logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा के मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक नवजात शिशु की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिशु जन्म के समय स्वस्थ था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे वृंदावन के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सीएचसी मांट पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि समय रहते उचित उपचार मिलता तो शिशु की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे के दौरान रात की ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के बयानों में अंतर देखने को मिला, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश तिवारी ने बताया कि नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ था। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अस्पताल में नियमानुसार चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई गई थी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

13 hrs ago
user_UJALA SPEED NEWS
UJALA SPEED NEWS
Newspaper advertising department अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

मथुरा के मांट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक नवजात शिशु की मौत के बाद सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिशु जन्म के समय स्वस्थ था, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन उसे वृंदावन के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण सीएचसी मांट पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि समय रहते उचित उपचार मिलता तो शिशु की जान बचाई जा सकती थी। हंगामे के दौरान रात की ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के बयानों में अंतर देखने को मिला, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश तिवारी ने बताया कि नवजात मृत अवस्था में पैदा हुआ था। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अस्पताल में नियमानुसार चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई गई थी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। परिजन घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 'राजधर्म' वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। गुजरात दंगों के बाद अटल ने मोदी को राजधर्म याद दिलाया।
    1
    नई दिल्ली। वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 'राजधर्म' वाला बयान एक बार फिर चर्चा में है। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।

गुजरात दंगों के बाद अटल ने मोदी को राजधर्म याद दिलाया।
    user_UJALA SPEED NEWS
    UJALA SPEED NEWS
    Newspaper advertising department अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बुलंदशहर के शिकारपुर में नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित दौज वाली पोखर के सौंदर्यकरण कार्य के दौरान एक शिवलिंग जैसी आकृति निकलने की बात सामने आई। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, भोले बाबा के दर्शनों के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पोखर की खुदाई के दौरान ऐसी कोई प्राचीन या आधिकारिक शिवलिंग नहीं निकली है। दूसरी ओर, स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं का स्पष्ट दावा है कि सौंदर्यकरण के दौरान ही पोखर से शिवलिंग प्रकट हुआ है, जिसके प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जा रही है। सोमवार को इस आस्था और जनसमूह के उत्साह को देखते हुए मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित परिसर में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बुलंदशहर और आसपास के सुदूर इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सौंदर्यकरण कार्य के बीच इस घटनाक्रम ने पूरे मुफ्तीवाड़ा क्षेत्र में चर्चा और धार्मिक आस्था का केन्द्र बना दिया है।
    1
    बुलंदशहर के शिकारपुर में नगर के मौहल्ला मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित दौज वाली पोखर के सौंदर्यकरण कार्य के दौरान एक शिवलिंग जैसी आकृति निकलने की बात सामने आई। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में फैली, भोले बाबा के दर्शनों के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज के श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पोखर की खुदाई के दौरान ऐसी कोई प्राचीन या आधिकारिक शिवलिंग नहीं निकली है। दूसरी ओर, स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं का स्पष्ट दावा है कि सौंदर्यकरण के दौरान ही पोखर से शिवलिंग प्रकट हुआ है, जिसके प्रति लोगों में अगाध श्रद्धा देखी जा रही है।

सोमवार को इस आस्था और जनसमूह के उत्साह को देखते हुए मुफ्तीवाड़ा वार्ड नम्बर दस स्थित परिसर में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बुलंदशहर और आसपास के सुदूर इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सौंदर्यकरण कार्य के बीच इस घटनाक्रम ने पूरे मुफ्तीवाड़ा क्षेत्र में चर्चा और धार्मिक आस्था का केन्द्र बना दिया है।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है।

रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बुलंदशहर में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 59 पुलिस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी टीमें 59 सेक्टरों में कांवड़ मार्गों का भ्रमण करेंगी। कांवड़ियों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और जनपद में 200 से अधिक खाद्य शिविर लगेंगे। यातायात व्यवस्था के लिए जनपद को 5 सुपर जोन, 19 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एडिशनल एसपी/सीओ रैंक के अधिकारी, इंस्पेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। कांवड़ मार्गों पर 5000 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी और डीएम, एसएसपी, एएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाइल पर भी लाइव एक्सेस रहेगा। जनपद के 8 प्रमुख गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग पूरी कर ली गई है और बिजली, गोताखोर, नाव और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की कई कंपनियां तैनात रहेंगी, पीएसी के गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। इस बार गंगा एक्सप्रेसवे का भी उपयोग किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्जन से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। हर थाने में कांवड़ रजिस्टर बनाया गया है जहां प्रत्येक जत्थे का रूट, डीजे, ऊंचाई और अन्य सभी विवरण दर्ज रहेंगे।
    4
    बुलंदशहर में सावन माह की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने 59 पुलिस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी टीमें 59 सेक्टरों में कांवड़ मार्गों का भ्रमण करेंगी। कांवड़ियों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और जनपद में 200 से अधिक खाद्य शिविर लगेंगे।

यातायात व्यवस्था के लिए जनपद को 5 सुपर जोन, 19 जोन और 59 सेक्टरों में बांटा गया है। हर सेक्टर में एडिशनल एसपी/सीओ रैंक के अधिकारी, इंस्पेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। कांवड़ मार्गों पर 5000 से अधिक CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी और डीएम, एसएसपी, एएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मोबाइल पर भी लाइव एक्सेस रहेगा।

जनपद के 8 प्रमुख गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग पूरी कर ली गई है और बिजली, गोताखोर, नाव और अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मी और पीएसी की कई कंपनियां तैनात रहेंगी, पीएसी के गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। इस बार गंगा एक्सप्रेसवे का भी उपयोग किया जाएगा और ट्रैफिक डायवर्जन से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। हर थाने में कांवड़ रजिस्टर बनाया गया है जहां प्रत्येक जत्थे का रूट, डीजे, ऊंचाई और अन्य सभी विवरण दर्ज रहेंगे।
    user_Dharmendra Rajput
    Dharmendra Rajput
    सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिल्ली जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में जिन छात्रों पर FIR हुई है वह सब वापस होनी चाहिए और जिन पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन पर fir होनी चाहिए
    1
    दिल्ली जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में जिन छात्रों पर FIR हुई है
वह सब वापस होनी चाहिए और जिन पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन पर fir होनी चाहिए
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • A D O panchayat ग्राम प्रधान
    1
    A D O panchayat 
ग्राम प्रधान
    user_Ranveer Singh
    Ranveer Singh
    Voice of people गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    1
    सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.