Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dilip Tirgar
- Bapulal Ahariगढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थानsuper bro12 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Dilip Tirgar1
- कुशलगढ़ नगर पालिका के प्रस्तावित डंपिंग यार्ड को लेकर हिंडोलिया ग्राम में मंगलवार को हिंसा भड़क गई। राजस्व विभाग द्वारा भूमि की मार्किंग के दौरान ग्रामीणों ने अचानक पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग के 15 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए और कई सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम राकेश कुमार न्योल के अनुसार, बातचीत के बीच पहाड़ियों से सुनियोजित तरीके से पथराव शुरू हुआ, जिससे हालात बिगड़ गए। डीएसपी महिपाल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रित की गई। घटना में महिला कांस्टेबल जोशना, एएसआई अमृतलाल डामा, राजमल सहित कई कर्मचारी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों ने गांव में डंपिंग यार्ड का विरोध करते हुए इसे जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बताया। फिलहाल क्षेत्र में तनाव है और प्रशासन समाधान के प्रयास में जुटा है।1
- डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के भिंडा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ शॉर्ट सर्किट के कारण एक केलूपोश मवेशी घर में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में मवेशी घर के भीतर बंधे तीन बेजुबान जानवर जिंदा जल गए और पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले के अनुसार, भिंडा गांव निवासी भेमा रावल के केलूपोश घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि मवेशियों को बाहर निकालने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे में घर के भीतर बंधी एक भैंस, भैंस का बछड़ा और एक बकरी की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित भेमा रावल ने बताया कि उनका यह केलूपोश मकान दो हिस्सों में बंटा हुआ था। मकान के अगले हिस्से में वह अपनी आजीविका चलाने के लिए किराना की दुकान संचालित करते थे, जबकि पिछले हिस्से को उन्होंने मवेशी घर बना रखा था। आग की चपेट में आने से मवेशियों के साथ-साथ घर में रखा भारी मात्रा में घास और अनाज भी जलकर राख हो गया है। जिससे परिवार के सामने अब आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके। बाइट - भेमा रावल पीड़ित1
- Post by Ram damor1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी कुशलगढ़ खेड़ा पती हनुमान मंदिर पर संगित मय हनुमान चालीसा पाठ व आरती1
- लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने क्षेत्र की लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने 14 वर्षों से अधूरी डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बांसवाड़ा रेल मानचित्र से कटा हुआ है। रोत ने वंदे भारत एक्सप्रेस के अत्यधिक किराए को कम करने, इसे सूरत तक बढ़ाने और दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा (मेवाड़ व चेतक एक्सप्रेस का विस्तार) की पुरजोर मांग की। साथ ही, उन्होंने डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का नाम भील राजा डूंगर बरंडा के नाम पर रखने और भूमि अधिग्रहण के बदले आदिवासियों को उचित मुआवजा दिलाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सांसद ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नई रेल लाइनों का उद्देश्य केवल क्षेत्र की खनिज संपदा का दोहन है, तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।1
- सागवाड़ा। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में निरंतर वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को सागवाड़ा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र बामनिया और प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर कोटेड के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से हाथों में तख्तियां और लॉरी में खाली गैस सिलेंडर लेकर मौन जुलूस के रूप में निकले। मुंह पर काली पट्टी बांधकर उपखंड कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने वहां थाली बजाकर सरकार के विरुद्ध आक्रोश जताया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दाम घटाने, प्रभावी सब्सिडी सुनिश्चित करने और पेट्रोल-डीजल पर करों की पुनर्समीक्षा कर आमजन को राहत देने की मांग की। इस दौरान चंद्रशेखर सिंघवी, अतुल सारगिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by Ram damor1