Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाँच के नाम पर मरीजों को पेठोलोजी पर भेजना आम हो गया डबरा मे ऐसी पेठोलोजी फल फूल रही है
दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
जाँच के नाम पर मरीजों को पेठोलोजी पर भेजना आम हो गया डबरा मे ऐसी पेठोलोजी फल फूल रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- डबरा( ग्वालियर )मध्य प्रदेश डबरा बस स्टैंड के पास भिड़ी आपस में दो बाइक, पिता पुत्र हुए गंभीर रूप से घायल , पिछोर तिराहे से दीदार कॉलोनी जा रहे थे अपने घर, युवक नूर मोहम्मद और बालक आरिफ हुआ गंभीर रूप से घायल, डबरा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किया ग्वालियर रेफर ,2
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। रविवार की सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात 09 बजे कु. ध्यानवी सिंह राजावत ने गणेश वंदना का नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। गौरतलब है कि पंडोखर धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव चल रहा है जो निरंतर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस वल मौजूद रहा1
- ठाकुर जी पन्ना के श्री जुगार किशोर दिव्य दर्शन2
- दतिया। भगुवापुरा थाने के थाना प्रभारी उप निरीक्षक शाकिर अली खान के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र वासियों ने जमकर जश्न मनाया, जन्मदिन के दिन रात 12 बजे से ही बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही, वही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल और उनकी टीम ने भी माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर उप निरीक्षक शाकिर अली खान को बधाई दी। महिलाओं , बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों ने भी बधाई प्रेषित की । इस अवसर उप निरीक्षक ने कहा मेरे लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है जो मुझे जनता का इतना प्यार और भरोसा मिल रहा है। मुझे माला पहनने और मिठाई खाने की खुशी नहीं है, खुशी इस बात की है कि मेरे जन्मदिन पर मुझे माता बहनों बुजुर्गों नौजवानों और बच्चों का प्यार और स्नेह प्राप्त हुआ। आप सभी के हृदय में जो मेरे लिए स्थान है उसका मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। मैं किसी भी थाने पर किसी भी जिले में रहूं इस प्रेम और स्नेह को कभी नहीं भूलूंगा और प्रयास करूंगा ये प्रेम स्नेह ऐसा ही बना रहे।1
- दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना” वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है। उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई। उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।1
- दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया। कोतवाली पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बडे पोस्ट आफिस के पास दतिया को स्थान दिनारा रोड पुल के पास दतिया मे दिखा है।गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी आरोपी उदय राजा परमार को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया।पकडे गये आरोपी पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी उदय राजा परमार के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया ,उनि अजान सिंह, प्रआर ब्रजराज तोमर,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय ,आर अरविन्द रावत , आर चा धर्मन्द्र शर्मा ,आर बब्बू राजा गुर्जर,आर जयपाल पालिया,आर रविन्द्र यादव ,आर अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही ।1