logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन .दुर्ग जिले में शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीत यादव द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जा चुकी है और कई बार लिखित रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद का कहना है कि आबादी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर दुकान को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

2 hrs ago
user_हेमंत उमरे
हेमंत उमरे
पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन शराब दुकान हटाने की मांग तेज, पार्षद ने प्रशासन को सौंपा आवेदन .दुर्ग जिले में शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद एवं जोन अध्यक्ष विनीत यादव द्वारा जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में बैठक आयोजित की जा चुकी है और कई बार लिखित रूप से आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पार्षद का कहना है कि आबादी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान से आम जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर दुकान को हटाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रह सके। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Reporter :-Pradeep Singh Rajput...... दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....
    1
    Reporter :-Pradeep Singh  Rajput......
दिन भारत पति पत्नी का झगड़ा चलता रहा और रात मे पति को मौत के घाट उतार दिया....
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    1
    Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दुर्घटना को आमंत्रण पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    1
    दुर्घटना को आमंत्रण 
पैरी घूम्मर बांध में हैरतअंगेज स्टंट : 20 फीट की उंचाई से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर
राजिम/गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक,- युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा।ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। 
विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट
    1
    ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा।
आगे उपडेट
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार l गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद। 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद। जप्त सामग्री - क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।
    1
    गरियाबदं पुलिस द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को किया गया, गिरफ्तार l
गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के  परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 23.04.2026 को थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के रतन राम सोरी के द्वारा अवैध धन अर्जित करने के नियत से अपने घर आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। मुखबीर के द्वारा बताये गये। घटना स्थल में पुलिस टीम भेज कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी रतन राम सोरी के घर आंगन से अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
इसी क्रम में पुन: थाना प्रभारी गरियाबंद को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बरबाहरा के सुबेलाल सोरी अपने घर बाड़ी में अवैध धन अर्जित करने के नियत से कच्ची महुआ शराब छुपाकर रखा है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर रेड कार्यवाही कर तलाशी  लेने पर आरोपी सुबेलाल सोरी के घर बाड़ी में अवैध रूप से रखे कच्ची महुआ शराब कुल 07 लीटर कीमती 1400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 
दोनो प्रकरण में आरोपियों के कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से दोनो प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दो प्रकरण में आरोपी 01) रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद एवं आरोपी 02) सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद को समक्ष गवाहन के पृथक-पृथक गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश  किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01)  	रतन राम सोरी पिता गडहाराम सोरी उम्र 59 साल निवासी ग्राम बरबाहरा थाना गरियाबंद।
02)	सुबेलाल सोरी पिता फूलसिंग उम्र 52 साल निवासी बरबाहरा थाना गरियाबंद।  
जप्त सामग्री - 
क्रमश :- 10 लीटर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400 रूपये।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमाओं का अपमान करने की घटना सामने आयी है, जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि गांव में स्थापित महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को किसी अज्ञात अवांछित शख्स के द्वारा बुरी तरह से हटाकर अपमान किया गया, कंसुली सरपंच ने फोन पर दी गई जानकारी में बताया कि कंसुली ग्राम में चबूतरा बनाकर महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा से किसी भी प्रकार से छेड़खानी की घटना नहीं की गई है जबकि डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरे में ही गिरी हुई है, वहीं महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को चबूतरे से दूर फेंक दिया गया है, बहरहाल ही पूरे घटनाक्रम से कंसुली के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उनके द्वारा पुलिस थाना लांजी पंहुचकर उक्ताशय की शिकायत करते हुए, ऐसा घृणित कृत्य करने वाले अवांछित तत्व के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है, इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम क्या कार्यवाही की जाएगी यह देखना शेष है।
    1
    ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत
पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमाओं का अपमान करने की घटना सामने आयी है, जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि गांव में स्थापित महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को किसी अज्ञात अवांछित शख्स के द्वारा बुरी तरह से हटाकर अपमान किया गया, कंसुली सरपंच ने फोन पर दी गई जानकारी में बताया कि कंसुली ग्राम में चबूतरा बनाकर महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा से किसी भी प्रकार से छेड़खानी की घटना नहीं की गई है जबकि डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरे में ही गिरी हुई है, वहीं महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को चबूतरे से दूर फेंक दिया गया है, बहरहाल ही पूरे घटनाक्रम से कंसुली के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उनके द्वारा पुलिस थाना लांजी पंहुचकर उक्ताशय की शिकायत करते हुए, ऐसा घृणित कृत्य करने वाले अवांछित तत्व के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है, इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम क्या कार्यवाही की जाएगी यह देखना शेष है।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    1
    Glorious 2nd Week #Raj #Talkies #Raipur
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल। नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    दल्लीराजहरा-रावघाट प्रोजेक्ट में बड़ी जीत: 17 किमी का ट्रैक तैयार, जून तक फिनिशिंग और जुलाई में होगा CRS ट्रायल।
नमस्कार, आप देख रहे हैं "द छत्तीसगढ़", मैं हूँ योगेश कुमार साहू।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बालोद जिले की सीमा से एक ऐसी खबर आई है जो प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा बदल देगी। दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना का सबसे कठिन हिस्सा, जो ताड़ोकी से रावघाट तक का 17 किलोमीटर का सफर था, वह अब रेल पटरियों से जुड़ चुका है। नक्सलियों की धमकियों और घने जंगलों की चुनौतियों के बीच एसएसबी (SSB) के 1300 जवानों की सुरक्षा में यह काम पूरा हुआ। अब वो दिन दूर नहीं जब रावघाट की पहाड़ियों से लोहा सीधे भिलाई स्टील प्लांट पहुँचेगा और स्थानीय लोगों को रेल की सुविधा मिलेगी। देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा,कैमरे में दियाया कटा मुंडी और बताई वजह, कोरबा से आई दिल दहला देने वाली घटना #chhatisgarh #korba #news #vairalvideo
    1
    पत्नी का सिर काटकर गांव में घूमता रहा,कैमरे में दियाया कटा मुंडी और बताई वजह, कोरबा से आई दिल दहला देने वाली घटना #chhatisgarh #korba #news #vairalvideo
    user_Uttam dhanole
    Uttam dhanole
    Farmer लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.