Shuru
Apke Nagar Ki App…
संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा राजद सांसद संजय यादव में राज्यसभा में उठाया कंपनी के मनमानी का मुद्दा #healthinsuranceclam #sanjayyadavmp #bihar
Amardip Kumar
संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा राजद सांसद संजय यादव में राज्यसभा में उठाया कंपनी के मनमानी का मुद्दा #healthinsuranceclam #sanjayyadavmp #bihar
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मिथिलेश कुमार1
- संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा राजद सांसद संजय यादव में राज्यसभा में उठाया कंपनी के मनमानी का मुद्दा #healthinsuranceclam #sanjayyadavmp #bihar1
- Post by Mannu Maharaj1
- बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब तीन युवक रात में टहलने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि करीब 12 बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामला मधेपुरा के मोहनपुर पंचायत का है, जहां गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिल पर सवार करीब 12 बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान दो युवक किसी तरह जान बचाकर खेत में छिप गए, लेकिन बदमाशों ने 21 वर्षीय रवि मोहन कुमार को पकड़ लिया और उसे पास के मक्का के खेत में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की तलाश के बाद खेत से खून से लथपथ रवि मोहन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव में एक शादी के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मृतक घायल भी हुआ था। परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बाइट ---मृतक के पिता बाइट ---मृतक के बहन4
- A.S. Plumbing Work – All Services Available हमारे यहाँ हर प्रकार के Plumbing और Electrical का काम किया जाता है। 🚰 Plumbing Work • पानी की पाइप लाइन लगाना (नया/पुराना) • लीकेज रिपेयर • मोटर कनेक्शन व रिपेयर • पानी टंकी फिटिंग • बाथरूम सेट (नल, शॉवर, सीट) • किचन सिंक फिटिंग • बोरिंग लाइन कनेक्शन • वॉटर सप्लाई का पूरा काम 👤 Plumbing Contact: Arman 📞 Mobile: 8676954033 ⚡ Electrical Work • घर की नई वायरिंग • पुरानी वायरिंग बदलना • स्विच बोर्ड फिटिंग • लाइट, फैन, होल्डर लगाना • मीटर कनेक्शन • इन्वर्टर/बैटरी कनेक्शन • मोटर वायरिंग • शॉर्ट सर्किट और खराबी ठीक करना • घर, दुकान और बिल्डिंग का पूरा इलेक्ट्रिकल काम 👤 Electrical Contact: Arbaj 📞 Mobile: 6203485851 ✔ अच्छा और भरोसेमंद काम ✔ उचित रेट में सर्विस 📍 सेवा आपके क्षेत्र में उपलब्ध A.S. Plumbing Work Contact1
- सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बाल देखरेख संस्थानों के त्रैमासिक निरीक्षण के तहत जिलास्तरीय समिति ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों की व्यवस्था, बच्चों की देखरेख और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। सबसे पहले सुखपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया, जहां विधि विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संस्थान के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पिपरा रोड स्थित यादव कॉम्प्लेक्स में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। यहां डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परित्यक्त बच्चे को गोद देने की कानूनी प्रक्रिया केवल अधिकृत दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से ही होनी चाहिए। किसी भी चिकित्सा केंद्र द्वारा अवैध रूप से बच्चे को गोद देना कानूनन अपराध है। इसके बाद निरीक्षण समिति ने चैनसिंह पट्टी स्थित वृहद आश्रय गृह एवं वहां संचालित दो बाल गृहों का निरीक्षण किया। यहां रह रहे 57 बच्चों के लिए आवासन, भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बच्चों के कौशल विकास और उनके परिवारों में पुनर्वास की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक बाल संरक्षण, प्रभारी सिविल सर्जन, सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- आजकल बहुत चर्चा LPG को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं, जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, वो अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी करना नहीं चाहता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष तो खुद एक्सपोज हो ही रहे हैं, और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।1
- सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत कई महीनों से आंख रोग संबंधित बीमारी का इलाज योग्य चिकित्सक द्वारा शुरू कर दिया गया है जिससे मरीज की भीड़ उमड़ने लगी है। इसको लेकर नेत्र रोग विशेषज्ञ सहायक डॉक्टर संदीप कुमार और डॉक्टर अभी श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की आंख संबंधित सभी रोग का ईलाज कई प्रकार के टेक्निकल मशीन से किया जाता है जिससे आंख में होने वाली किसी प्रकार की बीमारी की जांच बहुत ही सुगमता पूर्वक हो जाता है और अगर आंख संबंधित बीमारी में ऑपरेशन का जरूरत पड़ता है तो सरकार द्वारा सारा खर्च उपलब्ध करवाया जाता है जिसका सफल ऑपरेशन योग्य चिकित्सक द्वारा किया जाता है अगर छोटी मोटी बीमारी होती है तो समुचित इलाज कर चश्मा और दवाई भी फ्री में दिया जाता है। इस प्रकार के सुविधा से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है साथ ही सीएचसी सौर बाजार आने वाले कई मरीज ने बताया की अगर दंत रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो जाती है तो लोगों को और ज्यादा लाभ मिलेगा।1