मधेपुरा में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बारात विवाद से जुड़ा शक; दो साथी घायल बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब तीन युवक रात में टहलने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि करीब 12 बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामला मधेपुरा के मोहनपुर पंचायत का है, जहां गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिल पर सवार करीब 12 बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान दो युवक किसी तरह जान बचाकर खेत में छिप गए, लेकिन बदमाशों ने 21 वर्षीय रवि मोहन कुमार को पकड़ लिया और उसे पास के मक्का के खेत में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की तलाश के बाद खेत से खून से लथपथ रवि मोहन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव में एक शादी के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मृतक घायल भी हुआ था। परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बाइट ---मृतक के पिता बाइट ---मृतक के बहन
मधेपुरा में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बारात विवाद से जुड़ा शक; दो साथी घायल बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब तीन युवक रात में टहलने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि करीब 12 बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामला मधेपुरा के मोहनपुर पंचायत का है, जहां गुरुवार रात करीब
साढ़े नौ बजे तीन युवक खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिल पर सवार करीब 12 बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान दो युवक किसी तरह जान बचाकर खेत में छिप गए, लेकिन बदमाशों ने 21 वर्षीय रवि मोहन कुमार को पकड़ लिया और उसे पास के मक्का के खेत में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर
उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की तलाश के बाद खेत से खून से लथपथ रवि मोहन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव में एक शादी के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मृतक घायल भी हुआ था। परिजनों को आशंका है
कि उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बाइट ---मृतक के पिता बाइट ---मृतक के बहन
- बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात उस वक्त हुई जब तीन युवक रात में टहलने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि करीब 12 बदमाशों ने घेरकर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मामला मधेपुरा के मोहनपुर पंचायत का है, जहां गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक खाना खाने के बाद घर से करीब 100 मीटर दूर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान छह मोटरसाइकिल पर सवार करीब 12 बदमाश वहां पहुंचे और तीनों युवकों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान दो युवक किसी तरह जान बचाकर खेत में छिप गए, लेकिन बदमाशों ने 21 वर्षीय रवि मोहन कुमार को पकड़ लिया और उसे पास के मक्का के खेत में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की तलाश के बाद खेत से खून से लथपथ रवि मोहन का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले गांव में एक शादी के दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मृतक घायल भी हुआ था। परिजनों को आशंका है कि उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। बाइट ---मृतक के पिता बाइट ---मृतक के बहन4
- Post by Mannu Maharaj1
- Post by मिथिलेश कुमार1
- संसद में उठा स्वास्थ्य बीमा कंपनियों की मनमानी कटौती का मुद्दा राजद सांसद संजय यादव में राज्यसभा में उठाया कंपनी के मनमानी का मुद्दा #healthinsuranceclam #sanjayyadavmp #bihar1
- सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में बाल देखरेख संस्थानों के त्रैमासिक निरीक्षण के तहत जिलास्तरीय समिति ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित संस्थानों की व्यवस्था, बच्चों की देखरेख और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। सबसे पहले सुखपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया, जहां विधि विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संस्थान के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पिपरा रोड स्थित यादव कॉम्प्लेक्स में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। यहां डीएम ने चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परित्यक्त बच्चे को गोद देने की कानूनी प्रक्रिया केवल अधिकृत दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से ही होनी चाहिए। किसी भी चिकित्सा केंद्र द्वारा अवैध रूप से बच्चे को गोद देना कानूनन अपराध है। इसके बाद निरीक्षण समिति ने चैनसिंह पट्टी स्थित वृहद आश्रय गृह एवं वहां संचालित दो बाल गृहों का निरीक्षण किया। यहां रह रहे 57 बच्चों के लिए आवासन, भोजन, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बच्चों के कौशल विकास और उनके परिवारों में पुनर्वास की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक बाल संरक्षण, प्रभारी सिविल सर्जन, सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी तथा बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।1
- आजकल बहुत चर्चा LPG को लेकर हो रही है। कुछ लोग हैं, जो पैनिक क्रिएट करने का प्रयास कर रहे हैं, वो अपना एजेंडा चलाना चाहते हैं। मैं इस समय उन पर राजनीतिक टिप्पणी करना नहीं चाहता। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि ऐसा करके वो जनता के समक्ष तो खुद एक्सपोज हो ही रहे हैं, और देश का भी बड़ा नुकसान कर रहे हैं।1
- Post by तनिष्क इब्राहिम1
- बिहार के मधेपुरा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुरलीगंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। दरअसल मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पकिलपार के पास शुक्रवार की अहले सुबह रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली एक डेमू ट्रेन यहां से गुजरी थी। ट्रेन के गुजरने के कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव देखा गया। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला चलती ट्रेन से गिर गई होगी या फिर किसी ने उसे धक्का दे दिया होगा। मृतका की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी, लाल रंग का ब्लाउज और हाथ में रुद्राक्ष का कंगन पाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल पुलिस को दी। मौके पर मौजूद की-मैन छोटन प्रसाद ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे मुरलीगंज से बनमनखी की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन को गुजरते देखा गया था और उसी दौरान घटना होने की संभावना है। फिलहाल रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है। वरीय अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी और महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बाइट ---रेलवे के गेटमेन4