पंडोखर धाम महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ , आज रविवार को श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। पण्डोखर (दतिया) - मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम में आयोजित 30वें पंडोखर धाम महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस भव्य आयोजन में देशभर से भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं। महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। पंडोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज के सान्निध्य में यह महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पंडोखर धाम ट्रस्ट के संस्थापक व सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि पण्डोखर धाम महोत्सव 22 अप्रैल तक निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल से प्रारंभ हुए श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 अप्रैल को होगी ।पूर्णाहुति के साथ ही विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन आज रविवार 2 बजे से संपन्न होगा। भंडारे में हजारों क्षेत्र और देश विदेश से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। पण्डोखर धाम महोत्सव के अंतर्गत 10 अप्रैल से प्रारंभ हनुमत प्रसंग कथा 14 अप्रैल तक प्रख्यात कथा व्यास पंडित ब्रजरज अभिषेक जी द्वारा श्रद्धालुओं को निरंतर सुनाई जा रही है, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित हो रहे हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल को श्री गुरुशरण जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं कार्यक्रम7 आयोजित होंगे। 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक पं. पवन शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में 16 एवं 17 अप्रैल को महिला एवं पुरुष पहलवानों का भव्य दंगल आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ बाहर के पहलवान भी भाग लेंगे। पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने श्रद्धालु भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भंडारे एवं धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है , बल्कि क्षेत्रीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो रहा है।

- दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- #Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम पचोखरा में दंगल का मैदान बना जंग का मैदान, पहलवानों के बीच जमकर चले लात-घूंसे #datia #police #NewsUpdate #viralreelsfacebook1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Mohammad Irshad2
- Post by S News1
- झाँसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान हरिता आर्य के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट और उल्दन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई। देर रात निमौनी रपट्टा पुल के पास पुलिस टीम की दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास बताया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।1
- *दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- दतिया। कोतवाली पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बडे पोस्ट आफिस के पास दतिया को स्थान दिनारा रोड पुल के पास दतिया मे दिखा है।गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी आरोपी उदय राजा परमार को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया।पकडे गये आरोपी पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी उदय राजा परमार के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया ,उनि अजान सिंह, प्रआर ब्रजराज तोमर,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय ,आर अरविन्द रावत , आर चा धर्मन्द्र शर्मा ,आर बब्बू राजा गुर्जर,आर जयपाल पालिया,आर रविन्द्र यादव ,आर अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही ।1
- Post by Khabar Today Bharat1