Shuru
Apke Nagar Ki App…
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद के घर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई.... जमींदोज किया गया मकान लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौजूद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
Sandeep kumar
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद के घर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई.... जमींदोज किया गया मकान लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौजूद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बंकर पार्ट 8: बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य! 🧭 नक्शे का सच जानने टीम पहुंची प्राचीन बंकर। असली रोमांच अब शुरू हुआ है! Part 9 के लिए कमेंट करें! #Bunker #Mystery #RajatAIStudio #RajatAi #Rajat_Gupta1
- सावरिया पेट्रोल पंप पर पानी मिला डीजल देने का आरोप रामपुर/विलासपुर। विलासपुर क्षेत्र के कमारी रोड स्थित सावरिया पेट्रोल पंप पर वाहन में डीजल की जगह पानी मिला डीजल दिए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित वाहन चालक अहमद खान, निवासी ईदगाह मोहल्ला, गोला गोकर्णनाथ-खुटार रोड, का आरोप है कि उन्होंने अपनी निजी गाड़ी में करीब 100 लीटर डीजल सावरिया पेट्रोल पंप से भरवाया था। डीजल भरवाने के कुछ ही दूरी बाद उनकी गाड़ी अचानक खराब हो गई। अहमद खान के अनुसार गाड़ी की जांच कराने पर डीजल में पानी मिला होने की बात सामने आई। उनका आरोप है कि डीजल की टंकी में काफी मात्रा में पानी मौजूद था और मीटर में भी करीब पांच इंच तक पानी दिखाई दे रहा था। पीड़ित का यह भी आरोप है कि टंकी में लगातार पानी आने की स्थिति बनी हुई है। अहमद खान का कहना है कि वह अपनी ही गाड़ी के मालिक हैं और स्वयं गाड़ी चलाते हैं। पानी मिला डीजल पड़ने के कारण उनकी गाड़ी पूरी तरह खराब हो गई, जिससे उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित के मुताबिक जब उन्होंने मामले की शिकायत पेट्रोल पंप संचालक से की तो कथित तौर पर संचालक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि “हमारा सब सही है।” इससे पीड़ित में नाराजगी है। घटना के बाद क्षेत्र के वाहन चालकों में भी रोष बताया जा रहा है। पीड़ित अहमद खान ने जिला प्रशासन और संबंधित आपूर्ति विभाग से सावरिया पेट्रोल पंप की निष्पक्ष जांच कराने, डीजल के नमूने की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, मामले में पेट्रोल पंप संचालक का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए पेट्रोल पंप के डीजल की गुणवत्ता की जांच कर कार्रवाई करता है।4
- लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ अंतर्गत अम्बारा से गोगांव जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों दोनों ओर तेजी से बढ़ रही झाड़ियों के कारण संकरा होता जा रहा है। लगातार हो लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ अंतर्गत अम्बारा से गोगांव जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों दोनों ओर तेजी से बढ़ रही झाड़ियों के कारण संकरा होता जा रहा है। लगातार हो1
- पटिहन रोड पर तीन फीट पानी, दर्जनों गांवों का पलिया से संपर्क कटा नेपाल से आए पानी और बनबसा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई मुश्किलें, डिग्री कॉलेज व फायर स्टेशन में घुसा बाढ़ का पानी निर्जेश मिश्र, पलिया क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नेपाल से आए पानी के कारण क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पटिहन रोड पर करीब तीन फीट पानी चलने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का पलिया से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को सम्पूर्णानगर रोड से होकर पलिया पहुंचना पड़ रहा है। ग्राम घोला, निषादनगर, अतरनगर, गजरौला, मुंजहा, बंशीनगर और बेलहिया सहित कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी पलिया डिग्री कॉलेज परिसर में भी भर गया, जिसके चलते शिक्षण कार्य बंद करना पड़ा। वहीं फायर स्टेशन में करीब तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। पानी कर्मचारियों के आवासों तक पहुंच जाने से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुधवा रोड पर बंशीनगर स्थित रपटा पुल पर भी बाढ़ का पानी चलने लगा है। बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के चलते रपटा पुल धंस गया है, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यहां आवागमन बंद कर दिया गया है। पलिया कोतवाली के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंचने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, बनबसा बैराज से पानी रिलीज किए जाने के बाद शारदा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। इसके चलते आबादनगर, बरबादनगर, श्रीनगर और मेलाघाट समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों के सामने आवागमन के साथ ही सुरक्षित स्थान तक पहुंचने की चुनौती खड़ी हो गई है। पलिया एसडीएम पुष्पक ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विभीषिका के बीच बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वहीं पलिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया कि बंशीनगर में रपटा पुल से आवागमन के दौरान लोगों की सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनज़र पुलिस तैनाती की गयी है।पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।4
- गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के कुरैया गांव में जलभराव से हाहाकार, घरों और मदरशा में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी के खुटार रोड पर बादल नगर ईंट भट्ठा और मामाजी नमकीन के पास स्थित कुरैया गांव में जलभराव से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में बने मकान, मदरसा और मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि पानी अब घरों में भी घुस रहा है, जिससे लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है और घर का सामान खराब हो रहा है। बारिश के बाद से रास्ते तालाब बने हुए हैं। बच्चों का मदरसा जाना बंद हो गया है और महिलाओं, बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या का प्रार्थना पत्र देकर प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक पानी निकासी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कुरैया गांव, मामाजी नमकीन के पास हो रहे जलभराव का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी खलील अहमद के घर पर हो रही बुलडोजर की कार्रवाई.... जमींदोज किया गया मकान लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी खलील अहमद के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश था। प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। सिंगाही थाना अध्यक्ष राजबहादुर सहित काफी पुलिस फोर्स मौजूद क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही।1
- मोहल्ला गांधीनगर से लेकर ईंट भट्टा मामा नमकीन वाले कुरैया गांव तक घरों मदरसे में घुसा पानी, गोला गोकर्णनाथ के बांकेगंज रोड मोहल्ला गांधीनगर में जलभराव से हाहाकार, मोहल्ला गांधीनगर से लेकर ईंट भट्टा मामा नमकीन वाले कुरैया गांव तक घरों मदरसे में घुसा पानी, प्रशासन बेखबर गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ में बारिश के बाद जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खुटार रोड पर ईंट-भट्टा के पास मामा नमकीन वाले के निकट स्थित कुरैया गांव, मदरसा और मोहल्ला गांधीनगर में घरों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकानों और मदरसे के साथ साथ मुख्य निकलने वाले रास्ते पर पानी भरा है। प्रशासन को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अभी तक कोई मदद नहीं मिली है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। बांकेगंज रोड फायर स्टेशन के पीछे गांधी नगर में बुरा हाल,बांकेगंज रोड फायर स्टेशन के पीछे कुरैया मार्ग के पास स्थित गांधी नगर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। पूरे मोहल्ले में पानी भरा हुआ है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि पानी के निकलने का कोई रास्ता ही नहीं है। मोहल्ले के लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। नालियों का गंदा पानी घरों में घुस रहा है, जिससे घरों में रखा सामान खराब हो रहा है। गंदे पानी से उठ रही बदबू और मच्छरों के प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों का स्कूल और मदरसा जाना बंद हो गया है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह पूरे रास्ते तालाब बने हुए हैं और लोग भरे पानी में निकलने को मजबूर हैं। कुरैया गांव और गांधी नगर के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ से मांग की है कि दोनों जगहों पर जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके। तस्वीरों में आप देख सकते है,1
- ब्रेकिंग न्यूज़ सिंगाही खीरी चार वर्षीय बच्ची से दुश्कर्म चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर सिंगाही के सिंगहा कलां में प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी रहे मौजूद सिंगाही थाना क्षेत्र के सिंगहा कलां गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले के बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सिंगाही पुलिस विभाग के अधिकारी एवं पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए लखनऊ रेफर किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कराई। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटी रही। रिपोर्ट: संदेश राज1