Shuru
Apke Nagar Ki App…
15 August 🇮🇳❣️ Happy Independence 🥳
Royal AS News 📰
15 August 🇮🇳❣️ Happy Independence 🥳
More news from Hapur and nearby areas
- 15 August ki Shubhkamnaye 🇮🇳❣️😊1
- राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत "राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस (NDD)" का उद्घाटन समारोह दीवान पब्लिक स्कूल, हापुड़ में किया आयोजित गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़ हापुड़ जनपद में आज राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, उत्तर प्रदेश* के अंतर्गत *"राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस"* का उद्घाटन समारोह *दीवान पब्लिक स्कूल, हापुड़* में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन *जिला स्वास्थ्य समिति, हापुड़* द्वारा किया गया। 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों एवं किशोरों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए साल में दो बार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाना। नारा: _"साल में दो बार कृमि की दवा - सुरक्षित बचपन, स्वस्थ जीवन"_ कार्यक्रम में "कृमि मुक्त भारत, स्वस्थ भारत" एवं "कृमि मुक्त भारत, विकसित भारत" के संदेश के साथ बच्चों को स्वस्थ रखने हेतु जागरूक किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों में एनीमिया कम करना, पोषण स्तर सुधारना एवं उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाना है।3
- हसनपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवा संघ सोहतगढ़ी की पूरी टीम ने पुष्प अर्पित किया1
- साथलपुर में नाला बंद होने से सड़क बनी तालाब, पानी में उतरे तिरंगा लिए बच्चे गंगेश्वरी विकासखंड क्षेत्र के गांव साथलपुर में ग्रामीणों द्वारा नाला बंद किए जाने के कारण मुख्य रास्ते पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी बाधित होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। जानकारी के अनुसार यह मार्ग ढबारसी से गांव सिमथला होते हुए रहरा की ओर जाता है। मार्ग पर जलभराव होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों को पानी से होकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखने को मिली। गांव के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली को भी जलभराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकले बच्चों को पानी के बीच से गुजरते देख ग्रामीणों ने समस्या पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था कराकर रास्ते से पानी हटवाने तथा नाला खुलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने-जाने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।1
- जनपद अमरोहा के हसनपुर संभल मार्ग पर जनहित 24 हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने फीता काटकर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। वहीं अस्पताल के एमडी पिंटू भाटी ने बताया कि गरीब लोगों के लिए हमारे अस्पताल में छूट दी जाएगी जिन पर भी गरीब लोगों पर बीपीएल के कार्ड हैं उनके लिए अस्पताल में छूट है और हमारे यहां पर डिग्री होल्डर डॉक्टर मरीज का इलाज करेंगे और मरीज के लिए कोई भी किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। हसनपुर-संभल मार्ग पर स्थित जनहित 24 हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ, BPL कार्ड धारकों को मिलेगी छूट1
- मोहम्मद अरशद ग्राम प्रधान बुढ़ानपुर ब्लॉक जोया की ओर से सभी क्षेत्रवासियों दोस्तों साथियों हम दर्दों को स्वतंत्रता दिवस पर तहे दिल से मुबारकबाद Zaid alam joya JPN 7 NEWS1
- 15 August 🇮🇳❣️ Happy Independence 🥳1
- बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी की चाकू से की हत्या बुलंदशहर.कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा गांव में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने शनिवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बीना की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उनकी जीभ भी कट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बाइट : अभिषेक प्रताप अजेय, एसपी सिटी4