के खिलाफ 420, 468, 467 का अनुसधान ए.सी.जे.एम 01 में जारी है। प्रभूदयाल सैनी मरने से पहले अपने मौखिक बयानो में उसने कहा है कि मेरा इस जमीन से कोई लेना देना नहीं है इसको मैं हरिओम धामाणी पुत्र राधेश्याम को बेचान कर चुका हूँ ना ही मेरी भविष्य में कोई सन्तान इस जमीन पर कब्जा करेगी। उसकी विडियो प्रार्थी के पास उपलब्ध है। राजु सैनी पुत्र प्रभुदयाल के खिलाफ 122 की कार्यवाही SDO कोर्ट से कार्यवाही जारी है उसके खिलाफ 5,000/- रूपये का आर्थिक दण्ड लगा था उससे बचने के लिये अभी तक फरार चल रहा है। हरिओम पुत्र राधेश्याम ने जयपुर उच्च न्यायालय में उसकी अपील दायर कर रखी है उसमें दिनांक 06.04.2026 पेशी है। अतिक्रमण मेरे भूमि पर जबरदस्ती प्रवेश कर रहे है। कच्चा निर्माण कार्य करा रहे है। ओर कोर्ट के आदेशो की अवहेलना कर रहे है अगर हम स्वयं की भूमि पर जाते है तो उसकी लडकी व उसके भाई की पत्नी व राजु सैनी की पत्नी से झूठा मुकदमा कराने की धमकी देते है। ओर कानून का मजाक बनाया जाकर अतिक्रमीयो कि हौसलाहफजाई की जा रही है। इनका वेखौफ होकर अतिक्रमण करना सन्देहास्पद है। जिसे रोकना एवं अतिक्रमियो में भय व्यापत करने कि सख्त आवश्यकता है। पुलिस थाना राजगढ जिला अलवर में एक प्रार्थना पत्र दिनांक 08.12.2025 को दिया था। उस पर अभितक कोई कार्यवाही नही की गई है। मुजरिमो के होसले बूलंद है। एस.पी साहब से नम्र निवेदन है कि हमारी प्रथम सुचना रिर्पोट दर्ज करके सख्त कार्यवाही की जावे जिससे हमको न्याय मिल सकें।4
- नदबई (भरतपुर) में आज, 9 अप्रैल 2026 को बाजार बंद होने की मुख्य वजह एक स्थानीय धरना प्रदर्शन और विवाद बताया जा रहा है।1
- रुदावल। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) ने शिविरा पंचांग 2026-27 में ग्रीष्मावकाश और संस्था प्रधान के विवेकधीन अवकाशों में की गई कटौती के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। संगठन के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष कृष्णसिंह बैसला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियां और जून की भीषण गर्मी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में जून माह में स्कूल खोलना न केवल शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय उत्सवों और स्थानीय आयोजनों में शत-प्रतिशत बालकों की भागीदारी रहती है, इसीलिए संस्था प्रधान को दो अवकाश घोषित करने का अधिकार दिया गया था। अधिकारियों द्वारा नियमों के विरुद्ध जाकर इसमें कटौती करना समझ से परे है। ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने कहा कि शिक्षा विभाग के इन गलत निर्णयों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने पूर्व की भांति 16 मई से 30 जून तक अवकाश यथावत रखने, दो दिनों के स्व-विवेकी अवकाश के अधिकार को पुनः बहाल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा 20 अप्रैल जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। 18 मई को यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंजमंडी में प्रदेशभर के शिक्षक जुटेंगे और विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नरेश गुर्जर, सिरोजन गिरी, मुकेश गुर्जर, रघुदत्त झारकई, बृजेश धाकड़, रामप्रकाश गुर्जर, देवी सिंह, राकेश कुमार, पुष्पेंद्र खटाना आदि मौजूद रहे।1
- झालावाड़, में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार को झालावाड़ जिले के पर्यटन विकास को नई दिशा देते हुए ऐतिहासिक गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में “गागरोन दुर्ग गैलेरी” का फीता काटकर एवं गढ़ पैलेस के सामने निर्मित आकर्षक “सेल्फी पॉइंट” का विधिवत पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। साथ ही उन्होंने “गागरोन दुर्ग गैलेरी” का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झालावाड़ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से समृद्ध जिला है, जिसे पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि “गागरोन दुर्ग गैलरी” जैसे नवाचार न केवल स्थानीय विरासत को संरक्षित करेंगे, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित करेंगे जिला कलेक्टर ने बताया कि पर्यटक एवं स्थानीय नागरिकों के लिए यह स्थान आकर्षण का केंद्र बनेगा जहां बैठकर गढ़ पैलेस की मनोहर पुष्प भूमि के साथ यादगार तस्वीर ली जा सकेगी ।इस दौरान उप वन संरक्षक सागर पंवार, पर्यटन विभाग के सिराज कुरैशी, डॉ मधुसूदन आचार्य नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा मौजूद रहे।4