Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरागढ़ के वार्डों में “निवेदन यात्रा” से स्वच्छता की अलख, घर घर कचरा पृथक्करण और “एक परिवार, एक पौधा” का दिया संदेश, खैरागढ़ के वार्डों में “निवेदन यात्रा” से स्वच्छता की अलख, घर घर कचरा पृथक्करण और “एक परिवार, एक पौधा” का दिया संदेश, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ के राजफेमली और जमातपारा वार्डों में “निवेदन यात्रा” के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। घर घर जाकर गीले सूखे कचरे को अलग करने और पौधारोपण का संदेश दिया गया। अभियान में नागरिकों ने उत्साह से भाग लेते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया। राजफेमली वार्ड के धृतेंद्र सिंह उर्फ लल्लू भाई को स्वच्छता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़ के वार्डों में “निवेदन यात्रा” से स्वच्छता की अलख, घर घर कचरा पृथक्करण और “एक परिवार, एक पौधा” का दिया संदेश, खैरागढ़ के वार्डों में “निवेदन यात्रा” से स्वच्छता की अलख, घर घर कचरा पृथक्करण और “एक परिवार, एक पौधा” का दिया संदेश, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ के राजफेमली और जमातपारा वार्डों में “निवेदन यात्रा” के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। घर घर जाकर गीले सूखे कचरे को अलग करने और पौधारोपण का संदेश दिया गया। अभियान में नागरिकों ने उत्साह से भाग लेते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया। राजफेमली वार्ड के धृतेंद्र सिंह उर्फ लल्लू भाई को स्वच्छता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की बेटी डाली वर्मा ने रचा इतिहास, सैनिक स्कूल व नवोदय में चयन, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा वनांचल क्षेत्र की छात्रा कुमारी डाली वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डाली ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले के बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, साथ ही उसका चयन सैनिक स्कूल में भी हुआ है। डाली वर्मा ने प्रारंभिक शिक्षा साल्हेवारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा चौथी तक प्राप्त की। वर्तमान में वह केज़ऊ राम चौरे स्मृति विद्या मंदिर, देवरी में कक्षा 5वीं की पढ़ाई कर रही है। अपनी इस सफलता का श्रेय उसने अपने दादा जी एल वर्मा (सेवानिवृत्त व्याख्याता) के मार्गदर्शन को दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने भी उसे शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। डाली की इस सफलता से परिवार, ग्राम साल्हेवारा और स्कूल में खुशी का माहौल है। ग्रामवासियों, पालकों और शाला परिवार ने डाली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी है।1
- रानी अवंती बाई जी नारी शक्ति, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण हैं। ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और मातृभूमि के सम्मान के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देते हैं। लोधी समाज एक शिक्षित और संगठित समाज है, जो प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस समाज ने देश को अनेक ऐसे नेतृत्वकर्ता दिए हैं, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आज भी देशसेवा में समर्पित हैं। ॥ वीरांगना अवंती बाई अमर रहें ॥ रानी अवंती बाई लोधी जी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने अदम्य वीरता के साथ अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया।1
- ग्राम चिचोली के समीप दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत : 02 घायल अस्पताल में भर्ती लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचोली में चिखली के रास्ते में दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत हो गई, जिसमें दो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय शिव शंकर पिछोड़े और 52 वर्षीय प्रमोद वघाडे दोनों निवासी ग्राम ठेमा कारंजा से अपने ग्राम ठेमा की तरफ जा रहे थे, तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आपसी भिड़ंत होने के कारण शिव शंकर पिछोड़े और प्रमोद वघाडे घायल हो गए जिसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी गई सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और पायलट राकेश पांडे ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया।1
- Post by लुकेश साहू दुर्ग1
- खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: केबल टूटा, ट्रॉली गिरी; 5 घायल, महिला की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के दौरान करीब 10:30 बजे रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली लगभग 20 फीट नीचे चट्टान से टकरा गई। हादसे में 5 श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। सभी को बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।1
- चैत्र नवरात्रि पंचमी की पावन तिथि के अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के 6 गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नहर विस्तारीकरण के माध्यम से लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम में पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य भगत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। सोमवार की शाम 4:30 के आसपास जिला जनसंपर्क विभाग में विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तार से क्षेत्र के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस कर से खेतों तक पानी आसानी से पहुंचेगा और खेती में सुधार होगा। उन्होंने बताया कि 770 हेक्टेयर जमीन को स्थायी सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे फसल अच्छी होगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे काम करना है जिससे किसानों का जीवन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि इस बड़ी परियोजना की शुरुआत यह दर्शाती है कि वर्तमान सरकार वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक भी विकास की योजनाएं पहुंचे और वहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।1
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मध्य प्रदेश भोपाल 99747788631
- खैरागढ़ के वार्डों में “निवेदन यात्रा” से स्वच्छता की अलख, घर घर कचरा पृथक्करण और “एक परिवार, एक पौधा” का दिया संदेश, 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ के राजफेमली और जमातपारा वार्डों में “निवेदन यात्रा” के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। घर घर जाकर गीले सूखे कचरे को अलग करने और पौधारोपण का संदेश दिया गया। अभियान में नागरिकों ने उत्साह से भाग लेते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया। राजफेमली वार्ड के धृतेंद्र सिंह उर्फ लल्लू भाई को स्वच्छता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।1