logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेंदुए के हमले से 5 घायल 1 की हालत गंभीर,मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, बडवानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में बकरी चराने गए बच्चों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके बाद बच्चों को बचाने गए परिजन भी तेंदुए के हमले का शिकार हो है इस हमले में कुल पांच घायल हुए हैं जिन्का प्राथमिक उपचार वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद सेंधवा रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी भी मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली वरला रेंजर प्रीति परमार के अनुसार जूना पानी में तेंदुए के हमले में पांच लोगों की घायल होने की सूचना मिली थी मौके पर वन विभाग के अमले के साथ पहुंचे थे जहां घायल अवस्था में तेंदुआ भी मिला जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई मामले में डीएफओ बोले तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी थी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा था। सुबह तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया उसे घायल अवस्था मे लाए थे रास्ते मे दम तोड़ दिया पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ठ होगा।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

10 hrs ago
user_सतीश केवट
सतीश केवट
Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

तेंदुए के हमले से 5 घायल 1 की हालत गंभीर,मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, बडवानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में बकरी चराने गए बच्चों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके बाद बच्चों को बचाने गए परिजन भी तेंदुए के हमले का शिकार हो है इस हमले में कुल पांच घायल हुए हैं जिन्का प्राथमिक उपचार वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद सेंधवा रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी भी मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की

जानकारी ली वरला रेंजर प्रीति परमार के अनुसार जूना पानी में तेंदुए के हमले में पांच लोगों की घायल होने की सूचना मिली थी मौके पर वन विभाग के अमले के साथ पहुंचे थे जहां घायल अवस्था में तेंदुआ भी मिला जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई मामले में डीएफओ बोले तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी थी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा था। सुबह तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया उसे घायल अवस्था मे लाए थे रास्ते मे दम तोड़ दिया पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ठ होगा।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पानसेमल नगर में धूमधाम से मनाई श्रीराम नवमी,श्रीराम दरबार,शबरी दरबार,ऑपरेशन सिंदूर, केदारनाथ,बाहुबली हनुमान की झांकियों का निकला कारवां,,,,,,
    1
    पानसेमल नगर में धूमधाम से मनाई श्रीराम नवमी,श्रीराम दरबार,शबरी दरबार,ऑपरेशन सिंदूर, केदारनाथ,बाहुबली हनुमान की झांकियों का निकला कारवां,,,,,,
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़वानी। श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माँ गायत्री मंदिर से शाम 5 बजे भगवान श्रीराम दरबार की शोभायात्रा एवं श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जय श्रीराम और साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप, स्पेशल बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, साईं बाबा की चावड़ी, रुक्मिणी-विट्ठल रास, बाहुबली हनुमान प्रस्तुति, अघोरी शिव नृत्य, आदिवासी नृत्य और राजस्थान का कठपुतली नृत्य विशेष आकर्षण रहे। यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, कुल्फी, शरबत, आइसक्रीम, कचोरी, नींबू पानी और आम जूस की सेवा की गई। माँ गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा चौराहा होते हुए अंजड़ नाका स्थित मंदिर तक यात्रा निकाली गई। इन स्थानों पर हुआ विशेष स्वागत डॉ. चक्रेश पहाड़िया परिवार द्वारा पोहे एवं शीतल जल, करुणा स्टोर्स द्वारा कुल्फी, श्री राम कुललेश्वर डोला समिति द्वारा शरबत, श्री साईं सुपर बाजार द्वारा आइसक्रीम, पार्षद सचिन शर्मा द्वारा नींबू पानी व आम जूस, बीजेपी बड़वानी व कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा, तिरुपति बालाजी ग्रुप द्वारा कचोरी एवं शीतल पेय, जागृत हिंदू मंच, परम श्री कंप्यूटर, स्वप्निल माहेश्वरी, श्री साई बुक स्टोर एवं आईटी प्लस, श्री साईं मंदिर डिपो तथा श्री सरस्वती इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भी स्वागत किया गया। आयोजन के दूसरे दिन 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन एवं श्रीराम महायज्ञ होगा। इसके पश्चात 10:30 बजे पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    1
    बड़वानी।
श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर अंजड़ नाका स्थित श्री सांई शनैश्वर पशुपतिनाथ मंदिर द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम के तहत गुरुवार को शहर में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। माँ गायत्री मंदिर से शाम 5 बजे भगवान श्रीराम दरबार की शोभायात्रा एवं श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई।
पालकी यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा शहर जय श्रीराम और साईं बाबा के जयकारों से गूंज उठा। आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप, स्पेशल बैंड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम की भव्य झांकी, साईं बाबा की चावड़ी, रुक्मिणी-विट्ठल रास, बाहुबली हनुमान प्रस्तुति, अघोरी शिव नृत्य, आदिवासी नृत्य और राजस्थान का कठपुतली नृत्य विशेष आकर्षण रहे।
यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, कुल्फी, शरबत, आइसक्रीम, कचोरी, नींबू पानी और आम जूस की सेवा की गई।
माँ गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर रानीपुरा, जैन मंदिर, रणजीत चौक, एमजी रोड, कारंजा चौराहा होते हुए अंजड़ नाका स्थित मंदिर तक यात्रा निकाली गई।
इन स्थानों पर हुआ विशेष स्वागत
डॉ. चक्रेश पहाड़िया परिवार द्वारा पोहे एवं शीतल जल, करुणा स्टोर्स द्वारा कुल्फी, श्री राम कुललेश्वर डोला समिति द्वारा शरबत, श्री साईं सुपर बाजार द्वारा आइसक्रीम, पार्षद सचिन शर्मा द्वारा नींबू पानी व आम जूस, बीजेपी बड़वानी व कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा, तिरुपति बालाजी ग्रुप द्वारा कचोरी एवं शीतल पेय, जागृत हिंदू मंच, परम श्री कंप्यूटर, स्वप्निल माहेश्वरी, श्री साई बुक स्टोर एवं आईटी प्लस, श्री साईं मंदिर डिपो तथा श्री सरस्वती इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा भी स्वागत किया गया।
आयोजन के दूसरे दिन 27 मार्च, शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे अभिषेक पूजन एवं श्रीराम महायज्ञ होगा। इसके पश्चात 10:30 बजे पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की संभावना है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • Post by Hemant Nagziriya
    2
    Post by Hemant Nagziriya
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एचपीवी (HPV) वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु आजीविका भवन में शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवड़िया एवं स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. यश बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन खासकर महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और शासन के निर्देशानुसार निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है। बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
    1
    एचपीवी (HPV) वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु आजीविका भवन में शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी कुमार सानू देवड़िया एवं स्वास्थ्य विभाग के बीएमओ डॉ. यश बड़ोले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकारियों ने एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन खासकर महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर वैक्सीनेशन कराने से भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अधिकारियों ने शिक्षकों से अपील की कि वे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और शासन के निर्देशानुसार निर्धारित केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है।
बैठक में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग का आश्वासन दिया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाई कालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ चौकी छकतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। घटना का विवरण: दिनांक 25 मार्च 2026 को चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति अपने निवास के समीप अवैध शराब का भंडारण कर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी बखतगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश (पिता तेलिया वास्केल), निवासी ग्राम गोन्दवानी को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा का विवरण इस प्रकार है— गोवा व्हिस्की: 43 पेटी (516 बोतल) माउन्ट बीयर: 10 पेटी (240 केन) लंदन प्राइड व्हिस्की व वोदका: 06 पेटी (192 क्वार्टर एवं 24 बोतल) एमडी व्हिस्की: 04 पेटी (192 क्वार्टर) पुलिस द्वारा कुल 594.12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 34(2) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उपनिरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बखतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही शराब करवाई
कालाखेत फलिया में छापा: 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ चौकी छकतला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है।
घटना का विवरण:
दिनांक 25 मार्च 2026 को चौकी छकतला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोन्दवानी के कालाखेत फलिया में एक व्यक्ति अपने निवास के समीप अवैध शराब का भंडारण कर उसे अन्यत्र ले जाने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी बखतगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान आरोपी हुकला उर्फ मुकेश (पिता तेलिया वास्केल), निवासी ग्राम गोन्दवानी को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 63 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा का विवरण इस प्रकार है—
गोवा व्हिस्की: 43 पेटी (516 बोतल)
माउन्ट बीयर: 10 पेटी (240 केन)
लंदन प्राइड व्हिस्की व वोदका: 06 पेटी (192 क्वार्टर एवं 24 बोतल)
एमडी व्हिस्की: 04 पेटी (192 क्वार्टर)
पुलिस द्वारा कुल 594.12 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,80,500 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिलने पर थाना बखतगढ़ में अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 34(2) एवं 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उपनिरीक्षक राहुल चौहान, सउनि लक्ष्मण परमार, सउनि अमर सिंह जूनवाल, आरक्षक दिनेश रावत, चंदन चौहान, सुनील सिसोदिया, गोविंद यादव एवं जगदीश जामोद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई खरगोन जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
    1
    जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचने की अपील
अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
खरगोन  जिले में पेट्रोल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एचएस  मुवेल ने बताया कि जिले में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Bhiku Vasuniya
    1
    Post by Bhiku Vasuniya
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Farmer भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बडवानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में बकरी चराने गए बच्चों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके बाद बच्चों को बचाने गए परिजन भी तेंदुए के हमले का शिकार हो है इस हमले में कुल पांच घायल हुए हैं जिन्का प्राथमिक उपचार वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद सेंधवा रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी भी मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली वरला रेंजर प्रीति परमार के अनुसार जूना पानी में तेंदुए के हमले में पांच लोगों की घायल होने की सूचना मिली थी मौके पर वन विभाग के अमले के साथ पहुंचे थे जहां घायल अवस्था में तेंदुआ भी मिला जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई मामले में डीएफओ बोले तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी थी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा था। सुबह तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया उसे घायल अवस्था मे लाए थे रास्ते मे दम तोड़ दिया पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ठ होगा।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
    2
    बडवानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में बकरी चराने गए बच्चों पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसके बाद बच्चों को बचाने गए परिजन भी तेंदुए के हमले का शिकार हो है इस हमले में कुल पांच घायल हुए हैं जिन्का प्राथमिक उपचार वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद सेंधवा रेफर किया है। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी भी मौके पर पहुंचे हैं उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली वरला रेंजर प्रीति परमार के अनुसार जूना पानी में तेंदुए के हमले में पांच लोगों की घायल होने की सूचना मिली थी मौके पर वन विभाग के अमले के साथ पहुंचे थे जहां घायल अवस्था में तेंदुआ भी मिला जिसकी कुछ देर बाद मौत हो गई मामले में डीएफओ बोले तेंदुए के मूवमेंट की जानकारी थी ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा था। सुबह तेंदुए ने  अचानक हमला कर दिया उसे घायल अवस्था मे लाए थे रास्ते मे दम तोड़ दिया पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ठ होगा।घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.