*प्रकृतिभक्त📰(न्यूजपेपर)* मध्यप्रदेश सिर्फ खबरों से सरोकार *समान तिराहा स्थित नेशनल हॉस्पिटल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने* *♦️रीवा : समाचार अपडेट* रीवा शहर के व्यस्ततम क्षेत्र समान थाना अंतर्गत नेशनल हॉस्पिटल समान तिराहा के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल क्रमांक MP 17 ZB 7121 के मालिक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी निवासी गुढ़ 25 तारीख को किसी कार्यवश नेशनल हॉस्पिटल आए थे।उन्होंने अपनी बाइक समान तिराहे के पास पार्क की थी। घटना रात 8:25 से 8:35 बजे के बीच की बताई जा रही है।शातिर चोर ने महज 10 मिनट के भीतर वाहन पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। *पीड़ित ने समान थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट* घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना समान थाना पुलिस को दी।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर समान थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।हालांकि, घटना को बीते समय हो गया है,लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदेही की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। *पीड़ित ने आम जनता से की अपील* पीड़ित ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि किसी को भी इस वाहन (MP 17 ZB 7121) के संबंध में कोई जानकारी मिले तो कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन या समान थाने में सूचित करें

- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1
- Post by Shobhit tiwari2
- Post by Prakash Pathak Satna1
- *अल्ट्राटेक माइंस में महिला की मौत, सिर पर गिरी पत्थर की भारी चट्टान — क्या कई और लोगों की मौत के बाद जागेगा प्रशासन?* रीवा जिले के ग्राम पंचायत बैजनाथ क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक माइंस में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक महिला के सिर पर पत्थर की भारी चट्टान गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा लगातार हो रही अवैध ब्लास्टिंग और खदानों में सीधे खड़े घाट बना देने के कारण हुआ। मृतिका सुमित्रा केवट पति रामनरेश केवट जिसकी 05 छोटी छोटी बच्चियां है अब उनका क्या होगा ?? प्रशासन उन बच्चियों की कोई मदद करेगा क्या ?? ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से लगातार इस खतरे को लेकर आवाज उठाई जा रही थी और समाचारों के माध्यम से प्रशासन को पहले ही चेताया गया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और किसी की जान जा सकती है। लेकिन समय रहते प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका परिणाम आज एक महिला की मौत के रूप में सामने आया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनिज विभाग, पुलिस विभाग और प्रशासन की मौन स्वीकृति के कारण ही खनिज माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं। लगातार अवैध ब्लास्टिंग, अवैध उत्खनन और सीधे घाट खड़ा कर देने से बड़े-बड़े पत्थर खतरनाक रूप से झूल रहे हैं, जो कभी भी किसी भी व्यक्ति की जान ले सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भारी विस्फोटों के कारण पूरी जमीन कमजोर हो चुकी है। आसपास के घरों में दरारें पड़ चुकी हैं और कई मकान गिरने की कगार पर हैं। लोगों का डर है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। ग्राम पंचायत बैजनाथ के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रतिदिन 2 से 3 टन अवैध बारूद पंचायत क्षेत्र में पहुंचाया जाता है, जबकि यहां कोई खदान सक्रिय स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद खुलेआम अवैध बारूद का परिवहन और ब्लास्टिंग जारी है, जिससे साफ है कि खनिज माफियाओं को न पुलिस का डर है और न प्रशासन का भय। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अल्ट्राटेक माइंस में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन गरीब और आम लोगों की जान की कोई कीमत नहीं समझी जाती, इसलिए आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। *अब क्षेत्रवासियों ने मुख्य रूप से जिला कलेक्टर और पुलिस महानिरीक्षक* से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अवैध ब्लास्टिंग और अवैध बारूद परिवहन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा खनिज माफियाओं के पूरे नेटवर्क को समाप्त किया जाए।1
- वही आर्म्स एक्ट की धारा में 3 साल की सजा और ₹10000 का जुर्माना1
- Post by Prime 24 News1
- Post by Sandeep Majhi पत्रकार1
- Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा1