Shuru
Apke Nagar Ki App…
#ANTNews #BushraBano #WestBengal #IPS #SocialMedia #News हिंदी शीर्षक: बुशरा बानो के तबादले पर विवाद ‘अस्सलामु अलैकुम’ और ‘इंशाअल्लाह’ पर उठे सवाल IPS अधिकारी के तबादले ने छेड़ी नई बहस English Titles: Controversy Over IPS Officer Bushra Bano’s Transfer ‘Assalamu Alaikum’ and ‘Inshallah’ Spark Debate Transfer of Bengal IPS Officer Raises Questions YouTube Description | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK मोबाइल नम्बर 9424550560 ई मेल Junedjavedare@gmail.
Masood Javed Qadri
#ANTNews #BushraBano #WestBengal #IPS #SocialMedia #News हिंदी शीर्षक: बुशरा बानो के तबादले पर विवाद ‘अस्सलामु अलैकुम’ और ‘इंशाअल्लाह’ पर उठे सवाल IPS अधिकारी के तबादले ने छेड़ी नई बहस English Titles: Controversy Over IPS Officer Bushra Bano’s Transfer ‘Assalamu Alaikum’ and ‘Inshallah’ Spark Debate Transfer of Bengal IPS Officer Raises Questions YouTube Description | ANT ALL INDIA NEWS NETWORK मोबाइल नम्बर 9424550560 ई मेल Junedjavedare@gmail.
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शेयर मार्केट में निवेश कराकर ठगी करने वाले 3 शातिर अंत्तर्राज्यीय आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किए 10,95,157 रुपये..1
- शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस शिकायत करने के बाद शा.अनु. जाति जनजाति उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राएं भयभीत, जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से ले- कांग्रेस हरदा/टिमरनी- गत दिवस उत्कृष्ट बालिका छात्रावास की छात्राओं ने भोजन एवं अन्य सुविधाओं में लापरवाही को लेकर हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी टिमरनी से की थी परंतु शिकायत करने के बाद अधीक्षक एवं जिला अधिकारी द्वारा छात्राओं को डराया धमकाया जा रहा है जिससे छात्राएं भयभीत हैं वर्तमान में 50 छात्राओं वाले इस हॉस्टल में मात्र 21 छात्राएं ही रह रही है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि छात्राओं के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लेना कई सवाल खड़े कर रहा है उक्त आरोप लगाते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन को छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए, शिकायत करने के बाद छात्राओं को अधीक्षिका द्वारा धमकाया जा रहा है एवं जिला अधिकारी ने भी शिकायत करने पर जांच के दौरान छात्राओं से नाराजगी प्रकट की और कहा कि आपने मामले की बाहर शिकायत क्यों की यह गंभीर सवाल है वह छात्राएं जो दूर-दराज से आकर छात्रावास में रह रही हैं अधिकारियों के इस रवैये से वह भयभीत है जायसवाल ने बताया कि अधीक्षिका के व्यवहार एवं सही खान-पान नहीं मिलने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई हैं मात्र 20 से 21 छात्राएं ही वर्तमान में हॉस्टल में रह रही है ऐसे में विभाग द्वारा सिर्फ अधीक्षिका को हटा देना मात्र ही विकल्प नहीं है वहां की अंदर की व्यवस्थाओं को भी सुधारना होगा छात्रावास में छात्राओं को शासन से मिलने वाली पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं मेनू के आधार पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा रहा है चर्चा के दौरान छात्राओं ने यहां तक बताया कि जब उनके अभिभावक या माता-पिता मिलने आते हैं तो उनसे मिलने नहीं दिया जाता है जायसवाल ने आरोप लगाया कि यदि जिला प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो जो शेष बची छात्राएं भी हॉस्टल छोड़कर चली जाएगी छात्राओं की शिकायत के बाद जिला प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं गया है जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि जिला प्रशासन इसके प्रति कितना गंभीर है नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए हॉस्टल की व्यवस्थाओं को सुधारने की भी बात कही है, जनविश्वास अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार से मिलने वाली सुविधा एवं सहायता के दावों में कितनी सच्चाई है, ये छात्राओं की पीड़ा से साबित हो रहा है ।3
- *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* *(मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान)* *दवाइयों के स्टॉक प्रबंधन में लापरवाही पर कलेक्टर श्री सिंह सख्त, सीएमएचओ को स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से जाना भविष्य का लक्ष्य, बेहतर भविष्य बनाने के लिए किया प्रेरित* -------- *मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता परखी, सब्जी की मात्रा बढ़ाने के दिए निर्देश* ------ *कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने शिविर से पहले ओंकारा में स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण* --------- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने खातेगांव विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र ओंकारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सीएचओ से दवाइयों की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में जानकारी ली तथा दवाई स्टॉक का निरीक्षण कर ऑनलाइन दवाई स्टॉक रजिस्टर देखा। दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी जताते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैक को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दवाइयों के स्टॉक का रजिस्टर मेंटेन किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर कितनी दवाइयां प्राप्त हुईं, कितनी वितरित एवं उपयोग की गईं और कितनी शेष हैं, इसका अद्यतन रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से रखा जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित बीएमओ को उप-स्वास्थ्य केंद्र की दवाइयों के संबंध में 2 दिनों में जानकारी एकत्रित कर रिपोर्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने निरीक्षक के दौरान एक्स्पायर्ड दवा मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दवाइयों के उचित प्रबंधन एवं फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट व्यवस्था के अनुसार पहले प्राप्त दवाइयों का पहले उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र पर प्राप्त, उपयोग की गई तथा शेष दवाइयों की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य पूछे और कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी स्वयं को तैयार करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त कर अच्छे महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओंकारा परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से आत्मीय चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति की जानकारी ली तथा शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन किचन का भोजन की गुणवत्ता जांची और समूह की महिलाओं को भोजन के लिए तैयार सब्जी की मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रसोईया के मानदेय का भुगतान ना होने संबंधी समस्या सामने आने पर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों एवं माताओं से चर्चा कर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, टेक होम राशन (टीएचआर), टीकाकरण, एसएएम एवं एमएएम श्रेणी के बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कुपोषित बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दें तथा आवश्यकता होने पर बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराएं, ताकि उन्हें कुपोषण से बाहर लाया जा सके। उन्होंने माताओं से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में स्थापित वाटर प्यूरीफायर (आरओ) की स्थिति की भी जानकारी ली।2
- धामनोद थाने पर जन्म विश्वास बैठक डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने आमजन से किया सीधा संवाद रिपोर्टर -जगन्नाथ यादव धरमपुरी ind 24 News channel1
- शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। महाराष्ट्रीयन परिवारों में मायके आईं महालक्ष्मी, बेटी की तरह हो रहा लाड़-सत्कार तीन दिनों तक ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की पूजा-अर्चना, आज महापूजा में 16 व्यंजनों का लगेगा भोग देवास। शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में गुरुवार से महालक्ष्मी पर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठा और कनिष्ठा गौरी यानी महालक्ष्मी तीन दिनों के लिए मायके आती हैं। इसी भाव के साथ मराठी परिवारों में महालक्ष्मी का बेटी के रूप में स्वागत कर तीन दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-सत्कार किया जाता है। घ गुरुवार को विधि-विधान से महालक्ष्मी का आह्वान कर ज्येष्ठा-कनिष्ठा गौरी की स्थापना की गई। महालक्ष्मी के स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार से पूजा स्थल तक हल्दी-कुंकू से पदचिह्न बनाए गए। शुक्रवार को महापूजा के अवसर पर पूरणपोली सहित 16 प्रकार के पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। दिनभर पूजा-अर्चना के साथ सुहागिन महिलाओं और ब्राह्मणों को भोजन कराने की भी परंपरा निभाई जाएगी। महाराष्ट्रीयन परिवार से जुड़ी प्रणीता बागलीकर ने बताया कि मराठी समाज में महालक्ष्मी को बेटी का स्वरूप माना जाता है। इसी कारण तीन दिनों तक उनका विशेष सत्कार किया जाता है। शनिवार को महाआरती के बाद विधि-विधान से महालक्ष्मी को विदाई दी जाएगी और अगले वर्ष पुन: मायके आने का निमंत्रण दिया जाएगा। महालक्ष्मी पर्व को परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना से जोड़कर देखा जाता है। पर्व के चलते महाराष्ट्रीयन परिवारों में पारंपरिक पूजा-पद्धति के साथ उत्सव का माहौल बना हुआ है।4
- driver for trip aapka bharosa hamari jimmedari safe driving1
- खंडवा विधायक कंचन तनवे ग्राम लोहारी और सिरपुर में विकास कार्यों की सौगात, विधायक निधि से कई कार्य स्वीकृत1
- भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान *पीएम श्री शाला में 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ, भारत की आकृति बनाकर किया दीप प्रज्ज्वलन, शिक्षकों ने किया रक्तदान* *हाटपीपल्या।* पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटपीपल्या में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा भारत की आकृति बनाई गई, जिसमें प्राचार्य एन. पी. सिंह, उषा दुबे, हर्षा जोशी, मुफीद अहमद मंसूरी, गोकुल नागर, घनश्याम कारपेंटर, रामसिंह चौहान, अभिषेक विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व विद्यालय के शिक्षकों - अनिल कुंभकार, राजेश सिंह सेंधव, गोकुल नागर, राजपाल सिंह चौहान, मुफीद अहमद मंसूरी एवं अभिषेक विश्वकर्मा ने सिविल अस्पताल बागली में पहुँचकर रक्तदान किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस काउंसलर मुफीद अहमद मंसूरी ने कहा कि _"रक्तदान महादान है। पीएम श्री शाला के शिक्षकों ने इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। रक्तदान से हृदय स्वस्थ रहता है, शरीर में नया रक्त बनता है और किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचती है। अतः सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।"_4
- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सियाघाट पर पुलिस की पहल से हादसों में बड़ी कमी, मौतें 21 से घटकर 7 हुईं कन्नौद। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और हादसों में होने वाली मौतों को रोकने के लिए देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों का असर अब सामने आने लगा है। कन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्ययोजना और जनसहयोग से किए गए सुरक्षा इंतजामों के चलते पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों और दुर्घटना में होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुधारात्मक एवं सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सौम्या जैन और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में सियाघाट सहित अन्य दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सियाघाट पर गहरी खाइयों के आसपास रोड कटाव वाले स्थानों पर मोरम-गिट्टी की फिलिंग, रिफ्लेक्टिंग पोल, रेडियम, साइन बोर्ड, जागरूकता पोस्टर, रेलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कार्यों में स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने सियाघाट पहुंचकर सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया तथा जनसहयोग से लगाए गए कैमरे, रेलिंग, रिफ्लेक्टिंग बोर्ड एवं रेडियम आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सहयोग करने वाले नागरिकों से मुलाकात कर दुर्घटनाओं में गंभीर चोट और मृत्यु रोकने के प्रयासों में सहयोग को पुण्य कार्य बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। आंकड़े पुलिस के प्रयासों की तस्वीर बयां कर रहे हैं। पिछले वर्ष कन्नौद थाना क्षेत्र में अब तक 21 एक्सीडेंटल मौतें दर्ज हुई थीं, जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 7 रह गई है। इसी तरह पिछले वर्ष 54 सड़क दुर्घटना के प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि इस वर्ष अब तक केवल 13 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसी प्रकार पुलिस टीम कन्नौद द्वारा जनसहयोग से कुसुमानिया घाट पर भी सीसीटीवी कैमरे, रिफ्लेक्टर पोल, फ्लेक्स बोर्ड, रेडियम एवं साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित स्थानों पर पहले से सतर्क करना और सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि घाटों, खतरनाक मोड़ों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग करें, ताकि समय रहते किसी की जान बचाई जा सके।4