logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान : ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमाओं का अपमान करने की घटना सामने आयी है, जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि गांव में स्थापित महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को किसी अज्ञात अवांछित शख्स के द्वारा बुरी तरह से हटाकर अपमान किया गया, कंसुली सरपंच ने फोन पर दी गई जानकारी में बताया कि कंसुली ग्राम में चबूतरा बनाकर महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा से किसी भी प्रकार से छेड़खानी की घटना नहीं की गई है जबकि डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरे में ही गिरी हुई है, वहीं महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को चबूतरे से दूर फेंक दिया गया है, बहरहाल ही पूरे घटनाक्रम से कंसुली के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उनके द्वारा पुलिस थाना लांजी पंहुचकर उक्ताशय की शिकायत करते हुए, ऐसा घृणित कृत्य करने वाले अवांछित तत्व के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है, इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम क्या कार्यवाही की जाएगी यह देखना शेष है।

2 hrs ago
user_Ramanuj Tidke
Ramanuj Tidke
Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान : ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमा का अपमान: आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस थाना पंहुचकर की शिकायत पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम कंसुली में महापुरूषों की प्रतिमाओं का अपमान करने की घटना सामने आयी है, जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने देखा कि गांव में स्थापित महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले और सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को किसी अज्ञात अवांछित शख्स के द्वारा बुरी तरह से हटाकर अपमान किया गया, कंसुली सरपंच ने फोन पर दी गई जानकारी में बताया कि कंसुली ग्राम में चबूतरा बनाकर महापुरूषों डॉ. बी.आर. आंबेडकर, महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसमें महात्मा बुद्ध की प्रतिमा से किसी भी प्रकार से छेड़खानी की घटना नहीं की गई है जबकि डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा चबूतरे में ही गिरी हुई है, वहीं महात्मा ज्योति बा फुले, सावित्री बाई फुले की प्रतिमा को चबूतरे से दूर फेंक दिया गया है, बहरहाल ही पूरे घटनाक्रम से कंसुली के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उनके द्वारा पुलिस थाना लांजी पंहुचकर उक्ताशय की शिकायत करते हुए, ऐसा घृणित कृत्य करने वाले अवांछित तत्व के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है, इस मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम क्या कार्यवाही की जाएगी यह देखना शेष है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुरुवार 23 मार्च को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह सवा 10 बजे किया गया। व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सुश्री शबाना खान ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।
    1
    गुरुवार 23 मार्च को नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सुबह सवा 10 बजे किया गया। व्यवहार न्यायालय कटंगी न्यायिक मजिस्ट्रेट अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सुश्री शबाना खान ने इस विशेष अवसर पर छात्राओं से प्रेरक संवाद किया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।
    1
    सरगुजा में पटवारी की पिटाई भाजपा नेता के द्वारा।।।।।।।
    user_VISHAL GUPTA
    VISHAL GUPTA
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • जिला कबीरधाम | दिनांक 23.04.2026 नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार – पीड़िता सुरक्षित बरामद कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर टीम ने बलौदाबाजार जिले के अमेरा गांव से 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता को मुक्त कराया। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है तथा डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है। आरोपी दीनानाथ साहू (23) को 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने महिला व बाल अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    1
    जिला कबीरधाम | दिनांक 23.04.2026
नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार – पीड़िता सुरक्षित बरामद
कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। सायबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर टीम ने बलौदाबाजार जिले के अमेरा गांव से 21 अप्रैल 2026 को पीड़िता को मुक्त कराया।
पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं। मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है तथा डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है।
आरोपी दीनानाथ साहू (23) को 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने महिला व बाल अपराधों के प्रति सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • *पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी अब बारहमासी सड़क संपर्क से जुड़ा* *पहाड़ काट कर बनाई सड़क, ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव की दस्तक* *पीएम जनमन योजना ने पूरा किया बरसों पुराना सपन कवर्धा, 23 अप्रैल 2026। कभी कठिन पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझने वाला कबीरधाम जिले का सुदूर वनांचल क्षेत्र का ग्राम चाऊरडोंगरी आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां पक्की सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रूपये है। यह सड़क पहाड़ों की कटिंग कर तैयार की गई है, जिससे यह क्षेत्र दुर्गम और पहुँचविहीन नहीं रहा गया है और बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ चुका है। पहाड़ के ऊपर बसे इस गांव तक पहले पहुंचना बेहद कठिन था। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बीमार पड़ने पर समय पर उपचार मिल पाना भी मुश्किल था। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। सड़क बनने से अब गांव तक आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चाऊरडोंगरी से कुई और पंडरिया तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। आवश्यक सामग्री लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क बनने से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से पहुंच रही हैं। पहले जहां मरीजों को अन्य साधनों से ले जाना पड़ता था, वहीं अब वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं। इससे समय पर इलाज मिलना संभव हो पाया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों और मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले जहां उनका गांव सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, वहीं अब सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि अब शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे गांव तक पहुंच रहा है। पहले जहां छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं को समझते हुए ठोस कदम उठाए हैं। आज उनके गांव में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चाऊरडोंगरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आज चाऊरडोंगरी गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पक्की सड़क ने यहां के लोगों के जीवन में उम्मीद और सुविधाओं दोनों की राह खोल दी है।
    1
    *पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी अब बारहमासी सड़क संपर्क से जुड़ा*
*पहाड़ काट कर बनाई सड़क, ग्रामीणों की जिंदगी में बदलाव की दस्तक*
*पीएम जनमन योजना ने पूरा किया बरसों पुराना सपन
कवर्धा, 23 अप्रैल 2026। कभी कठिन पहाड़ी रास्तों और संसाधनों की कमी से जूझने वाला कबीरधाम जिले का सुदूर वनांचल क्षेत्र का ग्राम चाऊरडोंगरी आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत यहां पक्की सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) विभाग द्वारा अमनिया बांगर रोड राहीडांड से चाऊरडोंगरी तक लगभग 3 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 1.74 करोड़ रूपये है। यह सड़क पहाड़ों की कटिंग कर तैयार की गई है, जिससे यह क्षेत्र दुर्गम और पहुँचविहीन नहीं रहा गया है और बारहमासी पक्की सड़क से जुड़ चुका है।
पहाड़ के ऊपर बसे इस गांव तक पहले पहुंचना बेहद कठिन था। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के सामान लाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बीमार पड़ने पर समय पर उपचार मिल पाना भी मुश्किल था। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।  सड़क बनने से अब गांव तक आवागमन आसान हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले चाऊरडोंगरी से कुई और पंडरिया तक जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं था। आवश्यक सामग्री लाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सड़क बनने से उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव में स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से पहुंच रही हैं। पहले जहां मरीजों को अन्य साधनों से ले जाना पड़ता था, वहीं अब वाहन सीधे गांव तक पहुंच रहे हैं। इससे समय पर इलाज मिलना संभव हो पाया है।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास कार्यों और मिल रही मूलभूत सुविधाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पहले जहां उनका गांव सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित था, वहीं अब सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पक्की सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि अब शासकीय योजनाओं का लाभ भी सीधे गांव तक पहुंच रहा है। पहले जहां छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है।  ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं को समझते हुए ठोस कदम उठाए हैं। आज उनके गांव में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।
पीएमजीएसवाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चाऊरडोंगरी जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। आज चाऊरडोंगरी गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पक्की सड़क ने यहां के लोगों के जीवन में उम्मीद और सुविधाओं दोनों की राह खोल दी है।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Harun Khan bori Kala
    1
    Post by Harun Khan bori Kala
    user_Harun Khan bori Kala
    Harun Khan bori Kala
    बरघाट, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया* *सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*
    1
    *जो आज तक किसी ने नहीं किया वो सिवनी कलेक्टर ने कर दिखाया*
*सिर्फ एक कुर्सी ने बढ़ाया जनता का मान कलेक्टर का मानवीय चेहरा आया सामने*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कबीरधाम: कबीरधाम पुलिस ने अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए मैच के हर ओवर पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
    1
    कबीरधाम: कबीरधाम पुलिस ने अवैध ऑनलाइन आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना कवर्धा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड स्थित राज क्लीनिक में दबिश देकर नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के पास से एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें विभिन्न आईडी के जरिए मैच के हर ओवर पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।
पुलिस ने स्क्रीनशॉट सहित साक्ष्य जब्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    1 day ago
  • ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा। आगे उपडेट
    1
    ट्रक की चपेट में आकर दो जिंदगियां हुईं ख़त्म… NH-930 पर सड़क दुर्घटना ने मचा दिया कोहराम
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले मे तेज रफ्तार और लापरवाही की एक और भयानक मिसाल। देर रात करीब 10:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा के पास NH-930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक सड़क हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर रखा और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चक्काजाम किया।
जानकारी के अनुसार, NH-930 पर ग्राम गुजरा के पास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार के सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी के इंतजाम नहीं किए गए थे। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दोनों लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया और ठेकेदार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिपेयरिंग कार्य के दौरान न तो पर्याप्त रोशनी का इंतजाम है और न ही कोई वॉर्निंग बोर्ड लगाया गया है, जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि ठेकेदार के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
हालांकि, मौके पर पहुंची बालोद पुलिस और तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और सड़क सुरक्षा के पूरे इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। प्रशासन के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दोस्तों, सड़क विकास का काम जरूरी है, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है लोगों की जान की सुरक्षा। सांकेतिक बोर्ड, पर्याप्त रोशनी और सावधानी बरतना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। उम्मीद करते हैं कि प्रशासन इस मामले में सख्ती दिखाएगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों। शांति बनाए रखें, कानून अपने रास्ते चलेगा।
आगे उपडेट
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 22 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
    1
    पटेल चौक में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर | 22 अप्रैल 2026
राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटेल चौक स्थित झरना कलेक्शन के सामने खड़े प्रार्थी विवेक साहू पर आरोपी रामा साहू ने अचानक धारदार चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हमला करते समय “जय श्रीराम” का नारा भी लगाया और हत्या की नीयत से वार किया।
घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिरों की मदद और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 341/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.