Shuru
Apke Nagar Ki App…
*दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
Omprakash प्रजापति
*दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुढ़वा मंगल पर चिलबिला हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब सुबह से देर शाम तक दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते रहे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर प्रतापगढ़। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर मंगलवार को श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की1
- रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* *रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-* रास्ते को लेकर गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंची थी महिला- अधिकारियों के सामने रखी अपनी फरियाद, बोली—रास्ते का विवाद नहीं सुलझा तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रास्ता नहीं दे रहे हैं तो तहसीलदार ,लेखपाल, कानूनगो सबको सस्पेंड करो।1
- अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान में 10 लीटर शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट रायबरेली, आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार मय हमराह द्वारा सदर तहसील के थाना भदोखर अंतर्गत भदोखर एवं पूरे फेरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।3
- जायस में TGF वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटनः हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर किया शुभारंभ जायस कस्बे में टीजीएफ वेलनेस थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया गया। हकीम रिजवान अशरफ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को थेरेपी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मोहम्मद अहमद कुरैशी, जहीर कुरैशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह सेंटर प्राकृतिक कोरियन थेरेपी प्रदान करेगा, जिसमें बिना इंजेक्शन, दवा या किसी साइड इफेक्ट के कोरियन मशीनों का उपयोग किया जाएगा। सेंटर में फालिस, थायराइड, गुर्दे की समस्या, शुगर, पीठ दर्द, लीवर की समस्या, सर्वाइकल, महिलाओं से संबंधित समस्याएं, हार्ट अटैक, अर्थराइटिस, नसों की समस्या, ब्लड प्रेशर, डिस्क प्रॉब्लम, यौन समस्याएं, घुटनों का दर्द, बवासीर, डिलीवरी के बाद कमर दर्द, मोटापा नियंत्रण, मैग्नेट थेरेपी और पथरी जैसी विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। यहां एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, फ्रीक्वेंसी थेरेपी, हीटिंग थेरेपी, इन्फ्रारेड रेज़, लेजर थेरेपी, मोक्सीबेशन, रोलर थेरेपी, थर्मल थेरेपी, टेंस थेरेपी, वैक्यूम थेरेपी, गन थेरेपी, ओजी 5 थेरेपी और कपिंग थेरेपी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यहां निःशुल्क डॉक्टर परामर्श भी उपलब्ध है। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव इसके प्रबंध निदेशक हैं, जबकि मुस्कान खान थेरेपी विशेषज्ञ हैं। सेंटर नसीराबाद रोड, कासिमपुर हार्ड, जायस, जिला-अमेठी में स्थित है।4
- *प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।2
- *दिनांक 18.08.2026 को थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत मदाफरपुर बाजार निवासी व्यक्ति को उसके सगे जीजा कपिल यादव द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी गई। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारम्भिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आया है। अभियुक्त कपिल यादव पूर्व सैनिक है तथा वर्तमान में जिला अस्पताल सुल्तानपुर में गार्ड के पद पर कार्यरत है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा अभियुक्त के साथ मारपीट की गई, जिसे पुलिस ने तत्काल अभिरक्षा में ले लिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।* *इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर की बाइट।*1
- रायबरेली पुलिस ने धरई (थाना सलोन) क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के वांछित आरोपी मुन्ना कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। रायबरेली पुलिस ने धरई (थाना सलोन) क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के वांछित आरोपी मुन्ना कुरैशी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ और गिरफ्तारी से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: पुलिस मुठभेड़: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मुन्ना कुरैशी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उस े इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और कारतूस बरामद किया है। अपराधिक मामला: आरोपी मुन्ना कुरैशी कोंडारी के जंगल क्षेत्र के पास पुलिस के हत्थे चढ़ा। वह काफी समय से नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था। पुलिस टीमः रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलोन थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।।1
- अमेठी में 5 साल के love marriage का दुखद अंत! दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी पर लटककर दी जान अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर में 5 साल पहले किए गए love marriage का दुखद अंत हो गया। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान l मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और दो जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जायस थाना क्षेत्र की एक युवती दिव्या सोनकर ने कासिमपुर के रहने वाले रमजान से love marriage की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसका नाम बदलकर फिजा बानो कर दिया। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की 5 साल की प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी से लटक कर जान दे दी। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष वाले पहुंचे और दहेज उत्पीड़न और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में मृतका फिजा बानो की सास, ननद और दो जेठ को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।2