logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नहर में लापता राधेश्याम साहू का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम।.... उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नहर में लापता हुए 42 वर्षीय राधेश्याम साहू का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज पुलिस चौकी के पास शारदा सहायक नहर में राधेश्याम साहू लापता हो गए थे। राधेश्याम साहू कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तर गांव के निवासी थे और अलीगंज बाजार में सिलाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी दुकान से शौच के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी मिली। इसके बाद आशंका जताई गई कि पानी के पास जाते समय उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने लगातार दो दिनों तक गहन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद तीसरे दिन घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर टिकरिया पुल के उस पार नहर में राधेश्याम साहू का शव बरामद किया गया। राधेश्याम साहू अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

1 day ago
user_जनता की आवाज
जनता की आवाज
Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
ffac4985-d7b5-47ce-b89f-dfd8d8184188

नहर में लापता राधेश्याम साहू का शव तीन दिन बाद बरामद, परिवार में मचा कोहराम।.... उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नहर में लापता हुए 42 वर्षीय राधेश्याम साहू का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बताया जा रहा है कि बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अलीगंज पुलिस चौकी के पास शारदा सहायक नहर

e9e177a1-140f-422e-a2af-713dd6a461b0

में राधेश्याम साहू लापता हो गए थे। राधेश्याम साहू कुड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम उत्तर गांव के निवासी थे और अलीगंज बाजार में सिलाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी दुकान से शौच के लिए निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। जब परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनकी मोटरसाइकिल नहर किनारे खड़ी मिली। इसके बाद

ca6ca79a-b262-416f-bb14-3170a820a6f9

आशंका जताई गई कि पानी के पास जाते समय उनका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम ने लगातार दो दिनों तक गहन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद तीसरे दिन घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर टिकरिया पुल के उस पार नहर में

ec6c77a8-f66b-424b-864c-643f395e6817

राधेश्याम साहू का शव बरामद किया गया। राधेश्याम साहू अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी सुनीता देवी, तीन बेटियां और एक बेटा हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लम्भुआ, सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर की 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2020 में बड़े स्तर पर शिलान्यास के साथ शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि 29 जनवरी 2020 को लम्भुआ में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद संजय मेनका गांधी, उस समय के विधायक देवमणि द्विवेदी, मुख्य सामान अधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, तथा तत्कालीन जिलाधिकारी इंदुमती समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में शिलापट्ट लगाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। शिलान्यास के समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही लम्भुआ क्षेत्र को अपना अग्निशमन केंद्र मिल जाएगा, जिससे आगजनी की घटनाओं में तुरंत राहत और बचाव कार्य संभव हो सकेगा। लेकिन करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुरुआत में जिस कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके खिलाफ कार्य में शिथिलता और शिकायतों के चलते उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद कुछ समय बाद दूसरी फर्म को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्तमान में भी निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि भवन निर्माण में कच्ची गिट्टी और भस्सी (गिट्टी का चूरा) जैसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की स्वतंत्र लैब से जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में यह भवन किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि कमजोर निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने से भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में भवन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उधर, लम्भुआ क्षेत्र में अभी तक स्थायी अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आगजनी की घटनाओं के समय दमकल वाहनों को अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता है, जिससे राहत कार्य में देरी हो जाती है। ऐसे में यदि क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हो जाए तो भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द अग्निशमन केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुरक्षा सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस परियोजना पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह महत्वपूर्ण योजना भी अन्य अधूरी योजनाओं की तरह कागजों तक ही सीमित रह सकती है। इसलिए प्रशासन से अपील की जा रही है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
    3
    लम्भुआ, सुलतानपुर। जनपद सुलतानपुर की 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित अग्निशमन केंद्र का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2020 में बड़े स्तर पर शिलान्यास के साथ शुरू हुआ यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है।
बताया जाता है कि 29 जनवरी 2020 को लम्भुआ में अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद संजय मेनका गांधी, उस समय के विधायक देवमणि द्विवेदी, मुख्य सामान अधिकारी राजेश वर्मा, पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना, तथा तत्कालीन जिलाधिकारी इंदुमती समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में शिलापट्ट लगाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी।
शिलान्यास के समय उम्मीद जताई गई थी कि जल्द ही लम्भुआ क्षेत्र को अपना अग्निशमन केंद्र मिल जाएगा, जिससे आगजनी की घटनाओं में तुरंत राहत और बचाव कार्य संभव हो सकेगा। लेकिन करीब छह वर्ष बीत जाने के बाद भी यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है, जिससे परियोजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुरुआत में जिस कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके खिलाफ कार्य में शिथिलता और शिकायतों के चलते उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। इसके बाद कुछ समय बाद दूसरी फर्म को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्तमान में भी निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि भवन निर्माण में कच्ची गिट्टी और भस्सी (गिट्टी का चूरा) जैसी सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की स्वतंत्र लैब से जांच नहीं कराई गई तो भविष्य में यह भवन किसी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि कमजोर निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने से भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में भवन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है, जिससे बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उधर, लम्भुआ क्षेत्र में अभी तक स्थायी अग्निशमन केंद्र न होने के कारण आगजनी की घटनाओं के समय दमकल वाहनों को अन्य स्थानों से बुलाना पड़ता है, जिससे राहत कार्य में देरी हो जाती है। ऐसे में यदि क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हो जाए तो भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय जिम्मेदार नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द अग्निशमन केंद्र का निर्माण पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को आवश्यक सुरक्षा सुविधा मिल सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस परियोजना पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह महत्वपूर्ण योजना भी अन्य अधूरी योजनाओं की तरह कागजों तक ही सीमित रह सकती है। इसलिए प्रशासन से अपील की जा रही है कि वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    1
    Post by अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मौरावां सुगमेश्वर मंदिर में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह भक्तों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं खबरें उत्तर प्रदेश को #khabreinuttarpradeshki khabrein Uttar Pradesh ki
    1
    मौरावां सुगमेश्वर मंदिर में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह भक्तों ने गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
खबरें उत्तर प्रदेश को
#khabreinuttarpradeshki
khabrein Uttar Pradesh ki
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Dharmendra Mishra
    1
    Post by Dharmendra Mishra
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    1
    प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब चौखड़ा जंगल के पास एक बाइक सवार युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चौखड़ा जंगल के रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक युवक को बाइक के पास मृत अवस्था में पड़ा देखा। शरीर पर गोली लगने के निशान होने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिलीपपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। मृतक की पहचान आशिक अली निवासी अचलपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे।
घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह, उपनिरीक्षक रमिल कुमार समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शाम करीब 6:00 बजे एसपी प्रतापगढ़ दीपक होकर भी पहुंचे हुए हैं मृतक आर्टिका कार चालक था उसके भाई सद्दाम से पूछताछ की जा रही है।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की। इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है। *संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    1
    प्रतापगढ़ :- मदद के साथ-साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी वाली युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के द्वारा आज जिला अस्पताल प्रयागराज में मानवता और सेवा की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली कल प्रतापगढ़ युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन संगठन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत को वरिष्ठ पत्रकार अंकित पांडे के द्वारा दो यूनिट ब्लड की जरूरत को लेकर जानकारी मिली मामले को प्रतापगढ़ के संगठन ग्रुप में डाला गया जिस को संज्ञान में लेते हुए युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय सदस्य विकास सिंह चौहान (एडवोकेट)एवं विवेक शुक्ला (एडवोकेट) ने जरूरत मंद महिला शशि सिंह के लिए प्रयागराज पहुंचकर हंसते मुस्कराते हुए रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया बताया जा रहा है कि महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी ऑपरेशन होना था रक्त की व्यस्था न होने पर एक बार हॉस्पिटल से वापस चली गई थी संगठन को जैसे ही सूचना मिली  संगठन के कार्यकर्ता तुरंत अस्पताल पहुंचे और बिना देर किए रक्तदान कर पीड़ित महिला की सहायता की।
इस सराहनीय कार्य की अस्पताल में मौजूद लोगों ने खूब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी ने कहा कि युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी है।
*संगठन के इस मानवीय कार्य से समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और बल मिला है* राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया यह पुनीत कार्य हर जिले में हो रहा है और आगे भी होता रहेगा,,
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • होली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक अनिल सिंह** #उन्नाव खबरें उत्तर प्रदेश की khabrein Uttar Pradesh ki
    1
    होली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक अनिल सिंह** #उन्नाव 
खबरें उत्तर प्रदेश की
khabrein Uttar Pradesh ki
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.