फिंगेश्वर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, सत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन फिंगेश्वर : फिंगेश्वर स्थित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज भवन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज फिंगेश्वर के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहांपर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर व प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश दीवान, शरद चतुर्वेदी,रामकृष्ण तिवारी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, भूपेंद्र दीवान, संतोष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा,सुशील शर्मा, सनकादिक चौबे, जयेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, सतीश शर्मा, महेंद्र तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, कृष्णा तिवारी, दादू महराज, मनीष तिवारी, अमन शर्मा, वात्सल्य दीवान, सत्यम चतुर्वेदी, प्रसन्न चतुर्वेदी सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह आयोजन समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
फिंगेश्वर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, सत्यनारायण कथा का हुआ आयोजन फिंगेश्वर : फिंगेश्वर स्थित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज भवन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज फिंगेश्वर के द्वारा भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहांपर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर व प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम
में महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश दीवान, शरद चतुर्वेदी,रामकृष्ण तिवारी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, भूपेंद्र दीवान, संतोष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा,सुशील शर्मा, सनकादिक चौबे, जयेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, सतीश शर्मा, महेंद्र तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, कृष्णा तिवारी, दादू महराज, मनीष तिवारी, अमन शर्मा, वात्सल्य दीवान, सत्यम चतुर्वेदी, प्रसन्न चतुर्वेदी सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह आयोजन समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- परशुराम जयंती पर विप्र समाज का सराहनीय सामाजिक प्रयास, कार्यक्रम में पत्रकारों का किया गया सम्मान गोबरा नवापारा, परशुराम जयंती के पावन अवसर पर नवापारा राजिम इकाई विप्र समाज द्वारा रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में समाज हित में एक अनुकरणीय कार्य किया गया। समाज के उत्थान और मानवीय सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विप्र समाज ने दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शव रथ (मोक्ष रथ) तथा शव फ्रीजर का शुभारंभ किया गया, जो अंतिम यात्रा के समय समाज के अंतिम संस्कार में सहायता प्रदान करेगा। इन सुविधाओं से आम जनमानस को विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बहुत लाभ मिलेगा। इसी कार्यक्रम के दौरान नगर के समस्त पत्रकारों का भी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनके समाज सेवा और जागरूकता फैलाने के योगदान को सराहा गया। विप्र समाज नवापारा राजिम की यह पहल सामाजिक सद्भाव, सेवा और एकता का सुंदर उदाहरण है। भगवान परशुराम जी के आदर्शों — धर्म, न्याय और सेवा — को चरितार्थ करने वाला यह प्रयास पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। समाज के ऐसे सराहनीय कार्य निश्चित रूप से भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर राज भाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, सुनील शर्मा समाज सेवी, आर बी शर्मा, सनत शर्मा, श्याम किशोर शर्मा पत्रकार, प्रसन्न शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, रमेश तिवारी, कैलाश तिवारी, पूनम पांडे, रुचि शर्मा , शिव शर्मा ,मधुरानी शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, अंजय शर्मा , उज्जवल तिवारी, मनहरण शर्मा, गुड्डा शर्मा, अजय शर्मा, रेखा तिवारी , पुराणिक शर्मा, महेश तिवारी, रूपेश तिवारी , राम शर्मा, श्याम शर्मा, मकसूदन शर्मा , संजय शर्मा, अंकित शर्मा, आशीष दीवान सहित अन्य विप्र बंधुओं के साथ नगर के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश तिवारी, आलोक पहाड़िया,विनोद जैन, प्रवीण साहू, लीलाराम साहू, युवराज साहू, तुका राम कंसारी, खिलेश्वर शर्मा, नागेन्द्र निषाद कार्यक्रम में शामिल हुए l4
- राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहीपारा) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में 6 वर्षीय मासूम तुषार की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में एक शादी समारोह के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी मंडप का पोल बिजली के तार में गिर गया जिससे बिजली की पोल टूटकर गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मनोहर नामक व्यक्ति के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसके लिए मंडप खड़ा किया गया था। मंडप के एक खुटे को पास ही स्थित बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उस समय पास में खेल रहा तुषार पिता मैनेजर, निवासी ग्राम चौरा, खंभे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि तुषार का परिवार खोखनिया में उसके ससुराल पक्ष के यहां रह रहा था वह उस परिवार में इकलौता लड़का था। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी तथा पैर भी टूट गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में गम के साथ आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।3
- कल खुर्सीपार मे एक घटना घटी एक व्यक्ति जो बहुत शराब के नशे मे था नहर मे नहाने गया और फिर डूब गया नशे मे वो बेह गया खोज बिन चालू हैं किन्तु अभी तक कोई भी पता नहीं लगा रहा हैं....1
- आज महतारी अंगना, बाजार चौक सांकरा धरसीवा में छत्तीसगढ़ ड्राइवर संघ के सभी भाईयों का भव्य आगमन1
- रायपुर ग्रामीण जिले के मढ़ी गांव स्थित बंजारी दाई मंदिर में आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाई-बहिनी, दीदी-महतारी एवं संगवारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नेतृत्व में मिला मार्गदर्शन बैठक में विशेष रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादव (भइया जी) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। संगठन मजबूती और विकास पर चर्चा रायपुर ग्रामीण जिला के गुड़ी पार क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। बैठक में संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और क्षेत्रीय विकास जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। एकता का दिया संदेश कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और “एकता में ही ताकत है” का संदेश देते हुए समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। गूंजे जयकारे अंत में सभी ने एक स्वर में जयकारा लगाया— जोहार छत्तीसगढ़, जय छत्तीसगढ़ महतारी, जय बूढ़ादेव, जय सतनाम, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय दुर्गा दाई, काली दाई, सरस्वती दाई, तेलीन दाई, बिलासा दाई, महामाया दाई।2
- Post by गोविंद राम 92947315371
- बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।1