Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंकर पार्ट 8: बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य! 🧭 नक्शे का सच जानने टीम पहुंची प्राचीन बंकर। असली रोमांच अब शुरू हुआ है! Part 9 के लिए कमेंट करें! #Bunker #Mystery #RajatAIStudio #RajatAi #Rajat_Gupta
Rajat Ai
बंकर पार्ट 8: बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य! 🧭 नक्शे का सच जानने टीम पहुंची प्राचीन बंकर। असली रोमांच अब शुरू हुआ है! Part 9 के लिए कमेंट करें! #Bunker #Mystery #RajatAIStudio #RajatAi #Rajat_Gupta
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बंकर पार्ट 8: बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य! 🧭 नक्शे का सच जानने टीम पहुंची प्राचीन बंकर। असली रोमांच अब शुरू हुआ है! Part 9 के लिए कमेंट करें! #Bunker #Mystery #RajatAIStudio #RajatAi #Rajat_Gupta1
- चौकी पर शराब पीते दारोगा का VIDEO वायरल, SP ने किया सस्पेंड ➡️ उन्नाव में चौकी पर शराब पीते दारोगा का वीडियो वायरल ➡️ वीडियो सामने आने के बाद SP ने दारोगा अतुल सिंह को निलंबित किया ➡️ दारोगा सदर कोतवाली की सुतिया तारा चौकी पर तैनात थे ➡️ वायरल वीडियो की जांच CO सिटी को सौंपी गई ➡️ जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.1
- राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर नया मोड़, वाल्मीकि समाज ने पुलिस से की शिकायत। हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर हल्द्वानी में नया विवाद सामने आया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पहचान और समाज से उसके संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि अमित कुमार नाम का व्यक्ति वाल्मीकि समाज से नहीं है, बावजूद इसके उसने कथित तौर पर अपना नाम ‘अमित वाल्मीकि’ बताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया शिकायतकर्ताओं ने अमित कुमार को एक सी भाजपा नेता का भाई भी बताया है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमित कुमार का समाज से कोई लेना-देना नहीं है और उसके द्वारा स्वयं को वाल्मीकि समाज से संबंधित बताकर शिकायत अथवा मुकदमा दर्ज कराया जाना समाज के नाम का गलत इस्तेमाल है। समाज के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी मांग की गई है कि पुलिस तथ्यों की जांच कर यह स्पष्ट करे कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति की वास्तविक पहचान और वाल्मीकि समाज से उसका संबंध क्या है। बाइट : अमरदीप वाल्मीकि सरपंच वाल्मीकि महापंचायत सभा हल्द्वानी। बाइट : अमित कुमार प्रदेश संगठन मंत्री उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ1
- सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल देने का आरोप रामपुर/विलासपुर। विलासपुर क्षेत्र के कमारी रोड स्थित सावरिया पेट्रोल पंप पर वाहन में डीजल की जगह पानी मिला डीजल दिए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित वाहन चालक अहमद खान, निवासी ईदगाह मोहल्ला, गोला गोकर्णनाथ-खुटार रोड, का आरोप है कि उन्होंने अपनी निजी गाड़ी में करीब 100 लीटर डीजल सावरिया पेट्रोल पंप से भरवाया था। डीजल भरवाने के कुछ ही दूरी बाद उनकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। अहमद खान के अनुसार गाड़ी की जांच कराने पर डीजल में पानी मिला होने की बात सामने आई। उनका आरोप है कि डीजल की टंकी में काफी मात्रा में पानी मौजूद था और मीटर में भी करीब पांच इंच तक पानी दिखाई दे रहा था। पीड़ित का यह भी आरोप है कि टंकी में लगातार पानी आने की स्थिति बनी हुई है। अहमद खान का कहना है कि वह अपनी ही गाड़ी के मालिक हैं और स्वयं गाड़ी चलाते हैं। पानी मिला डीजल पड़ने के कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह खराब हो गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित के मुताबिक जब उन्होंने मामले की शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से की तो कथित तौर पर संचालक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि “हमारा सब सही है।” इससे पीड़ित में नाराजगी है। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन चालकों में भी रोष बताया जा रहा है। पीड़ित अहमद खान ने जिला प्रशासन और संबंधित आपूर्ति विभाग से सावरिया पेट्रोल पंप की निष्पक्ष जांच कराने, डीजल के नमूने की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले में पेट्रोल पंप संचालक का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल पंप के डीजल की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई करता है।4
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ अंतर्गत अम्बारा से गोगांव जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों दोनों ओर तेजी से बढ़ रही झाड़ियों के कारण संकरा होता जा रहा है। लगातार हो लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ अंतर्गत अम्बारा से गोगांव जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों दोनों ओर तेजी से बढ़ रही झाड़ियों के कारण संकरा होता जा रहा है। लगातार हो1
- गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के खुटार रोड पर बादल नगर ईंट भट्ठा और मामाजी नमकीन के पास स्थित कुरैया गांव में जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में बने मकान, मदरसा और मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि पानी अब घरों में भी घुस रहा है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है और घर का सामान खराब हो रहा है। बारिश के बाद से रास्ते तालाब बने हुए हैं। बच्चों का मदरसा जाना बंद हो गया है और महिलाओं, बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या का प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कुरैया गांव, मामाजी नमकीन के पास हो रहे जलभराव का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- मोहल्ला गांधीनगर से लेकर ईंट भट्टा मामा नमकीन वाले कुरैया गांव तक घरों मदरसे में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के बांकेगंज रोड मोहल्ला गांधीनगर में जलभराव से हाहाकार, मोहल्ला गांधीनगर से लेकर ईंट भट्टा मामा नमकीन वाले कुरैया गांव तक घरों मदरसे में घुसा पानी, प्रशासन बेखबर गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में बारिश के बाद जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खुटार रोड पर ईंट-भट्टा के पास मामा नमकीन वाले के निकट स्थित कुरैया गांव, मदरसा और मोहल्ला गांधीनगर में घरों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकानों और मदरसे के साथ साथ मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा है। प्रशासन को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। बांकेगंज रोड फायर स्टेशन के पीछे गांधी नगर में बुरा हाल,बांकेगंज रोड फायर स्टेशन के पीछे कुरैया मार्ग के पास स्थित गांधी नगर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पूरे मोहल्ले में पानी भरा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पानी के निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। मोहल्ले के लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे घरों में रखा सामान खराब हो रहा है। गंदे पानी से उठ रही बदबू और मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों का स्कूल और मदरसा जाना बंद हो गया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पूरे रास्ते तालाब बने हुए हैं और लोग भरे पानी में निकलने को मजबूर हैं। कुरैया गांव और गांधी नगर के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ से मांग की है कि दोनों जगहों पर जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके। तस्वीरों में आप देख सकते है,1
- चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद के घर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई.... जमींदोज किया गया मकान लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौजूद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।1