logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहजहांपुर में मतदाता सूची का बड़ा संशोधन: 4.14 लाख नाम कटे, नगर सीट पर सबसे ज्य शाहजहांपुर। जिले में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। नई सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या घटकर 19,00,961 रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 23,15,538 था। इस तरह कुल 4,14,577 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक असर नगर विधानसभा सीट पर पड़ा है, जहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का प्रतिनिधित्व है। इस सीट से 1,06,061 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। पहले यहां 4,36,027 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,29,966 रह गए हैं। यह सीट पहले जिले की सबसे बड़ी विधानसभा भी मानी जाती थी। इसके अलावा पुवायां विधानसभा सीट, जहां से भाजपा विधायक चेतराम हैं, वहां 80,380 नाम सूची से हटाए गए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मतदाता कम हुए हैं। कटरा में 57,970, जलालाबाद में 60,352, तिलहर में 57,416 और ददरौल में 52,098 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई मतदाता सूची की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था, जिसके तहत फर्जी और दोहरे नामों को हटाने तथा वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने के लिए व्यापक सर्वे किया गया। इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई, जबकि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

3 hrs ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

शाहजहांपुर में मतदाता सूची का बड़ा संशोधन: 4.14 लाख नाम कटे, नगर सीट पर सबसे ज्य शाहजहांपुर। जिले में विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। नई सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या घटकर 19,00,961 रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 23,15,538 था। इस तरह कुल 4,14,577 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सबसे अधिक असर नगर विधानसभा सीट पर पड़ा है, जहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का प्रतिनिधित्व है। इस सीट से 1,06,061 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। पहले यहां 4,36,027 मतदाता थे, जो अब घटकर 3,29,966 रह गए हैं। यह सीट पहले जिले की सबसे बड़ी विधानसभा भी मानी जाती थी। इसके अलावा पुवायां विधानसभा सीट, जहां से भाजपा विधायक चेतराम हैं, वहां 80,380 नाम सूची से हटाए गए हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मतदाता कम हुए हैं। कटरा में 57,970, जलालाबाद में 60,352, तिलहर में 57,416 और ददरौल में 52,098 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नई मतदाता सूची की जानकारी दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्रा भी मौजूद रहे। प्रशासन के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था, जिसके तहत फर्जी और दोहरे नामों को हटाने तथा वास्तविक मतदाताओं को जोड़ने के लिए व्यापक सर्वे किया गया। इस प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई, जबकि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा का कब्जा है। नई मतदाता सूची जारी होने के बाद आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ravi Kaithwar
    1
    Post by Ravi Kaithwar
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    1
    शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित दो पुरुष अभियुक्तों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों को घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, बहादुरपुरा मोहल्ले में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर से सामान लेने आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने लोधीपुल के पास घेराबंदी की और मौके पर पहुंचते ही तीनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में ठाकुर प्रसाद, जमकू उर्फ जमलेश उर्फ विमलेश और पार्वती उर्फ सदावती शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से नकदी, कागजात और अन्य सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश
    1
    शाहजहाँपुर: एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिया फिटनेस और अनुशासन का संदेश
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर, / जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
    1
    शाहजहांपुर, / जनपद  में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बंतारा का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है।
इस योजना के तहत बंतारा में 2×5 एमवीए क्षमता का नया विद्युत उपकेंद्र तथा संबंधित 33 केवी और 11 केवी लाइनों का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में अत्सलिया विद्युत उपकेंद्र की स्थापित क्षमता (1×10 + 1×5 एमवीए) है, जिस पर अधिकतम भार 970 एम्पियर तक पहुंच चुका है, जिससे उपकेंद्र लगातार अधिभारित हो रहा है। नए उपकेंद्र के बनने से अत्सलिया उपकेंद्र से लगभग 350 एम्पियर भार बंतारा पर स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे लोड संतुलन स्थापित होगा और विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा।
बताया गया कि अत्सलिया से निकलने वाला 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर वर्तमान में लगभग 350 एम्पियर भार वहन कर रहा है। इसकी लंबाई लगभग 45 किलोमीटर होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट निवारण में काफी समय लग जाता है। बंतारा उपकेंद्र बनने के बाद दो नए इंडस्ट्रियल फीडर प्रस्तावित हैं, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी।
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी तथा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर तथा ददरौल विधायक अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri
    1
    Post by Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri
    user_Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri
    Chirag Paswan mukhymantri Chirag PaswanMukhymantri
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • ​शाहजहाँपुर। वार्ड संख्या 30 जलालनगर (बाहर चुंगी) निगोही रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है। ​राठौर ने मंत्री से मांग की है कि निगोही रोड के दोनों ट्रांसफार्मरों के पास से जल निकासी की व्यवस्था को मुख्य नाले और शाहबाज नगर रोड पर बन रहे नाले से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
    1
    ​शाहजहाँपुर। वार्ड संख्या 30 जलालनगर (बाहर चुंगी) निगोही रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर पार्षद पति छंगेलाल राठौर ने कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी भरने से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
​राठौर ने मंत्री से मांग की है कि निगोही रोड के दोनों ट्रांसफार्मरों के पास से जल निकासी की व्यवस्था को मुख्य नाले और शाहबाज नगर रोड पर बन रहे नाले से जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर और फोन पर बात कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.