Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kishanganj Bahadurganj
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार😍1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार😂1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार😡1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार🤝1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार🙏1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार🙏1 hr ago
- Kishanganj Bahadurganjदिघलबैंक, किशनगंज, बिहार🙏1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kishanganj Bahadurganj1
- मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत आमबाड़ी–सुहिया विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आमबाड़ी–सुहिया के 65 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यार्थियों को अररिया जिले के क्रोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए बस से भेजा गया। इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं वार्ड सदस्य ने बस को हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उत्साहपूर्वक रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने बताया कि मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना है। इससे बच्चों को नए स्थानों को देखने, समझने और उनसे सीखने का अवसर मिलता है, जो उनके मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में सहायक होता है।सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नई चीजों को जानने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।भ्रमण के दौरान बच्चों की सुरक्षा और देखरेख के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी शामिल किया गया है। जयदेव प्रसाद सिंह सहित कई अभिभावक बच्चों के साथ इस शैक्षणिक यात्रा पर गए हैं, ताकि विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके।विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को नई जानकारियां प्राप्त होंगी और वे अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकेंगे। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।2
- किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ यानी आरएलआर के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें गांव की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य उन महिलाओं को जागरूक करना था जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर शोषण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। संगठन की अध्यक्ष बुधनी देवी ने कहा कि महिला दिवस मनाने का असली मतलब तभी है, जब समाज की आखिरी पंक्ति में खड़ी, दबी-कुचली और शोषित महिलाओं को भी उनका अधिकार और सम्मान मिल सके।1
- जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, 1500–1600 रुपये तक वसूली जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट बाजार में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के सिलेंडर निर्धारित कीमत से काफी अधिक दरों पर बेचे जा रहे हैं।मंगलवार को जोकीहाट के मुख्य बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 1500 से 1600 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत सामने आई है। इससे आम लोगों को पवित्र माह रमजान के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पथराबाड़ी गांव निवासी जिम्मी अशरफ ने बताया कि उन्हें मजबूरी में जोकीहाट बाजार से 1500 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ा। उन्होंने कहा कि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई उपभोक्ता अधिक कीमत चुकाने को मजबूर हैं।उन्होंने बताया कि इससे पहले उपभोक्ताओं को लगभग 1000 रुपये के आसपास आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाता था। हालांकि हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कीमतों में अचानक हुई वृद्धि से उनके घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण कीमतें काफी बढ़ गई हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।इस संबंध में एसडीएम बलवीर दास ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता या ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Md firoz Alam1
- Post by Danish Alam1
- Post by Chandankumarpaswan Paswan1
- टेढ़ागाछ पुलिस ने टेंपो से 431 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर दबोचे। टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात बलुआ जागीर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक टेंपो से बड़ी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की। झाला की ओर से आ रहे टेंपो को रोककर तलाशी लेने पर उसमें बोरे व बैग में रखी रश्मि लीची ब्रांड की 431 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 129.3 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके पर ही दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मंजर हुसैन (35) पिता जाल मोहम्मद तथा अली हुसैन (35) पिता जब्बार, निवासी सिकटिया वार्ड संख्या 4 थाना जोकीहाट, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बीआर-38 पी-7351 नंबर के टेंपो को भी जब्त कर लिया। अभियान में सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार, एएसआई रोहित रंजन, दिलीप कुमार, सरोज कुमार व पुलिस बल मौजूद थे।2