Shuru
Apke Nagar Ki App…
lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do
Lalit Kumar
lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do
More news from बिहार and nearby areas
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1
- Post by BIHAR NEWS NOW1
- जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत करणपुर दक्षिणी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर आयोजित ग्रामसभा में पारदर्शिता और जनभागीदारी की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। पंचायत भवन परिसर में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1912 लाभुकों की फाइनल सूची सार्वजनिक की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने मंच से एक-एक नाम पढ़कर सुनाया और पूरी सूची को पंचायत भवन के दीवार पर चिपका दिया, ताकि प्रत्येक ग्रामीण स्वयं अपना नाम देखकर योजना की जानकारी प्राप्त कर सके। ग्रामसभा में पंचायत की मुखिया राधा देवी, मुखिया पति एवं समाज सेवी सरोज सहनी, पंचायत सचिव, आवास सहायक अनमोल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों को योजना की प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई की भी जानकारी दी गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से सूची को केवल जारी नहीं किया गया, बल्कि सभी लाभुकों के नाम सार्वजनिक रूप से पढ़कर भी सुनाए गए। इससे ग्रामीणों को मौके पर ही अपने नाम की पुष्टि करने का अवसर मिला। सरोज सहनी ने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति इस सूची में शामिल नहीं हो पाया है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। पंचायत स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान कर नियमानुसार उनका नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रशासन का प्रयास रहेगा कि कोई भी वास्तविक जरूरतमंद परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके लिए आवश्यक सर्वे और दस्तावेजी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पंचायत की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी इसी तरह ग्रामसभा के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों तक पहुंच सके और पंचायत में जनभागीदारी को और मजबूत बनाया जा सके।1
- ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों से बिजली संकट, लोगों में आक्रोश *प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में बिजली की आंख-मिचौली के साथ रात में लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई, पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, रात के समय गांवों में अंधेरा छा जाने से चोरी, छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल है। हालांकि, स्थानीय लोगों द्वारा अपराध में वृद्धि की बात कही गई है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पटना के रामविलास सिंह, वैशाली के देव प्रसाद यादव, छपरा के सुरेंद्र राय, समस्तीपुर की मालती देवी, मुजफ्फरपुर के प्रेम कुशवाहा, सीतामढ़ी के रविंद्र महतो और बेगूसराय के मो. कलाम सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के जर्जर तार, पुराने पोल और अन्य उपकरणों की स्थिति खराब है। मामूली बारिश या हवा शुरू होते ही कई इलाकों में एहतियात के नाम पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि आपूर्ति बहाल होने का कोई निश्चित समय नहीं होने से उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनियमित और कथित मनमानी बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर तार-पोल एवं उपकरणों की जांच, आवश्यक मरम्मत तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- प्रधानमंत्री आवास के नाम कटवा दिया गया इसलिए आवेदन दिए हैं देखिए क्या कुछ कहे पातेपुर प्रखंड वैशाली से प्रधानमंत्री आवास के नाम कटवा दिया गया इसलिए आवेदन दिए हैं देखिए क्या कुछ कहे पातेपुर प्रखंड वैशाली से1
- अहियापुर थाना के विजय छपड़ा गाँव में मारपीट कर ऑटो के तोड़फोड़ करने का आरोप, छोटा भाई बोला गलत आरोप है #muzaffarpur #crime #ahiyapur #vijaychhpra1
- लालगंज में विकास की हकीकत! वायरल वीडियो ने खोली पोल।#Lalganj #Vaishali #ViralVideo #Development #BiharNews #RepublicVaishali लालगंज में विकास की हकीकत! वायरल वीडियो ने खोली पोल।#Lalganj #Vaishali #ViralVideo #Development #BiharNews #RepublicVaishali1
- lalit kashyap tufan channel subscriber do lalit kashyap benipur channel subscriber do1