Shuru
Apke Nagar Ki App…
RISHI RAI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद मऊ में घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट ।1
- अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर की शिकायत घोसी,मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घोसी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है। शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया। शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट जनपद मऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।1
- महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर महादेव घाट समेत अन्य इलाकों में बढ़ा जलस्तर, सुरक्षा को लेकर पुलिस-पीएसी तैनात—एसपी कमलेश बहादुर मऊ। महादेव घाट समेत जनपद के अन्य नदी घाटों पर लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी मऊ कमलेश बहादुर ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाटों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिसकर्मियों को घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को पानी के नजदीक जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की जा रही है।1
- अतरौलिया का बदलाव किसके हाथ? बॉसगांव चौराहे पर जनता की जुबान पर गूंज रहा सिर्फ एक नाम!1
- सरकारी जमीन का भुगतान किसी को न हो, जिम्मेदारी तय करें : मंडलायुक्त आजमगढ़। आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की 24वीं बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट समेत छह प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत तहसील सदर के कोटिला गांव में ‘तमसा गार्डेन एन्क्लेव’ आवासीय टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके लिए चिन्हित भूमि को आपसी समझौते के आधार पर खरीदा जाएगा। मंडलायुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन का भुगतान किसी व्यक्ति को नहीं किया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय करने और एसडीएम व तहसीलदार से प्रमाण पत्र लेने को कहा। बैठक में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर कुछ नर्सिंग होम द्वारा सड़क की जमीन पर अस्थायी कब्जा कर साइकिल स्टैंड बनाए जाने का मामला भी उठा। मंडलायुक्त ने अपर आयुक्त-प्रशासन और मुख्य राजस्व अधिकारी को तत्काल निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही हर महीने ऐसी सड़कों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। विकास प्राधिकरण के बजट में 35762.38 लाख रुपये की राजस्व आय और 35569.38 लाख रुपये का राजस्व व्यय प्रस्तावित किया गया है। विचार-विमर्श के बाद मंडलायुक्त ने बजट को मंजूरी दी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अवर अभियंताओं को शासनादेशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण रोकने के बाद भी निर्माण जारी रहने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। टाउनशिप के लिए अवमुक्त धनराशि का तत्काल उपयोग करने के निर्देश भी दिए।1
- Post by RISHI RAI1
- आजमगढ़ व्यूरो रिपोर्ट निर्माण अधीन मकान से गिरकर युवक की मौत1