Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। रविवार की सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात 09 बजे कु. ध्यानवी सिंह राजावत ने गणेश वंदना का नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। गौरतलब है कि पंडोखर धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव चल रहा है जो निरंतर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस वल मौजूद रहा
Shahid Qureshi
भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। रविवार की सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात 09 बजे कु. ध्यानवी सिंह राजावत ने गणेश वंदना का नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। गौरतलब है कि पंडोखर धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव चल रहा है जो निरंतर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस वल मौजूद रहा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ियां में वन विभाग और पुलिस टीम की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है, जिसमें एक युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में वनकर्मी और पुलिस जवान एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट की गई। युवक का यह भी कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह राजस्व विभाग की भूमि है, न कि वन विभाग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि वीडियो उनके पास पहुंचा है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन विभाग ने अपने पक्ष में अलग ही दावा किया है। विभाग के अनुसार, टीम वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान युवक ने पहले खुद पर और फिर अपनी बच्ची पर हमला करने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवक के कब्जे से बच्ची को सुरक्षित छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।3
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- भांडेर के पंडोखर धाम पर चल रहें 30 वें श्रीराम महायज्ञ एवं पंडोखर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी। रविवार की सुबह 09 बजे पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक मुकेश गुप्ता ने बताया कि पंडोखर धाम महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार रात 09 बजे कु. ध्यानवी सिंह राजावत ने गणेश वंदना का नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की। कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। गौरतलब है कि पंडोखर धाम में 30 वां वार्षिक महोत्सव चल रहा है जो निरंतर 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस वल मौजूद रहा1
- ठाकुर जी पन्ना के श्री जुगार किशोर दिव्य दर्शन2
- दतिया। भगुवापुरा थाने के थाना प्रभारी उप निरीक्षक शाकिर अली खान के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र वासियों ने जमकर जश्न मनाया, जन्मदिन के दिन रात 12 बजे से ही बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही, वही क्षेत्रीय विधायक प्रदीप अग्रवाल और उनकी टीम ने भी माला पहनाकर एवं मिठाई बांटकर उप निरीक्षक शाकिर अली खान को बधाई दी। महिलाओं , बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों ने भी बधाई प्रेषित की । इस अवसर उप निरीक्षक ने कहा मेरे लिए ये बड़े सौभाग्य की बात है जो मुझे जनता का इतना प्यार और भरोसा मिल रहा है। मुझे माला पहनने और मिठाई खाने की खुशी नहीं है, खुशी इस बात की है कि मेरे जन्मदिन पर मुझे माता बहनों बुजुर्गों नौजवानों और बच्चों का प्यार और स्नेह प्राप्त हुआ। आप सभी के हृदय में जो मेरे लिए स्थान है उसका मैं हमेशा ऋणी रहूंगा। मैं किसी भी थाने पर किसी भी जिले में रहूं इस प्रेम और स्नेह को कभी नहीं भूलूंगा और प्रयास करूंगा ये प्रेम स्नेह ऐसा ही बना रहे।1
- Post by Lakshya News tv1
- झांसी उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी रपटा पुल के पास पुलिस को गैंग रेप करने वाले आरोपियों के होने की सूचना मिली थी इस पर स्वाट टीम और उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बाइक सवार लोगों को रोकने का इशारा किया, उन्होंने रुकने की जगह पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पूंछतांछ में बदमाशों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास बताया, दोनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने की बात कबूली की है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।1
- दतिया जिला अस्पताल की मेटरनिटी विंग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्रसूता ने कथित रूप से स्टाफ की अनुपस्थिति में वार्ड के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार, सुंदरपुरा निवासी आकाश अहिरवार अपनी 22 वर्षीय पत्नी मुस्कान को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे उन्हें मेटरनिटी वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का आरोप: कई बार बुलाने पर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर-नर्स परिजनों का आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रसूता को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को कई बार बुलाया, लेकिन कोई भी समय पर नहीं पहुंचा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि वार्ड में मौजूद अन्य महिलाओं की मदद से प्रसूता ने वहीं बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर मेडिकल स्टाफ पहुंच जाता, तो इस तरह की स्थिति नहीं बनती। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हालांकि राहत की बात यह है कि जच्चा और नवजात बच्ची दोनों की हालत फिलहाल स्थिर और सुरक्षित बताई जा रही है। जांच के आदेश, कार्रवाई का आश्वासन मामले की जानकारी मिलते ही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन का पक्ष: “यह सामान्य घटना” वहीं, सिविल सर्जन डॉ. के.सी. राठौर ने लापरवाही के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि अस्पताल स्टाफ की कोई गलती नहीं है। उनके मुताबिक, प्रसूता को नियमित उपचार दिया जा रहा था। महिला बाथरूम गई थी और वापस बेड तक नहीं पहुंच पाई, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी डिलेवरी हो गई। उन्होंने इसे एक सामान्य घटना बताते हुए कहा कि जैसे ही डिलेवरी हुई, स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले में सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन घटना ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।1