Shuru
Apke Nagar Ki App…
अखिलेश यादव का बड़ा बयान - "आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिया गया आरक्षण का अधिकार कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण था, है और हमेशा रहेगा। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
NEWS 2 INDIA (NTI)
अखिलेश यादव का बड़ा बयान - "आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिया गया आरक्षण का अधिकार कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण था, है और हमेशा रहेगा। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र पर विदेशी सकर माउथ कैटफिश का खतरा, टांडा कला घाट पर मछुआरों को किया जागरूक जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा नदी में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव और देशी मछलियों के संरक्षण को लेकर मत्स्य विभाग, लखनऊ की विशेष वैज्ञानिक टीम ने टांडा कला गंगा घाट का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने स्थानीय मछुआरों को विदेशी मछलियों से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा के विभिन्न हिस्सों में विदेशी मछलियों के प्रसार और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. सिंह ने बताया कि सकर माउथ कैटफिश, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘बिल्ली मछली’ सहित अन्य नामों से जाना जाता है, गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विदेशी आक्रामक प्रजातियों के बढ़ने से रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के संरक्षण पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में मछुआरों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी मछली को नदी में वापस न छोड़ने की अपील वैज्ञानिक टीम ने मछुआरों से अपील की कि जाल में सकर माउथ कैटफिश मिलने पर उसे दोबारा गंगा में न छोड़ें। टीम ने इसे नदी से बाहर रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विदेशी प्रजातियों के प्रसार को रोकना, देशी मछलियों का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रम में लखनऊ से डॉ. विकास कुमार साहू, चंदौली से दर्शन निषाद, मछली व्यापारी अनिल निषाद सहित स्थानीय मछुआरे उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1
- अखिलेश यादव का बड़ा बयान - "आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान में दिया गया आरक्षण का अधिकार कोई छीन नहीं सकता। आरक्षण था, है और हमेशा रहेगा। उनके इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।1
- थाना प्रभारी अनिल शर्मा का सख्त रुख, अवैध खनन में पांच पर केस1
- पकड़ी महुअरीया गाँव में मार्ग पर घुसा पानी फोटो नंबर -पकड़ी महुअरीया गांव के लोग बाढ़ के पानी से आते जाते न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चन्दौली क्षेत्र चहनिया पकड़ी महुअरियां गांव में मार्ग पर बाढ़ का पानी घुसने से लोगो को दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ रहा हैं l इस गांव को जाने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग अत्यन्त जर्जर और बदहाल स्थिति में हैं ऊपर से बाढ़ का पानी घुस गया हैं पकड़ी महुअरियां ग्राम सभा हैं l दोनों गांवों के बीच में एक नाला है जिससे क्षेत्र के कई गांवों के बरसात का अतिरिक्त पानी बाढ़ आ जाने से इसी नाले के माध्यम से गंगा नदी तक जाता है। लेकिन जब गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति बनती है तब पानी ओवर फ्लो होकर नाले में भर जाता है जिससे पकड़ी गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह पानी में डूब जाता है। जिससे पकड़ी गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है। ग्रामीणों को आने जाने के लिए शासन द्वारा नाव की व्यवस्था किया जाता है। ग्रामीण रामदयाल निषाद, मंटू यादव, संजय निषाद आदि लोग ने बताया कि नाले में पानी भर जाने के बाद 100 मीटर की दूरी के लिए हम लोगों को 5 किलोमीटर कांवर पक्खोपुर से घूम कर आना जाना पड़ता है। बच्चों का विद्यालय आना जाना बंद हो जाता है। कोई बीमार हो गया तो उसको खटिया के सहारे हम लोग अस्पताल तक ले जाते हैं। इसलिए हम लोग सरकार और क्षेत्रीय सांसद, विधायक और अधिकारीयो से इस रोड पर टूटे हुए पुल का पुनर्निर्माण कराते हुए रोड को और ऊंचा बनवाने की मांग करते हैं। किन्तु कोई सुनवाई नहीं होती हैं l1
- नगर निगम वाराणसी कृपया संज्ञान ले इतना जल भराव है कि लगता है यहरास्ता समंदर बन गया है कभी भी कोई अपनी घटना घट सकती है कबीर नगर दुर्गा कुंड को जोड़ती हुई है सड़क सड़क दो अस्पतालों के बीच की कड़ी है कहने ने को तो सिर्फ एक मार्ग है हजारों बच्चे पानी के सागर से तैर के जा रहे हैं अबिलम्ब कार्रवाई की आवश्यकता है4
- अधूरे हाईवे पर टोल वसूली के विरोध में 30 सितंबर को धरना, किसान संगठन ने दी चेतावनी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी वाराणसी/डोभी। राष्ट्रीय राजमार्ग-233 वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही, बलरामगंज स्थित टोल प्लाजा को लेकर पूर्वांचल किसान संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि टोल प्लाजा से करीब दो किलोमीटर आगे तक हाईवे का निर्माण अधूरा होने के बावजूद वाहन चालकों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। पूर्वांचल किसान संगठन की ओर से जिलाधिकारी वाराणसी को ज्ञापन देकर 30 सितंबर 2026 को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। संगठन ने प्रशासन को 15 सितंबर तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का दावा है कि ढेरही टोल प्लाजा और अधूरे हाईवे को लेकर पहले भी 21 फरवरी 2024, 15 सितंबर 2024 और 23 मार्च 2025 को धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। संगठन के मुताबिक पूर्व में अधिकारियों की मौजूदगी में स्थलीय निरीक्षण भी हुआ था, जिसमें टोल प्लाजा से आगे सड़क निर्माण अधूरा पाए जाने का दावा किया गया। ज्ञापन में चोलापुर, केराकत और डोभी क्षेत्र के स्थानीय निजी एवं व्यावसायिक वाहनों को टोल से राहत देने की मांग की गई है। साथ ही जौनपुर जनपद में अधूरे बताए जा रहे करीब 16 किलोमीटर हाईवे पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित कर नो-एंट्री लागू करने की मांग उठाई गई है। पूर्वांचल किसान संगठन ने हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के लंबित मुआवजे और अन्य वैधानिक देयों का भुगतान कराने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद उन्हें उसी मार्ग से आवागमन के लिए टोल देना पड़ रहा है। ज्ञापन में रामगढ़, केराकत, जौनपुर में प्रस्तावित टोल प्लाजा का भी हवाला देते हुए ढेरही, बलरामगंज में टोल प्लाजा स्थापित किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। संगठन के अजीत सिंह डोभी ने कहा कि मामला केवल टोल वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, ग्रामीणों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं आर्थिक हितों से जुड़ा है। 15 सितंबर तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 30 सितंबर को ढेरही टोल प्लाजा पर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।1
- वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट बारिश का कहर नदियां उफान पर घरों में घुसा पानी1
- महाराष्ट्र मे यूपी की बेटी को उसी के पति के द्वारा किए गए मारपीट महाराष्ट्र में यूपी की बेटी के साथ उसी के पति के द्वारा किए गए और लगातार प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आने के बाद भी महाराष्ट्र पुलिस नॉर्मल धाराओं से फिर विपक्षी को बढ़ाने की कर रही प्रयास लगातार सोशल मीडिया के द्वारा खबर और ट्विटर हैंडल के द्वारा ट्वीट करने के बाद भी महाराष्ट्र सरकार और प्रशासन के लोग नहीं ले रहे हैं इस मामले को संज्ञान में आखिर क्यों आखिर कब तक बहन बेटियां रहेंगे लाचार और बेबस एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी का नारा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक तरफ अत्याचारों और भ्रष्टाचारों का हो रहा कहर आखिर क्यों1