रायपुर (ब्यावर) बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया झाला की चौकी ग्राम में दिशा-आर.सी.डी समाजसेवी संस्था एवं बाल अधिकारिता विभाग ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्ति रथ का झाला की चौकी ग्राम पंचायत द्वारा समर्थन दिया गया । जहां प्रशासक प्रतिनिधि रमेश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी आजाद काठात व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाला की चौकी विद्यालय के प्रधानाचार्य मांगूसिंह ने हस्ताक्षर कर अभियान को समर्थन दिया। इसके पश्चात पंचायत में रथ के साथ रैली निकाली गई और हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर करवाए गए व अभियान को सकारात्मक समर्थन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया। संस्था से लक्ष्मणसिंह व रीना ने रथ का नेतृत्व किया । इस दौरान ग्रामीण जन मौजूद रहे।

- रायपुर (ब्यावर) ग्राम उत्थान शिविरों का सफल समापन ,ग्रामीण विकास की दिशा में सशक्त पहल साबित हुए शिविर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीण विकास का प्रभावी एवं सशक्त मंच बनकर उभरे हैं। इसी क्रम में 23 जनवरी से 9 फरवरी तक जिले में 54 एकदिवसीय ग्राम उत्थान शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में 449 जनप्रतिनिधियों एवं 1355 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। शिविरों के माध्यम से 81,294 ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका सीधा लाभ उठाया। प्रमुख सेवाएँ एवं उपलब्धियाँ शिविरों के दौरान प्रधानमंत्री पॉली हाउस योजना के अंतर्गत वंचित ग्राम पंचायतों के लिए 46 आवेदन तैयार किए गए। पशुपालन को प्रोत्साहन देते हुए 10,555 पशुओं को प्राथमिक चिकित्सा एवं कृमिनाशक औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं। सहकारिता क्षेत्र में 6,480 ग्रामीणों को ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई तथा 4,959 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। वहीं 86 युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं के आवेदन तैयार करवाए गए तथा VB-GRAM-G अभियान का ग्रामीण स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। कृषि योजनाओं में जबरदस्त उत्साह कृषि क्षेत्र में शिविरों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। 17,422 किसानों को तारबंदी योजना 8,497 किसानों को फार्म पॉण्ड योजना 4,552 किसानों को बैलों से खेती योजना से संबंधित आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त 24,015 किसानों को फसल बीमा, 25,404 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) संबंधी जानकारी प्रदान की गई। 4,374 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, 12,606 प्रकरणों में मिनी किट वितरण का सत्यापन किया गया तथा 239 किसानों के लिए सोलर पंप योजना के आवेदन तैयार किए गए। बहुविभागीय सहभागिता इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, सहकारिता, पशुपालन, डेयरी (RCDF), ऊर्जा, जल संसाधन, उद्योग, राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला कलक्टर श्री कमल राम मीना ने ग्राम उत्थान शिविरों को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विभागों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीणों को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। ग्राम उत्थान शिविर न केवल ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रहे हैं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान का भी सशक्त माध्यम बनते जा रहे हैं।1
- थाना बर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई1
- बीकानेर में चल रहा महापड़ाव में कुछ संत सीएम भजनलाल जी शर्मा के पास गए थे जिनकी मांग यह थी कि जब तक खेजड़ी कटाई का कानून बने तब तक आप लिखित में देना होगा कि खेजड़ी कटाई नहीं होगी राजस्थान में परंतु संत लोग वापस खाली हाथ लौटे थे #खेजड़ी बचाओ #राजस्थान बचाओ1
- Post by Tarusingh2
- भट्टसुरीवनाडकोजोडनवालीसडकपुरीतरेसेगृसतहोचुकीपरको।इस वा।ईनहीहै1
- Post by Babar news4
- #मेड़ता सिटी में आधी रात खून की वारदात, सराफा कारोबारी की चाकू से हत्या, दो कारीगर गंभीर#Mertacity1
- रायपुर (ब्यावर) नरेगा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना,बोले जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस मेगड़दा ग्राम में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा कि नरेगा को लेकर कांग्रेस के द्वारा जनता में नरेगा बंद होने सहित अन्य भ्रम फैला रही है। जो गलत है।1