Shuru
Apke Nagar Ki App…
PM Modi का Karnataka दौरा, Viveka Smaraka का किया उद्घाटन, लोगों को किया संबोधित
Newindianews Network
PM Modi का Karnataka दौरा, Viveka Smaraka का किया उद्घाटन, लोगों को किया संबोधित
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- PM Modi का Karnataka दौरा, Viveka Smaraka का किया उद्घाटन, लोगों को किया संबोधित1
- बाराबंकी में हरियाली पर लकड़ी व्यापारियों का आतंक काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़ बताते चले बाराबंकी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाराबंकी में हरियाली पर लकड़ी व्यापारियों का आतंक काटे जा रहे प्रतिबंधित पेड़1
- कोतवाल अमित सिंह भदौरिया व सूरतगंज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार वर्मा के निर्देश पर बैठक आयोजित सूरतगंज बाराबंकी। कस्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में सोमवार शाम को 10 अगस्त को होने वाले चेहल्लुम को लेकर जुलूस को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया के निर्देश पर आयोजित की गई बैठक का संचालन कर रहे चौकी प्रभारी उमेश कुमार वर्मा ने चेहल्लुम जुलूस के आयोजकों, ताजियादारों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने कहा कि चेहल्लुम का जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार ही निकाला जाएगा और किसी भी स्थिति में मार्ग में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की कि जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सावन माह के चलते महादेवा धाम की ओर बड़ी संख्या में कांवड़िए भी लगातार आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में जुलूस निकालते समय विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जुलूस में डीजे पर किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले भड़काऊ गीत नहीं बजाए जाएंगे। यदि किसी के द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है या जुलूस के दौरान किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कार्यक्रम संचालक एवं आयोजकों की होगी और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि चेहल्लुम का जुलूस हमेशा की तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भी सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक के अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि चेहल्लुम का जुलूस एवं कांवड़ यात्रा दोनों बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकें।1
- यूरिया की नई खेप पहुंची, किसानों को राहत की उम्मीद धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। यूरिया की नई खेप पहुंची, किसानों को राहत की उम्मीद धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जिले में यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को निजी क्षेत्र की कृभकों कम्पनी की 59,498 बैग यूरिया की रैक जनपद में पहुंची। इसमें से 11,920 बैग सहकारी बिक्री केंद्रों के लिए पीसीएफ को आवंटित किए गए हैं, जबकि शेष यूरिया निजी क्षेत्र के बिक्री केंद्रों के लिए कंपनी द्वारा आवंटित की गई है। जिला कृषि अधिकारी ने रैक प्वाइंट पर पहुंचकर यूरिया की खेप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपनी प्रतिनिधि राहुल सिंह को निर्देश दिए गए कि रैक प्वाइंट से सहकारी एवं निजी बिक्री केंद्रों तक यूरिया का सीधे प्रेषण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रैक से फुटकर बिक्री केंद्रों को भेजी जाने वाली यूरिया का तत्काल ऑनलाइन एक्नॉलेजमेंट कराने के भी निर्देश दिए गए। 4 अगस्त को इफको की रैक आने की संभावना कृषकों की जरूरत को देखते हुए विभाग ने बताया कि 4 अगस्त को इफको की एक और रैक जनपद में पहुंचने की संभावना है। रैक प्राप्त होते ही समितियों को सीधे यूरिया भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इससे आने वाले दिनों में किसानों को यूरिया की उपलब्धता और बेहतर होने की उम्मीद है। टैगिंग की तो होगी कार्रवाई जिला कृषि विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को बिना किसी टैगिंग के निर्धारित दर पर ही यूरिया उपलब्ध कराई जाए। पीओएस मशीन के माध्यम से किसान की फार्मर रजिस्ट्री अथवा भूमि अभिलेख के आधार पर संस्तुत मात्रा में ही उर्वरक दिया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री में चकबंदी, खतौनी या नाम में मिसमैच, वरासत अथवा अन्य कारणों से समस्या आने पर किसान को परेशान करने के बजाय उसके भूमि अभिलेख और बोई गई फसल का भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विक्रेताओं को बिक्री पंजिका में किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, फार्मर पंजीकरण संख्या/भूमि विवरण और बोई गई फसल समेत पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करने को कहा गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेचता या जबरन टैगिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत द्वारा पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए समर्थको मे खुशी की लहर करनैलगंज। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत द्वारा पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद करनैलगंज में उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। भाजपा नेता व श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पाण्डेय के नेतृत्व में करनैलगंज बस स्टॉप चौराहे पर जुटे समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, पटाखे छोड़े और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की जीत बताया। उनका कहना था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और न्यायालय के निर्णय ने सत्य को सामने ला दिया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा जमकर आतिशबाजी की। कई लोगों ने फैसले के समर्थन में नारे भी लगाए। समर्थकों का कहना था कि यह फैसला उनके लिए खुशी का अवसर है। जिले के अन्य स्थानों पर भी समर्थकों द्वारा मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाने की जानकारी मिली है। जश्न में डॉ. परमेश्वर सिंह, अशोक सिंह, त्रिलोकी सिंह,मोहित पाण्डेय.शिवा भट्ट, शशांक सिंह, आजाद कसेरा, बॉबी रजा, गौरव वैश्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।4
- वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर की लाइन में लगी महिला से VIP दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपए ऑनलाइन वसूल लिए। पुलिस ने कर्नाटक की महिला को 4 हजार रुपए वापस दिलाए और मुफ्त दर्शन करवाए।1
- सरकार के वादों पर सवाल, सामाजिक न्याय के लिए संगठित होने का आह्वान अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की बाराबंकी। फतेहपुर स्थित सरदार पटेल संस्थान में रविवार शाम अपना दल (कमेरावादी) द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिराथू से विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. पल्लवी पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनता से किए गए कई प्रमुख वादों, जैसे अमृतकाल, प्रत्येक खाते में 15 लाख रुपये, किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर अपेक्षित परिणाम आम लोगों को नहीं मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी किसान आवारा पशुओं से अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। वर्ष 2016 की नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस निर्णय के दौरान आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पूंजीवादी सोच और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक व्यवस्था पर पूंजीवादी सोच का प्रभाव रहेगा, तब तक आम लोगों के हित पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोकतंत्र में जागरूक नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि जनता अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहेगी तो सरकारों के निरंकुश होने की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौर का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। संविधान को बताया अधिकारों की रक्षा का आधार डॉ. पटेल ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है और यह नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, किसानों के अधिकार तथा महिलाओं के आरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज को संगठित करने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुशील पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटेल, प्यारेलाल पटेल, राम प्रकाश पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, राकेश कुमार पटेल, रमेश चंद्र पटेल, राजेश कुमार रावत, विनय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- hamari syster ki shaadi ho rahi hai aap log jarur aana1