कुलदेवी मां चामुंडा के दर्शनों के लिए रवाना हुई प्रजापति समाज की यात्रा कुलदेवी मां चामुंडा के दर्शनों के लिए रवाना हुई प्रजापति समाज की यात्रा नांगल शेरपुर। ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में प्रजापति समाज की ओर से बुधवार सुबह धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भैराय माता मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद कुम्हेर, भरतपुर स्थित प्रजापति समाज की कुलदेवी मां चामुंडा माता के मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में समाज के महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के लोगों में कुलदेवी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीण भुल्ली, जगपाल, छोटू, विष्णु, हरसहाय आदि ने बताया कि श्रद्धालु मां चामुंडा के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज की ओर से समय-समय पर धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना मजबूत होती है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया।
कुलदेवी मां चामुंडा के दर्शनों के लिए रवाना हुई प्रजापति समाज की यात्रा कुलदेवी मां चामुंडा के दर्शनों के लिए रवाना हुई प्रजापति समाज की यात्रा नांगल शेरपुर। ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर में प्रजापति समाज की ओर से बुधवार सुबह धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा भैराय माता मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद कुम्हेर, भरतपुर स्थित प्रजापति समाज की कुलदेवी मां चामुंडा माता के मंदिर के लिए रवाना हुई। यात्रा में समाज के महिला-पुरुष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। समाज के लोगों में कुलदेवी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीण भुल्ली, जगपाल, छोटू, विष्णु, हरसहाय आदि ने बताया कि श्रद्धालु मां चामुंडा के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि समाज की ओर से समय-समय पर धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना मजबूत होती है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया।
- महुवा विधानसभा की महुआ व मंडावर नगर पालिका में अध्यक्ष को लेकर सियासी हलचल तेज: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे बाड़ेबंदी के रिसोर्ट, विधायक राजेन्द्र मीणा का मनाया जन्मदिन महुवा विधानसभा क्षेत्र के महुवा व मंडावर नगर पालिका के अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा महुवा व मंडावर नगर पालिका के जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी मैं पार्षदों से मिलने एक निजी रिसोर्ट पहुंचे। *विधायक राजेंद्र मीणा के जन्मदिन पर काटा केक -* आज ही महुवा विधायक राजेन्द्र मीणा का जन्मदिन भी था रिसोर्ट पहुंचे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा से जीते हुए प्रत्याशियों के साथ अन्य समर्थकों की उपस्थिति में रिसोर्ट में ही विधायक राजेन्द्र मीणा का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक के पालतू तोते *'मिट्ठू'* को हाथ पर बैठाकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने केक भी काटा। यह नजारा वहां मौजूद सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। सूत्रों के अनुसार मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने महुवा और मंडावर नगर पालिका के बाड़ेबंदी में मौजूद पार्षदों को जीत के लिए बधाई देते हुए पार्षदों से अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा की। चेयरमैन पद को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि महुवा नगर पालिका में जनरल सीट होने के चलते वैश्य, ब्राह्मण और गुर्जर समाज के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, जबकि मंडावर में एसटी वर्ग से अध्यक्ष बनना तय है। दोनों ही जगह भाजपा की ओर से दावेदारों में अपने-अपने दावे पेश करते के चलते खींचतान जारी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा का यह दौरा बाड़ेबंदी में बंद पार्षदों में जोश भरने और चेयरमैन चुनाव से पहले एकजुटता दिखाने के लिए अहम कदम माना जा रहा है।4
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस की प्रेस वार्ता... ब्लॉक कांग्रेस संगठन ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले जोशी मार्केट स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता... जिला कांग्रेस कमेटी करौली के उपाध्यक्ष नरेश गुर्जर और हिंडौन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के दोनों नेताओं ने विधायक पर कांग्रेस टिकट वितरण में लेनदेन के लगाए आरोप.. कांग्रेस के नरेश गुर्जर और एजाज अहमद ने विधायक अनीता जाटव पर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने में सहयोग करने के भी लगाए गंभीर आरोप... कांग्रेस के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद अपनी पत्नी संजीदा बानों को कांग्रेस के सिंबल पर सभापति का चुनाव लड़ाने को तैयार... ब्लॉक अध्यक्ष अहमद विधायक से कांग्रेस से जीते अन्य 8 पार्षदों को साथ लाने की कर रहे हैं मांग... गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक अनीता जाटव ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में हिंडौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस संगठन उनकी पत्नी संजीदा बानो को सभापति पद का प्रत्याशी बनाना चाहती है,लेकिन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अहमद मामले को लेकर अनदेखी कर रहे हैं।1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- अरनिया पीएम श्री स्कूल में लगा विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने मॉडल और चार्ट से दिखाई प्रतिभा दौसा। बाँदीकुई पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार पर आधारित विभिन्न मॉडल, चार्ट एवं गतिविधियों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय मॉडलिंग, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन तथा आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतियों के जरिए इन विषयों की उपयोगिता समझाई। मेला प्रभारी रामावतार मेहरा, उप प्राचार्य जय प्रकाश सैनी, विद्यालय स्टाफ तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। कक्षा 6 से 8 की चार्ट प्रतियोगिता में केशव बैरवा प्रथम, लक्ष्य प्रजापत द्वितीय और विष्णु महावर तृतीय रहे। कक्षा 9 से 12 की चार्ट प्रतियोगिता में प्रियंशी शर्मा प्रथम, कृष्ण जोगी द्वितीय और शिवम महावर तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम रहीं। रोबोटिक रोवर डिवाइस मॉडल के लिए अंकिता गुर्जर द्वितीय और पवन चक्की मॉडल के लिए हर्ष शर्मा तृतीय रहे। क्विज प्रतियोगिता में प्रीति बैरवा प्रथम, राजकुमारी योगी द्वितीय और कोमल बैरवा तृतीय रहीं। विद्यालय प्रशासन ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, समस्या समाधान और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं।4
- राष्ट्रीय सेवा योजना का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया राजगढ़। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना अभिमुखीकरण कार्यक्रम का तीन दिवसीय कार्यक्रम 15 से 17 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। 15 सितंबर को अभिमुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य देशराज वर्मा जी के द्वारा सरस्वती माता का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशेष अतिथियों का स्वागत एन एस एस प्रभारी मनीषा मीना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में एन एस एस लक्ष्य गीत गाया गया। मंच का संचालन डॉ ललित मोहन वर्मा जी द्वारा किया गया। डॉ संजय बमनावत द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के पिछले वर्ष वार्षिक प्रतिवेदन का विवरण दिया गया एवं गत वर्ष में कराई गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत बताया गया। आगामी वर्ष में महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों के बारे मे बताया गया। विशेष अतिथि डॉ पीएम मीना द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे कम करे साथ ही साथ लोगो में अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश दिया।। डॉ जगजीत कविया द्वारा भी एन एस एस के विभिन्न कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए संदेश दिया।। इसी अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देशराज वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों के संचालन में विद्यार्थियों को प्रेरित किया एवं देश के प्रति कर्तव्यनिष्ट एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जागृत किया।एन एस एस के मोटो से स्वयं से पहले आप के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी एवं सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में NSS प्रभारी मनीषा मीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान करवाया गया।3
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- भाजपा से सभापति पद के लिए विजय कुमारी शर्मा ने नामांकन किया दाखिल हिण्डौन स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभापति पद के लिए प्रत्याशी ने विधिवत नामांकन दाखिल कर दिया है। बुधवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की तरफ से विजय कुमारी शर्मा ने सभापति पद के लिए अपना पर्चा भरा है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।विजय कुमारी शर्मा ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत किए। इस मौके हिंडौन की पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भाजपा के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राम अवतार मीणा सहित प्रमुख भाजपा नेता और बड़ी संख्या में समर्थित पार्षद रहे मौजूद रहे। 1
- हिंडौन नगर परिषद: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अनसुनी से संकट में कांग्रेस,भाजपा के बोर्ड गठन की तैयारी तेज़... हिंडौन सिटी। हाल ही में संपन्न हुए नगर परिषद चुनावों के नतीजों के बाद शहर की राजनीति में नया उबाल आ गया है। 60 वार्डों वाले नगर परिषद में जनता ने किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न देकर मामला पूरी तरह निर्दलीयों के हाथ में सौंप दिया है। चुनावों में भाजपा को 12, कांग्रेस को 9 और निर्दलीयों को रिकॉर्ड 39 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इस जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस का बोर्ड बनाने की कमान संभाल रहीं विधायक अनिता जाटव ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में बड़ा खुलासा किया है। विधायक जाटव ने कांग्रेस के हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद पर सीधे गंभीर आरोप लगाए हैं।विधायक अनिता जाटव ने बताया कि पार्टी हिंडौन शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की पत्नी को सभापति पद के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना चाहती थी। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से ब्लॉक अध्यक्ष से लगातार संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे पूरी तरह गायब हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। प्रेस वार्ता में विधायक ने एजाज अहमद को इस राजनीतिक गतिरोध का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर पार्टी निष्ठा के विपरीत काम करने के गंभीर आरोप लगाए। विधायक जाटव ने कहा कि नगर परिषद में यदि भाजपा का निर्विरोध बोर्ड बनता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी संगठन के हिंडौन ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद की होगी। कांग्रेस के अंदरूनी कलह और ब्लॉक अध्यक्ष के इस रवैये के कारण कांग्रेस की बोर्ड बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। दूसरी ओर, 12 सीटों वाली भाजपा ने निर्दलीयों को साधकर अपना बोर्ड बनाने के लिए तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। #vidhayaknivas1