logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती

2 hrs ago
user_AZMAT KHAN
AZMAT KHAN
Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती
    1
    अनूपपुर । सगे मामा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग सगी भांजी हुई 6 माह की गर्भवती
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जयसिंहनगर। प्यार और दोस्ती के नाम पर मानसिक प्रताड़ना का एक और खौफनाक अंत सामने आया है। जयसिंहनगर पुलिस ने 22 वर्षीय युवती शिवानी (अनामिका शुक्ला) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी नीलमणि उपाध्याय उर्फ संजू को धर दबोचा है। साइबर फॉरेंसिक की बारीकी ने आरोपी के उन 'डिजिटल निशानों' को बेनकाब कर दिया, जिनसे वह अब तक बच रहा था। ​क्या था मामला? बीते 15 जुलाई 2024 को शिवानी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मृतिका का मोबाइल ज़ब्त कर साइबर फॉरेंसिक जोन शहडोल से जांच कराई, तो चौंकाने वाले सच सामने आए। आरोपी संजू (27 वर्ष) मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए शिवानी को इस कदर उकसाया कि उसने मौत को गले लगा लिया। ​कानून का शिकंजा पुलिस ने कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 25 मार्च 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ​निरीक्षक अजय कुमार बैगा के नेतृत्व वाली टीम ने यह साबित कर दिया कि तकनीक के पीछे छिपकर अपराध करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। समाज के लिए यह एक कड़ा संदेश है कि 'कीपैड' पर लिखी नफरत और प्रताड़ना की सजा सीधी जेल है।
    2
    जयसिंहनगर। प्यार और दोस्ती के नाम पर मानसिक प्रताड़ना का एक और खौफनाक अंत सामने आया है। जयसिंहनगर पुलिस ने 22 वर्षीय युवती शिवानी (अनामिका शुक्ला) को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी नीलमणि उपाध्याय उर्फ संजू को धर दबोचा है। साइबर फॉरेंसिक की बारीकी ने आरोपी के उन 'डिजिटल निशानों' को बेनकाब कर दिया, जिनसे वह अब तक बच रहा था।
​क्या था मामला?
बीते 15 जुलाई 2024 को शिवानी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जब मृतिका का मोबाइल ज़ब्त कर साइबर फॉरेंसिक जोन शहडोल से जांच कराई, तो चौंकाने वाले सच सामने आए। आरोपी संजू (27 वर्ष) मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने व्हाट्सएप चैट और कॉल के जरिए शिवानी को इस कदर उकसाया कि उसने मौत को गले लगा लिया।
​कानून का शिकंजा
पुलिस ने कॉल डिटेल, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट जैसे पुख्ता डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। 25 मार्च 2026 को घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
​निरीक्षक अजय कुमार बैगा के नेतृत्व वाली टीम ने यह साबित कर दिया कि तकनीक के पीछे छिपकर अपराध करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। समाज के लिए यह एक कड़ा संदेश है कि 'कीपैड' पर लिखी नफरत और प्रताड़ना की सजा सीधी जेल है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शहडोल (ब्यूरो)। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवा में बिजली बिल वसूली के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर हमला, अभद्रता, धमकी और वाहन से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 मार्च 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब विभागीय टीम बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव पहुंची थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता विकाश गोंडुड़े अपने कर्मचारियों के साथ ग्राम गिरवा में उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल रहे थे। इसी दौरान पवन यादव नामक व्यक्ति अपने वाहन से मौके पर पहुंचा और आरोप है कि उसने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विभाग के अनुबंधित वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब विभागीय कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भागने की कोशिश की। बताया गया है कि कर्मचारियों ने अन्य टीमों को सूचना देकर वाहन का पीछा किया, जिसके बाद ग्राम बलबहरा के पास ग्रामीणों की मदद से आरोपी के वाहन को रोका गया। वहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जहां आरोपी के साथ मौजूद नितिन रजक ने भी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए लाठी निकालकर धमकाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही। घटना के बाद कनिष्ठ अभियंता द्वारा थाना अमलाई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया गया। शिकायत में बताया गया कि विभागीय कर्मचारी नियमित रूप से राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे और उसी दौरान यह घटना घटित हुई। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच कर मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा दर्ज FIR क्रमांक 0084/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 132, 351(3) एवं 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन धाराओं में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, शासकीय कार्य में बाधा डालना, मारपीट एवं चोट पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। मामले में मुख्य आरोपी के रूप में पवन यादव निवासी बुढ़ार, जिला शहडोल का नाम सामने आया है। वहीं नितिन रजक का भी घटनाक्रम में उल्लेख किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में खास बात यह सामने आई है कि विद्युत विभाग द्वारा दी गई लिखित शिकायत और पुलिस द्वारा दर्ज FIR में घटना का विवरण लगभग समान है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत होता है। दोनों दस्तावेजों में यह स्पष्ट उल्लेख है कि घटना शासकीय कार्य के दौरान हुई और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व हमला किया गया। सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। यदि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    9
    शहडोल (ब्यूरो)। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिरवा में बिजली बिल वसूली के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम पर हमला, अभद्रता, धमकी और वाहन से टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 मार्च 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई जा रही है, जब विभागीय टीम बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए गांव पहुंची थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता विकाश गोंडुड़े अपने कर्मचारियों के साथ ग्राम गिरवा में उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल रहे थे। इसी दौरान पवन यादव नामक व्यक्ति अपने वाहन से मौके पर पहुंचा और आरोप है कि उसने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए विभाग के अनुबंधित वाहन को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब विभागीय कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भागने की कोशिश की।
बताया गया है कि कर्मचारियों ने अन्य टीमों को सूचना देकर वाहन का पीछा किया, जिसके बाद ग्राम बलबहरा के पास ग्रामीणों की मदद से आरोपी के वाहन को रोका गया। वहां स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जहां आरोपी के साथ मौजूद नितिन रजक ने भी कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए लाठी निकालकर धमकाया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और कर्मचारियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर विवाद की स्थिति बनी रही।
घटना के बाद कनिष्ठ अभियंता द्वारा थाना अमलाई में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया गया। शिकायत में बताया गया कि विभागीय कर्मचारी नियमित रूप से राजस्व वसूली का कार्य कर रहे थे और उसी दौरान यह घटना घटित हुई। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच कर मामला दर्ज किया।
पुलिस द्वारा दर्ज FIR क्रमांक 0084/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 281, 132, 351(3) एवं 324(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इन धाराओं में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, शासकीय कार्य में बाधा डालना, मारपीट एवं चोट पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं।
मामले में मुख्य आरोपी के रूप में पवन यादव निवासी बुढ़ार, जिला शहडोल का नाम सामने आया है। वहीं नितिन रजक का भी घटनाक्रम में उल्लेख किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस विभाग के अनुसार मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला को सौंपी गई है। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले में खास बात यह सामने आई है कि विद्युत विभाग द्वारा दी गई लिखित शिकायत और पुलिस द्वारा दर्ज FIR में घटना का विवरण लगभग समान है, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सत्य प्रतीत होता है। दोनों दस्तावेजों में यह स्पष्ट उल्लेख है कि घटना शासकीय कार्य के दौरान हुई और कर्मचारियों के साथ अभद्रता व हमला किया गया।
सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों के साथ इस प्रकार की घटना प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है। यदि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आती हैं तो इससे विभागीय कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Kailash lalwani
    Kailash lalwani
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 2026 को माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल स्थित नर्मदा उद्गम क्षेत्र में आयोजित होने जा रही है। 🙏🌊 इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को में आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🔸 आवास, भोजन, परिवहन एवं अतिथि सत्कार जैसी व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा 🔸 सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ 🔸 आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प 🌿 माँ नर्मदा की पावन धरा पर देशभर के पत्रकार साथियों का यह संगम न सिर्फ संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा, बल्कि पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा भी तय करेगा। 🤝 एकता • शक्ति • पत्रकारिता का स्वाभिमान
    1
    2026 को माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल  स्थित नर्मदा उद्गम क्षेत्र में आयोजित होने जा रही है। 🙏🌊
इस भव्य राष्ट्रीय आयोजन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को  में आयोजक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
🔸 आवास, भोजन, परिवहन एवं अतिथि सत्कार जैसी व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा
🔸 सभी पदाधिकारियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियाँ
🔸 आयोजन को ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने का संकल्प
🌿 माँ नर्मदा की पावन धरा पर देशभर के पत्रकार साथियों का यह संगम न सिर्फ संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगा, बल्कि पत्रकारिता के उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा भी तय करेगा।
🤝 एकता • शक्ति • पत्रकारिता का स्वाभिमान
    user_Manoj Singh
    Manoj Singh
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शहडोल। जिले मुख्यालय से सटे धुरवार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शर्मनाक लापरवाही के लिए। हॉस्टल की चाक-चौबंद सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर कक्षा 11 वीं के दो छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। सुबह की गणना में जब दो बिस्तर खाली मिले, तो वार्डन अरुण कुमार और प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे दावों वाले हॉस्टल से बच्चे हवा कैसे हो गए। सवालों के घेरे में खाकी और प्रबंधन यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी छात्रावास से एक छात्रा लापता हुई थी, जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। क्या एकलव्य हॉस्टल अब बच्चों की तस्करी या असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है। भारी-भरकम बजट, ऊंची दीवारें और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बावजूद अगर बच्चे गायब हो रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रबंधन की मिलीभगत या घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है। अभिभावकों का फूटा गुस्सा परिजनों का आरोप है कि वे अपने कलेजे के टुकड़ों को अफसर बनाने भेजते हैं, लेकिन यहाँ उनकी जान और सुरक्षा ही खतरे में है। बंद गेट और पहरेदारी के बीच बच्चों का गायब होना हॉस्टल की आंतरिक व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन क्या प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति करेगा या इस लापरवाही के सिंडिकेट पर कोई सख्त एक्शन लेगा। इनका कहना है... मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और लापता छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। अरुण पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर ****** विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आनंद राय सिन्हा सहायक आयुक्त
    2
    शहडोल। जिले मुख्यालय से सटे धुरवार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शर्मनाक लापरवाही के लिए। हॉस्टल की चाक-चौबंद सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर कक्षा 11 वीं के दो छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। सुबह की गणना में जब दो बिस्तर खाली मिले, तो वार्डन अरुण कुमार और प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन सवाल वही है कि आखिर परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे दावों वाले हॉस्टल से बच्चे हवा कैसे हो गए। 
सवालों के घेरे में खाकी और प्रबंधन
यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी इसी छात्रावास से एक छात्रा लापता हुई थी, जिसका आज तक सुराग नहीं लगा। क्या एकलव्य हॉस्टल अब बच्चों की तस्करी या असुरक्षा का अड्डा बनता जा रहा है। भारी-भरकम बजट, ऊंची दीवारें और तैनात सुरक्षाकर्मियों के बावजूद अगर बच्चे गायब हो रहे हैं, तो यह सीधे तौर पर प्रबंधन की मिलीभगत या घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है।
अभिभावकों का फूटा गुस्सा
परिजनों का आरोप है कि वे अपने कलेजे के टुकड़ों को अफसर बनाने भेजते हैं, लेकिन यहाँ उनकी जान और सुरक्षा ही खतरे में है। बंद गेट और पहरेदारी के बीच बच्चों का गायब होना हॉस्टल की आंतरिक व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन क्या प्रशासन केवल कागजी खानापूर्ति करेगा या इस लापरवाही के सिंडिकेट पर कोई सख्त एक्शन लेगा। 
इनका कहना है...
मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और लापता छात्रों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। 
अरुण पाण्डेय 
थाना प्रभारी 
सोहागपुर 
******
विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही छात्रों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
आनंद राय सिन्हा 
सहायक आयुक्त
    user_Anil Tiwari
    Anil Tiwari
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी स्कूल के बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चों से ही उसे धक्का लगवाया गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता
    1
    मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक निजी स्कूल के बच्चे वैन को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल वैन खराब हो गई थी, जिसके बाद बच्चों से ही उसे धक्का लगवाया गया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ इस तरह का खिलवाड़ बेहद गंभीर मामला है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एंकर। शहडोल में बिजली बिल बकाया वसूली करने गई MPEB की टीम पर हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ता रोककर लाठी-डंडों से लैस युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, विभाग की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीओ -1-1-जिले अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में जूनियर इंजीनियर विकास गोंडुड़े अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान ग्राम गिरवा के पास कार सवार पवन यादव और नितिन रजक ने कथित तौर पर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगे, आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और खड़ी विभागीय गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर कार चालक की शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    7
    एंकर। शहडोल में बिजली बिल बकाया वसूली करने गई MPEB की टीम पर हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ता रोककर लाठी-डंडों से लैस युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, विभाग की सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार कार से कुचलने की कोशिश भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीओ -1-1-जिले  अमलाई थाना क्षेत्र के गिरवा गांव में जूनियर इंजीनियर विकास गोंडुड़े अपनी टीम के साथ बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे,  इसी दौरान ग्राम गिरवा के पास कार सवार पवन यादव और नितिन रजक ने कथित तौर पर रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे लेकर कर्मचारियों को धमकाने लगे, आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और खड़ी विभागीय गाड़ी को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया, घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में अमलाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं दूसरी ओर कार चालक की शिकायत पर विभागीय कर्मचारियों पर भी मामला दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_Ajayarvind namdeo
    Ajayarvind namdeo
    Budar, Jabalpur•
    15 hrs ago
  • शहडोल, 19 मार्च 2026— जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 तक जिले में 1066 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जबकि कुल 11051 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, निपनिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में निःशुल्क उपलब्ध है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें और अपनी बेटियों को समय पर यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टीके से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और यह बच्चियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
    1
    शहडोल, 19 मार्च 2026— जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 28 फरवरी से 31 मई 2026 तक संचालित होगा।
उन्होंने जानकारी दी कि 18 मार्च 2026 तक जिले में 1066 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है, जबकि कुल 11051 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार, सिंहपुर, गोहपारू, जयसिंहनगर, निपनिया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में निःशुल्क उपलब्ध है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों या सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से दूर रहें और अपनी बेटियों को समय पर यह जीवनरक्षक टीका अवश्य लगवाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस टीके से कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता और यह बच्चियों के स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.