दतिया में वन विभाग-पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल, युवक से मारपीट के आरोप; एसपी ने दिए जांच के आदेश दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ियां में वन विभाग और पुलिस टीम की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है, जिसमें एक युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में वनकर्मी और पुलिस जवान एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट की गई। युवक का यह भी कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह राजस्व विभाग की भूमि है, न कि वन विभाग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि वीडियो उनके पास पहुंचा है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन विभाग ने अपने पक्ष में अलग ही दावा किया है। विभाग के अनुसार, टीम वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान युवक ने पहले खुद पर और फिर अपनी बच्ची पर हमला करने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवक के कब्जे से बच्ची को सुरक्षित छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
दतिया में वन विभाग-पुलिस कार्रवाई का वीडियो वायरल, युवक से मारपीट के आरोप; एसपी ने दिए जांच के आदेश दतिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ियां में वन विभाग और पुलिस टीम की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना करीब 15 दिन पुरानी है, जिसमें एक युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में वनकर्मी और पुलिस जवान एक युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे
हैं। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके साथ बिना किसी कारण मारपीट की गई। युवक का यह भी कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, वह राजस्व विभाग की भूमि है, न कि वन विभाग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने वीडियो का संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि वीडियो उनके पास पहुंचा है और पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन विभाग ने अपने पक्ष
में अलग ही दावा किया है। विभाग के अनुसार, टीम वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, जहां कुछ लोगों ने झोपड़ी बनाकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान युवक ने पहले खुद पर और फिर अपनी बच्ची पर हमला करने की कोशिश की। वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवक के कब्जे से बच्ची को सुरक्षित छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।
- दतिया के भांडेर में टीईटी मामले को लेकर शिक्षकों का असंतोष अब सड़कों पर नजर आने लगा है। शनिवार शाम अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने नगर में रैली निकालकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने शनिवार शाम 06 बजे भांडेर तहसीलदार गेंदा लाल भारती को ज्ञापन सौंपकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल कराने की मांग की। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि टीईटी परीक्षा से जुड़े मामलों में अब तक स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि यह आंदोलन उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई है। यदि जल्द ही सरकार और संबंधित विभाग द्वारा सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तर पर भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- #Datia: सेवढ़ा जनपद के ग्राम पचोखरा में दंगल का मैदान बना जंग का मैदान, पहलवानों के बीच जमकर चले लात-घूंसे #datia #police #NewsUpdate #viralreelsfacebook1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by Mohammad Irshad2
- Post by S News1
- झाँसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी गांव में एक कुएं से किशोरी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका की पहचान हरिता आर्य के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्वाट और उल्दन थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान दो संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनकी तलाश तेज कर दी गई। देर रात निमौनी रपट्टा पुल के पास पुलिस टीम की दो संदिग्ध बाइक सवारों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुर दास बताया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।1
- *दतिया में दंगल में विजेता घोषित करने पर विवाद* *रेफरी के फैसले से नाराज पहलवानों के समर्थकों में लात-घूंसे चले; पुलिस ने संभाला मोर्चा* दतिया में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा में शनिवार को आयोजित दंगल उस समय हंगामे में बदल गया। जब विजेता को लेकर पहलवान और मैच रेफरी के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और पहलवानों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुकाबला खत्म होने के बाद विजेता घोषित करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। रेफरी के फैसले से असंतुष्ट एक पक्ष ने आपत्ति जताई। जिस पर बहस बढ़ती गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में समर्थक भी इसमें कूद पड़े। जिससे दंगल का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिससे कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।1
- दतिया। कोतवाली पुलिस को 10 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बडे पोस्ट आफिस के पास दतिया को स्थान दिनारा रोड पुल के पास दतिया मे दिखा है।गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी आरोपी उदय राजा परमार को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया।पकडे गये आरोपी पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है । आरोपी उदय राजा परमार के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया ,उनि अजान सिंह, प्रआर ब्रजराज तोमर,प्रआर ब्रजमोहन उपाध्याय ,आर अरविन्द रावत , आर चा धर्मन्द्र शर्मा ,आर बब्बू राजा गुर्जर,आर जयपाल पालिया,आर रविन्द्र यादव ,आर अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही ।1
- Post by Khabar Today Bharat1