पलिया में मौसम के उतार-चढ़ाव से सेहत बिगड़ी,अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़ पलिया कलां खीरी। तराई क्षेत्र पलिया में मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव डाला है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात के समय हो रही हल्की ठंड के चलते लोग वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था और कई जगह पर बर्फबारी और मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके वजह से मौसम में काफी ज्यादा बदला हुआ था।जिसका असर अब तराई क्षेत्र में देखने को मिल रहा है ।तराई के इस इलाके में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दोपहर में तेज गर्मी का अहसास होता है। 'दिन में गर्मी और रात में सर्दी' के इस दोहरे चक्र ने सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द जैसी समस्याओं को घर-घर पहुंचा दिया है।अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज तेज बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक होने वाले इस मौसमी बदलाव की वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिससे लोग आसानी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि जानकारों की माने तो इस समय खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। फ्रिज के ठंडे पानी और बासी भोजन से परहेज करें। दिन में धूप से बचाव करें और रात में पंखे-एसी का प्रयोग सावधानी से करें। चिकित्साधिकारियों के अनुसार, जब तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की है।
पलिया में मौसम के उतार-चढ़ाव से सेहत बिगड़ी,अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़ पलिया कलां खीरी। तराई क्षेत्र पलिया में मौसम के मिजाज में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव डाला है। दिन में चिलचिलाती धूप और रात के समय हो रही हल्की ठंड के चलते लोग वायरल बुखार और मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों अचानक मौसम का मिजाज
बदल गया था और कई जगह पर बर्फबारी और मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके वजह से मौसम में काफी ज्यादा बदला हुआ था।जिसका असर अब तराई क्षेत्र में देखने को मिल रहा है ।तराई के इस इलाके में सुबह और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दोपहर में तेज गर्मी का अहसास होता है। 'दिन में गर्मी और रात में सर्दी' के इस दोहरे चक्र ने सर्दी, जुकाम, खांसी और बदन दर्द जैसी समस्याओं को घर-घर पहुंचा दिया है।अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज तेज बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि
अचानक होने वाले इस मौसमी बदलाव की वजह से शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है, जिससे लोग आसानी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि जानकारों की माने तो इस समय खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। फ्रिज के ठंडे पानी और बासी भोजन से परहेज करें। दिन में धूप से बचाव करें और रात में पंखे-एसी का प्रयोग सावधानी से करें। चिकित्साधिकारियों के अनुसार, जब तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को जागरूक रहने की अपील की है।
- सिंगाही लखीमपुर खीरी -सिंगाही में जाली नोट गिरोह का नेटवर्क सक्रिय, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश।1
- लखनऊ: डीसीपी पूर्वी डॉक्टर दीक्षा शर्मा का बयान। विकास नगर में भीषण अग्निकांड में दो बच्चों की हुई मौत देर रात दोनों बच्चों के मिले शव 2 साल के मासूम बच्चों की हुई मौत परिजनों ने पुलिस के सामने की शिनाख्त बच्चों के शवों को भेजा गया पीएम के लिए।1
- वन विभाग मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा, लेकिन लगातार हो रहे ऐसे हादसे चिंता का विषय हैं कृपया इस मामले की गंभीरता से जांच कर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं1
- संवाददाता : आकाश सिंह (खीरी) लखीमपुर खीरी जिले में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय होने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री का मितौली क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है, जिसे लेकर तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। यह मुख्यमंत्री का जिले में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे 11 अप्रैल को पलिया और मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। अब मितौली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन कोई भी चूक नहीं छोड़ना चाहता। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर आज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच स्थल, सुरक्षा घेरा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, चेकिंग अभियान और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।3
- Post by News click india1
- Post by Kailash Gupta1
- लगातार एक्सीडेंटों के मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने खोला मोर्चा *_____24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो होगा विशालकाय प्रदर्शन* बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी ओयल को ज्ञापन देकर हाईवे रोड पर लगी जालियों के हटाने की उठाई मांग *______जनपद लखीमपुर खीरी के नगर पंचायत ओयल में सड़क डिवाइडर पर लगी लोहे की जालियां लगातार हादसे का कारण बन रही है* 15 अप्रैल की रात एकता नगर निवासी अमित शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया *______जिस मामले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की विभाग महामंत्री संगीता गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी ओयल को ज्ञापन देखकर जालियों को हटाने की मांग की है*1
- MP: इंदौर में एक नाबालिग लड़की को मामूली कहासुनी में उसके ही परिचित ने एमआईजी इलाके के फ्लैट में बहला-फुसलाकर बुलाया, बाल खींचे, थप्पड़-लात-घूंसे और प्लास्टिक डंडे से बुरी तरह पीटा। पीड़िता 'अब नहीं बोलूंगी' कहकर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन ये गुंडे टाइप के लोग नहीं रुके। पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, बाद में हटा लिया गया पीड़िता अभी भी डर से चुप है, थाने में शिकायत तक नहीं की है⤵️1
- Ballia जिले के अपूर्व नर्सिंग होम में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से नाराज़ परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पति का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान चली गई। उनका कहना है कि घटना के बाद भी आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे परिवार में आक्रोश और बढ़ गया। इसी नाराज़गी के चलते पीड़ित पति ने कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर युवक को हिरासत में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है और प्रशासन अब तक उसे गिरफ्तार करने में नाकाम रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है।1