logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
22 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पोकरण जिला अस्पताल की मोर्चरी से मासूम का शव गायब! परिजनों का हंगामा, प्रशासन पर गंभीर आरोप रामदेवरा के रामसरोवर में डूबने से लोहावट निवासी मासूम महेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी से शव गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद रामदेवरा पुलिस ने अस्पताल कार्मिकों के सहयोग से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। लेकिन रविवार सुबह जब परिजन शव देखने पहुंचे तो वहां शव नहीं मिला। इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। रविवार दोपहर करीब 2:10 बजे मृतक महेंद्र की मां ने भावुक होकर कहा कि अगर उनके बच्चे का शव नहीं मिला तो वे अस्पताल परिसर में ही धरना-प्रदर्शन करेंगे। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। फिलहाल शव के गायब होने की पुष्टि और उसकी तलाश को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है।
    1
    पोकरण जिला अस्पताल की मोर्चरी से मासूम का शव गायब! परिजनों का हंगामा, प्रशासन पर गंभीर आरोप
रामदेवरा के रामसरोवर में डूबने से लोहावट निवासी मासूम महेंद्र कुमार की दर्दनाक मौत के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। परिजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी से शव गायब होने का गंभीर आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद रामदेवरा पुलिस ने अस्पताल कार्मिकों के सहयोग से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। लेकिन रविवार सुबह जब परिजन शव देखने पहुंचे तो वहां शव नहीं मिला।
इस पर परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए।
रविवार दोपहर करीब 2:10 बजे मृतक महेंद्र की मां ने भावुक होकर कहा कि अगर उनके बच्चे का शव नहीं मिला तो वे अस्पताल परिसर में ही धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है और जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।
फिलहाल शव के गायब होने की पुष्टि और उसकी तलाश को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है।
    user_गिरिराज
    गिरिराज
    पोकरण, जैसलमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बालोतरा: पचपदरा रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, कई घायल* पचपदरा रोड पर एक साथ तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    बालोतरा: पचपदरा रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, कई घायल*
पचपदरा रोड पर एक साथ तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    1
    Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    user_सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
    रिपोर्टर कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • ​मकराना(नागौर )राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। ​वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। ​समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से ​अब्दुल मजीद खिलजी, ​अब्दुल हमीद टांक, ​मोहम्मद आरिफ मंसूरी, ​सैय्यद मोहम्मद आरिफ, ​शकील अहमद चना फरोश, ​गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें। ​"मैं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुआ हूँ, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे परिवार और समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना सहयोग देता रहूँगा।" — हैदर अली, नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी
    3
    ​मकराना(नागौर )राजस्थानी परंपरा, उत्साह और गौरव के बीच मकराना के मेड़तिया सिलावट समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूसरी में कार्यरत हैदर अली के वरिष्ठ सहायक पद से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। ​कार्यक्रम का आयोजन अब्दुल मजीद खिलजी द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। समारोह के दौरान हैदर अली और इकबाल भाई का राजस्थानी आन-बान और शान के प्रतीक 'रंग-बिरंगी साफे' पहनाकर और फूलों की बड़ी मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान समाजजनों में भारी उत्साह का माहौल रहा। ​वक्ताओं ने हैदर अली की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों और मित्रों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। ​समारोह में समाज के बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से ​अब्दुल मजीद खिलजी, ​अब्दुल हमीद टांक, ​मोहम्मद आरिफ मंसूरी, ​सैय्यद मोहम्मद आरिफ, ​शकील अहमद चना फरोश, ​गय्यूर अहमद बलखी, अब्दुल रशीद सोलंकी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद सलीम, सैय्यद  हबिबुर्रहमान, ज़ाकिर हुसैन खिलजी, मोहम्मद मोहसीन खिलजी, अब्दुल हमीद खिलजी, मोहम्मद अरफ़ान चौधरी सहित अन्य समाज के गणमान्य लोग व मित्रजन उपस्थित रहें। 
​"मैं वरिष्ठ सहायक से सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुआ हूँ, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरे परिवार और समाज ने जो मान-सम्मान दिया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ। भविष्य में भी मैं पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनहित और समाज सेवा के कार्यों में अपना सहयोग देता रहूँगा।"
— हैदर अली, नवनियुक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मूंडवा यहां बालिकाओं ने रैली निकाली और शहर वासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति के लिए रामबाण बूटी- शिक्षा, उसमें भी लड़की की शिक्षा ओर भी आवश्यक है। राजकीय बालिका स्कूल की छात्राओं ने जागरूक रैली के माध्यम से संदेश दिया कि "ज्ञान का दीप जलाएंगे-जग में फैला अंधेरा मिटाएंगे " "बेटा-बेटी एक समान, सबको को मिले शिक्षा से सम्मान" फिर एक आहवान एक निमंत्रण कि "महंगी फीस से बचाना है- सरकारी स्कूल में पढ़ने जाना है "। सभी वर्ग, सभी क्षेत्र में लोग अपने-अपने हिसाब से यही कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा के प्रति जागरूक हो, प्रत्येक विद्यार्थी लाभान्वित हो । *संस्था प्रधान का कहना* हम सभी को चाहिए कि सरकारी स्कूल के इस निमंत्रण को स्वीकार करें , सभी अपनी लड़कियों को जितना हो सके, वहां तक पढ़ाएं । आप एक दिन अपने लड़के से ज्यादा लड़की पर गर्व महसूस करेंगे । क्योंकि आजकल लड़कियां दिन रात मेहनत कर रही है पढ़ रही है ।
    1
    मूंडवा यहां बालिकाओं ने रैली निकाली और शहर वासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। मनुष्य जीवन में हर व्यक्ति के लिए रामबाण बूटी- शिक्षा, उसमें भी लड़की की शिक्षा ओर भी आवश्यक है।  
राजकीय बालिका स्कूल की छात्राओं ने जागरूक रैली के माध्यम से संदेश दिया कि "ज्ञान का दीप जलाएंगे-जग में फैला अंधेरा मिटाएंगे " "बेटा-बेटी एक समान, सबको को मिले शिक्षा से सम्मान" फिर एक आहवान एक निमंत्रण कि "महंगी फीस से बचाना है- सरकारी स्कूल में पढ़ने जाना है "। 
सभी वर्ग, सभी क्षेत्र में लोग अपने-अपने हिसाब से यही कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा के प्रति जागरूक हो, प्रत्येक विद्यार्थी लाभान्वित हो । 
*संस्था प्रधान का कहना* 
हम सभी को चाहिए कि सरकारी स्कूल के इस निमंत्रण को स्वीकार करें , सभी अपनी लड़कियों को जितना हो सके, वहां तक पढ़ाएं । आप एक दिन अपने लड़के से ज्यादा लड़की पर गर्व महसूस करेंगे । क्योंकि आजकल लड़कियां दिन रात मेहनत कर रही है पढ़ रही है ।
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह — मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें 👍 वीडियो को लाइक करें 📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें
    1
    राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह —
मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी।
👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें
👍 वीडियो को लाइक करें
📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें
    user_Krishanpal singh Ji Bhati
    Krishanpal singh Ji Bhati
    Yoga instructor पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • "" स्वर्गाश्रम के शांत वातावरण में पक्षी परिंडे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया "" राजस्थान के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरदारपुरा विधायक जननायक श्री अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्म दिवस जीवदया रक्षार्थ पक्षी परिंडे लगा कर मनाया गया । बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट, मगरा पूंजला ,चैनपुरा जोधपुर के अध्यक्ष डॉ . महेश परिहार ने बताया कि मगरा पूंजला , चैनपुरा रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में जननायक अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार ,पूर्व JDA चेयरमैन युवा हृदय सम्राट श्री राजेंद्र सिंह जी सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी श्री नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं दानवीर भामाशाह श्री मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया । स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर पक्षियों की सेवार्थ एवं रक्षार्थ 101 पक्षी परिंडे , दाना पानी पात्र लगाकर सेवा कार्य किया गया । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह मनोहरसिंह टाक द्वारा सभी के लिए अल्पाहार एवं मिल्क शेक की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग गण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवा साथियों ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई ।
    1
    "" स्वर्गाश्रम के शांत वातावरण  में पक्षी परिंडे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया  ""
राजस्थान के पूर्व  यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरदारपुरा विधायक जननायक श्री अशोक जी गहलोत का  75 वां जन्म दिवस जीवदया रक्षार्थ  पक्षी परिंडे लगा कर मनाया गया । बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट, मगरा पूंजला ,चैनपुरा जोधपुर  के अध्यक्ष डॉ . महेश परिहार ने बताया कि  मगरा पूंजला , चैनपुरा  रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में  जननायक अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व  राज्यमंत्री राजस्थान सरकार ,पूर्व JDA चेयरमैन  युवा हृदय सम्राट श्री राजेंद्र सिंह जी सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष  समाजसेवी श्री नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं दानवीर  भामाशाह श्री मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में  मनाया गया  । स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर  पक्षियों की सेवार्थ एवं रक्षार्थ 101 पक्षी परिंडे , दाना पानी पात्र  लगाकर  सेवा कार्य  किया गया । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह  मनोहरसिंह टाक  द्वारा  सभी के लिए अल्पाहार एवं मिल्क शेक की व्यवस्था की गई ।  इस कार्यक्रम में क्षेत्र के  सभी गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग गण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवा साथियों ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • रियांबड़ी (नागौर)श्री रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही। अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार। अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज। फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है। थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई। नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    2
    रियांबड़ी (नागौर)श्री रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन ऑपरेशन संकल्प- नशा मुक्त नागौर अभियान की कड़ी में नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।
अपराधियों द्वारा नशा बेचकर अर्जित सम्पत्ति (धारा 68 एफ एन.डी.पी.एस. एक्ट) पर जिला पुलिस द्वारा लगातार वज्र प्रहार।
अभियुक्त ऋषिराज गौतम द्वारा अवैध मादक पदार्थाे की तस्करी से अर्जित आय से निर्मित आलीशान मकान को किया फ्रिज।
फ्रिज किये गये आलीशान मकान की बाजार कीमत प्लाॅट सहित लगभग 50-60 लाख रूपये है।
थानाधिकारी पादूकलां के फ्रिजिंग आदेश को सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा कन्फर्म किया गया।
उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना पादूकलां एवं थाना रजियासर जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण हैं। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर नशा बेचकर प्राप्त आय से कस्बा रियांबडी में आलीशान मकान बना रखा है, जिस पर नागौर पुलिस द्वारा फ्रिजींग की कार्यवाही की गई।
नशा बेचकर समाज को खोखला करने वालों के विरूद्ध नागौर पुलिस द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.