Shuru
Apke Nagar Ki App…
Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
Raj Talkies Raipur
Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur1
- पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।1
- Mozilla Mozilla Mozilla Firefox OS hai 👎🤣💯⭐👍👍🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 ka dance hai kya hua hai video ke liye gaye hai 👎 se vinati ka bhai ka Mandir ki Kasam hai 👎 ka bhai ka Mandir ka Mandir hai 👎❌ ka Mandir hai na ka dance ka dance ka dance ka Mandir hai na ki Kasam mobile 📲1
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?1
- भिलाई में चोर चड्ड़ी चोर रिसाली में अजीब चोरी घरों से गायब हो रहे अंडरगारमेंट ये एक ऐसा चोर हैं जो केवल महिलाओ के अंडरगारमेंट चुराता हैं.....1
- शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन .दुर्ग जिले में शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीत यादव द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जा चुकी है और कई बार लिखित रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद का कहना है कि आबादी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर दुकान को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur1