Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार । साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया । उनके कब्जे से चोरी के आभूषण आदि बरामद । गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
JSB NEWS UP
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से आभूषण आदि चोरी करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार । साथ ही घटना में शामिल बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया । उनके कब्जे से चोरी के आभूषण आदि बरामद । गिरफ्तार अभियुक्ता सना खान पत्नी अजय निवासी काशीराम कॉलोनी ब्लाक न0-13 थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में दिनांक 18.04.2026 को देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा दिनांक 18.04.2026 को सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की गई है । *बरामदगी-* ▪️03 कुंतल वजन की लोहे की तिजोरी *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । *पंजीकृत अभियोग-* ▪️मु0अ0सं0- 189/26 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।3
- *अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- बांदा जनपद के बिसंडा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आया वायरल वीडियो केवल एक चौंकाने वाली घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की जमीनी सच्चाई का आईना है। जिस अस्पताल में मरीजों को राहत, सेवा और संवेदनशीलता मिलनी चाहिए, वहीं मेडिकल स्टाफ का चेम्बर में बैठकर शराब पार्टी करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह अपने कर्तव्य और समाज के विश्वास के साथ खुला खिलवाड़ है।विडंबना यह है कि जहां मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते हैं, वहीं उसी परिसर में जिम्मेदार लोग बेफिक्री से जाम छलका रहे हैं। इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि संबंधित कर्मचारी ने स्वयं इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया—मानो यह कोई उपलब्धि हो। यह प्रवृत्ति दर्शाती है कि सिस्टम में जवाबदेही और भय का अभाव किस हद तक गहराई तक पैठ चुका है।वीडियो के सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा कर्मचारी को निलंबित कर जांच के आदेश देना एक आवश्यक कदम जरूर है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं कहा जा सकता। सवाल उठता है कि क्या यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगी, या वास्तव में इससे व्यवस्था में सुधार की कोई ठोस पहल होगी? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही लापरवाही का परिणाम है। आरोप यह भी हैं कि कई डॉक्टर निजी नर्सिंग होम पर अधिक ध्यान देते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में उनकी उपस्थिति और जिम्मेदारी गौण हो जाती है। यह स्थिति न केवल गरीब और जरूरतमंद मरीजों के अधिकारों का हनन है, बल्कि सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को खोखला करने वाली प्रवृत्ति भी है। सरकार भले ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे करती रहे, लेकिन इस तरह की घटनाएं उन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। यह मामला किसी एक कर्मचारी की गलती भर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में व्याप्त ढीलापन, लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रमाण है।अब असली परीक्षा इस बात की है कि जांच कितनी निष्पक्ष होती है और क्या दोषियों पर ऐसी कार्रवाई होती है, जो भविष्य में किसी को भी इस तरह की हरकत करने से पहले सोचने पर मजबूर कर दे।बाइट – स्थानीय ग्रामीण: “हम लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन यहां स्टाफ खुद ही शराब पीता है। ऐसे में मरीजों का क्या होगा? सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।”1
- Post by Devendra Kumar1
- सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फतेहपुर के आर्यन यादव को बुलाकर केतली देकर किया सम्मान फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा स्थित एक साधारण चाय दुकान अब प्रदेश की राजनीति के केंद्र में आ गई है। यहां के युवा चाय विक्रेता आर्यन को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व अखिलेश यादव जब इस मार्ग से गुजर रहे थे, तब उन्होंने चौकी चौराहा स्थित आर्यन की दुकान पर रुककर चाय पी थी। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। आर्यन का आरोप है कि चाय पीने की घटना के बाद खाद्य विभाग और अन्य अधिकारियों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर बर्तनों की जांच की, चाय पत्ती के सैंपल लिए और लगातार दबाव बनाया। आर्यन ने यह भी दावा किया कि प्रशासनिक दबाव के चलते उसकी दुकान बंद करा दी गई, जिससे उसके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। वहीं लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने आर्यन को पीतल का चायदान भेंट कर सम्मानित किया और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “कौन समझाए इन लोगों को,” इशारा स्पष्ट रूप से प्रशासनिक कार्रवाई की ओर था। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया है। विपक्ष इसे आम नागरिकों के उत्पीड़न का मामला बता रहा है, जबकि प्रशासनिक पक्ष की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। एक ओर जहां आर्यन को सहानुभूति मिल रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या आर्यन की दुकान दोबारा संचालित हो पाती है या नहीं।1
- अगर बस स्टॉप बन जाएगा तो आने जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थान मिलेगा यात्रियों को विश्राम के लिए और निर्धारित समय पर गाड़ी से सुविधा होगी1
- बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव के पास का है जहा आज रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे की एक इच्छा अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमे सवार फूल यादव पुत्र भोला यादव 70 वर्ष का पैर गंभीर रूप से फैक्चर हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे, और 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वहीं परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।1
- अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को थाना गिरवां पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुआ है । गौरतलब हो कि आज दिनांक 19.04.2026 को थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम स्योढ़ा से एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय भेजा गया । *बरामदगी-* ▪️01 अवैध पिस्टल 32 बोर ▪️01 जिन्दा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. राज उर्फ राहुल पुत्र रामसिंह निवासी खानपुर थाना गिरवां जनपद बांदा ।2
- *चोरी की तिजोरी के साथ अभियुक्त गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में देर रात्रि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले व्यंकटेश करण मेहता द्वारा बताया गया कि सेठ जी का बाड़ा अलीगंज स्थित अपने पुराने मकान में चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर टीम गठित करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को अलीगंज चौकी प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य ने खूंटी चौराहे से सूचना के 06 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। तथा अभियुक्त की निशादेही पर चोरी की गई करीब 03 कुंतल वजन की लोहे की पुरानी तिजोरी बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्त लल्लू पुत्र रामकेश निवासी अलीगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा का निवासी हैं।1