logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रपटा के एक मीटर ऊपर बरसात का बह रहा पानी, ग्रामीण लोग परेशान  जालौन। विकासखंड के ग्राम प्रतापपुरा और माहिया खास के बीच मलंगा नाले पर बना रपटा इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले में पानी बढ़ने से रपटा के ऊपर एक मीटर से अधिक पानी बह रहा है। इसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आसपास के भदवा,जीपुरा, सहाव और सींगपुरा गांवों के लोग भी इस रास्ते से माहिया होते हुए तहसील मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। जालौन से ग्राम प्रतापपुरा व महिया के बीच मलंगा नाले से होकर निकलने के लिए रपटा पुल बना हुआ है। लगातार बारिश के चलते मलंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पुल के लगभग एक मीटर ऊपर तक पानी आ गया है। जिससे रपटा से होकर आवागमन बंद हो गया। ग्रामीणों को अब तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, माहिया खास के ग्रामीणों की समस्या और गंभीर है। गांव का यह प्रमुख संपर्क मार्ग बंद होने से बाजार, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को करीब सात-आठ किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। कमलेश, अशोक, महेंद्र सिंह, राजकुमार आदि का कहना है कि मलंगा नाले पर बना यह रपटा हर वर्ष बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से डूब जाता है। इसके कारण माहिया खास समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित होता है। ग्रामीण लंबे समय से रपटा को ऊंचा कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। यदि बारिश के दौरान गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाए या कोई अन्य आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए तो समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम समेत जनप्रतिनिधियों से प्रतापपुरा-माहिया खास के बीच मलंगा नाले पर बने रपटा के स्थान पर ऊंचा पुल बनवाने की मांग की है।

19 hrs ago
user_प्रदीप महतवानी
प्रदीप महतवानी
Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
19 hrs ago
db39d119-4810-4b4c-9f88-f0a39e311017

रपटा के एक मीटर ऊपर बरसात का बह रहा पानी, ग्रामीण लोग परेशान  जालौन। विकासखंड के ग्राम प्रतापपुरा और माहिया खास के बीच मलंगा नाले पर बना रपटा इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले में पानी बढ़ने से रपटा के ऊपर एक मीटर से अधिक पानी बह रहा है। इसके चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। आसपास के भदवा,जीपुरा, सहाव और सींगपुरा गांवों के लोग भी इस रास्ते से माहिया होते हुए तहसील मुख्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। जालौन से ग्राम प्रतापपुरा व महिया के बीच मलंगा नाले से होकर निकलने के लिए रपटा पुल बना हुआ है। लगातार बारिश के चलते मलंगा का जलस्तर बढ़ गया है। पुल के लगभग एक मीटर ऊपर तक पानी आ गया है। जिससे रपटा से होकर आवागमन बंद हो गया। ग्रामीणों को अब तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए चार से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, माहिया खास के ग्रामीणों की समस्या और गंभीर है। गांव का यह प्रमुख संपर्क मार्ग बंद होने से बाजार, अस्पताल और जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को करीब सात-आठ किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है। कमलेश, अशोक, महेंद्र सिंह, राजकुमार आदि का कहना है कि मलंगा नाले पर बना यह रपटा हर वर्ष बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने से डूब जाता है। इसके कारण माहिया खास समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित होता है। ग्रामीण लंबे समय से रपटा को ऊंचा कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। यदि बारिश के दौरान गांव में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाए या कोई अन्य आपात स्थिति उत्पन्न हो जाए तो समय पर अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो सकता है। ग्रामीणों ने डीएम समेत जनप्रतिनिधियों से प्रतापपुरा-माहिया खास के बीच मलंगा नाले पर बने रपटा के स्थान पर ऊंचा पुल बनवाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिरसा दोगड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण एक विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। शुक्रवार को हुई इस घटना से महिला के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय कोई अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से महिला का घरेलू सामान प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिरसा दोगड़ी गांव निवासी यह महिला काफी समय से कच्चे मकान में रह रही थी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं।
    1
    माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सिरसा दोगड़ी गांव में लगातार बारिश के कारण एक विधवा महिला का कच्चा मकान ढह गया। शुक्रवार को हुई इस घटना से महिला के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि मकान गिरने के समय कोई अंदर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मकान गिरने से महिला का घरेलू सामान प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, सिरसा दोगड़ी गांव निवासी यह महिला काफी समय से कच्चे मकान में रह रही थी। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 📌 दैनिक सुबह की अपील सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी। दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    1
    जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल

जालौन में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों ने पकड़ा तूल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग
जालौन। जनपद जालौन में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को नगर क्षेत्र की एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर कथित तौर पर कोरी और चमार समाज को लेकर आपत्तिजनक एवं जातिसूचक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न समाजों के लोगों की ओर से नाराजगी जताई जा रही है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की जा रही है।
लोगों का कहना है कि किसी भी जाति, वर्ग या समुदाय के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाना बेहद जरूरी है।
स्थानीय लोगों ने जालौन पुलिस से वायरल वीडियो का संज्ञान लेने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने और यदि वीडियो में लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, दैनिक सुबह इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में कही गई कथित बातों और उसकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
📌 दैनिक सुबह की अपील
सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी वीडियो या दावे को बिना सत्यापन के आगे साझा करने से बचें। मामले की वास्तविकता जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
दैनिक सुबह — खबर वही, जो तथ्य के करीब हो।
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    1
    कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*

*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*
*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था
आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं 
आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    1
    जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा।
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* *जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। *जुलूस की मुख्य मांगें -* *1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो। *2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था - > *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
*जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया।
सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।
*जुलूस की मुख्य मांगें -*
*1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो।
*2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था -
> *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • यूपी के जालौन में रक्षाबंधन से ठीक कुछ घंटे पहले ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़ा भाई कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा था, अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया और डूबने लगा। बड़े भाई को डूबता देख, छोटा भाई भी कुएं में उतर गया। देखते ही देखते दोनों 60 फीट गहरे कुएं में डूब गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव की है। दोनों भाइयों की तीन सगी बहनें हैं, जिनमें से एक बहन तीन घंटे के बाद ही राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली थी। पर बहन के पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा चुके थे। बहन ने रोते हुए कहा- मेरे दो ही सगे भाई थे। हर साल राखी बांधने आती थी। अब किसकी कलाई पर राखी बांधूंगी।कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और रामलखन कुशवाहा (55) सगे भाई थे। दोनों के परिवार एक ही पुश्तैनी मकान में साथ में रहते हैं। दोनों खेती-बाड़ी और पशुपालन करके परिवार का पेट पालते थे। फूल सिंह और रामलखन का गांव के किनारे खेत है। खेत में सिंचाई के लिए करीब 60 फीट गहरा कुआं बना हुआ है। इसमें पानी निकालने के लिए समरसेबल मोटर लगी थी। हाल में हुई बारिश के कारण कुएं में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। पानी बढ़ने से समरसेबल मोटर भी डूबने लगी थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों भाई कुएं से सबमर्सिबल मोटर निकालने के लिए खेत पहुंचे थे। साथ में दो पोते भी थे
    1
    यूपी के जालौन में रक्षाबंधन से ठीक कुछ घंटे पहले ही दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बड़ा भाई कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरा था, अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया और डूबने लगा। बड़े भाई को डूबता देख, छोटा भाई भी कुएं में उतर गया। देखते ही देखते दोनों 60 फीट गहरे कुएं में डूब गए।

घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव की है। दोनों भाइयों की तीन सगी बहनें हैं, जिनमें से एक बहन तीन घंटे के बाद ही राखी बांधने के लिए पहुंचने वाली थी।

पर बहन के पहुंचने से पहले ही दोनों भाइयों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जा चुके थे।

बहन ने रोते हुए कहा- मेरे दो ही सगे भाई थे। हर साल राखी बांधने आती थी। अब किसकी कलाई पर राखी बांधूंगी।कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव निवासी फूल सिंह कुशवाहा (65) और रामलखन कुशवाहा (55) सगे भाई थे। दोनों के परिवार एक ही पुश्तैनी मकान में साथ में रहते हैं। दोनों खेती-बाड़ी और पशुपालन करके परिवार का पेट पालते थे।

फूल सिंह और रामलखन का गांव के किनारे खेत है। खेत में सिंचाई के लिए करीब 60 फीट गहरा कुआं बना हुआ है। इसमें पानी निकालने के लिए समरसेबल मोटर लगी थी। हाल में हुई बारिश के कारण कुएं में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था। पानी बढ़ने से समरसेबल मोटर भी डूबने लगी थी।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दोनों भाई कुएं से सबमर्सिबल मोटर निकालने के लिए खेत पहुंचे थे। साथ में दो पोते भी थे
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.