55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न; कल होगा सेमीफाइनल का रोमांच झाँसी, 19 अगस्त 2026। 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के बालक अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का वातावरण बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल के परिणाम बालक अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने राँची को 3-0, देहरादून ने जयपुर को 3-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 तथा आगरा ने हैदराबाद को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-17 वर्ग में राँची ने जयपुर को 3-0, चेन्नई ने हैदराबाद को 3-0, वाराणसी ने जबलपुर को 3-0 तथा आगरा नेके देहरादून को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्य श्री सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झाँसी में की गई है। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों के खान-पान, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में श्री अजय सिंह, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव (एच.एम.), श्री लोकेश कुरचनिया, श्री देवेंद्र कुमार, श्री देवेंद्रमणि, श्री भीमराज, श्री अजय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी तोमर, श्रीमती दिपांशी, श्रीमती गीतांजलि, श्री अजय, श्री अमित, श्री चंदन, श्री दीपक (कोच) तथा श्रीमती नेहा रिछारिया (नर्स) सहित विद्यालय की पूरी टीम समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से खिलाड़ियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेल मैदान एवं प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणामों के बाद दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब 20 अगस्त 2026 को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। सेमीफाइनल के परिणामों के साथ प्रतियोगिता अपने निर्णायक एवं रोमांचक खिताबी चरण की ओर अग्रसर होगी।

- *हमीरपुर: "स्कूल जाने के लिए सड़क चाहिए" - Gen Alpha की आवाज कलेक्ट्रेट तक गूंजी* 📢 *हमीरपुर*। अब बच्चे भी अपनी मांगों के लिए सड़क पर उतर आए हैं। *कुरारा के भौली-बचरौली गांव* के स्कूली बच्चों ने बदहाल सड़क को लेकर ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा। ### *क्या हुआ कलेक्ट्रेट में* गांव के बच्चे स्कूल जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से परेशान थे। कीचड़, गड्ढे और टूटी सड़क की वजह से रोज गिरते-पड़ते स्कूल जाना पड़ता था। शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई न होने पर बच्चों ने खुद *डीएम ऑफिस कूच* करने का फैसला लिया। जैसे ही बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंचे, *पुलिस ने रोकने की कोशिश* की। लेकिन जिद्दी Gen Alpha रुके नहीं। बच्चे गलियों के रास्ते निकलकर फिर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद सड़क पर बैठकर *चक्का जाम* कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। बच्चों की एक ही मांग थी - *"हमें पढ़ने के लिए अच्छी सड़क चाहिए1
- आज पिताजी तेरे ख्वाब में आए थे 🥹 फिर आंख खुली यतीम हो गया मिस यू पिताजी1
- बारिश के दौरान जलस्तर भारी मात्रा में बढ़ने लगा है। जिसके बजह से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो रहा है। एक तरफ से दूसरी तरफ निकलना मुश्किल हो रहा है।1
- कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।1
- तीन घंटे की बारिश ने कालपी के कई मोहल्लों को बनाया टापू, रामगंज में बाढ़ जैसे हालात कालपी (जालौन)। कालपी नगर में बुधवार को हुई करीब तीन घंटे की तेज बारिश ने नगर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के बाद कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई, जबकि मोहल्ला रामगंज में हालात बेहद खराब नजर आए। यहां सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रामगंज मोहल्ले में बारिश का पानी जमा होने से पूरा इलाका टापू जैसा नजर आया। कई रास्तों पर पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार इसी तरह की समस्या सामने आती है। कालपी में पहले भी बाढ़ और जलभराव के दौरान रामगंज समेत कई मोहल्लों में पानी पहुंचने की स्थिति सामने आ चुकी है। मौसम विभाग ने भी 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश में बारिश और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में आने वाले दिनों में नगर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या और बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जलभराव वाले इलाकों में तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।3
- 🎤आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक व दो अन्य लोग🖥️ जनपद औरैया से बड़ी खबर अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या के मामले मे पूर्व MLC कमलेश पाठक आज आगरा जेल से कड़ी सुरक्षा में औरैया कोर्ट लाये गए पूर्व MLC कमलेश पाठक के साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ औरैया कोर्ट लाये गये है अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन के हत्या के मामले में कोर्ट में आज आना है फैसला । भारी सुरक्षा के साथ औरैया न्यायालय में पहुंचे कमलेश पाठक। 15 मार्च 2020 को शहर के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर में गोली मारकर की गई थी अधिवक्ता और उसकी बहन की हत्या । औरैया कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर स्थित पंचमुखी मंदिर का मामला रिपोर्ट -जनपद औरैया से soninews के लिये रामजी व्यास औरैया2
- बारिश के दौरान हमारे यहां पर गांव में सभी ग्राम वासियों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान जलस्तर भरी मात्रा में बढ़ने पर ग्राम वासियों को बहुत ही कठिनाई होती है।1
- यमुना के बढ़ते जलस्तर से कालपी में अलर्ट, 13 गांवों पर पैनी नजर प्रशासन ने कसी कमर: फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है नदी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ अलर्ट पर कालपी (जालौन)। यमुना नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। किसी भी संभावित आपदा से निपटने और तटीय इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नदी के बहाव पर लगातार नजर रखी जा रही है, जबकि बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील 13 गांवों में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि वर्तमान में यमुना का जलस्तर खतरे के बिंदु से नीचे है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इसके बावजूद, जलस्तर में अचानक उछाल की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता, जिसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, भोजन व राहत सामग्री वितरित करने तथा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए खाका तैयार है। किसी भी आपात स्थिति के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बैकअप पर रखा गया है। तटीय 13 गांवों में स्थिति, आवागमन और जलस्तर की पल-पल की रिपोर्ट ली जा रही है। एसडीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल शासन-प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।1
- कोंच,जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, पीस कमेटी की बैठक में दिए निर्देश कोंच ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आगामी 26 अगस्त, बुधवार को प्रस्तावित जुलूस-ए-मोहम्मदी (बारावफात) को लेकर कोंच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5:30 बजे कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने मुस्लिम समाज एवं जुलूस कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम अभिनव कुमार ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ जुलूस निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे किसी व्यक्ति को परेशानी हो या शांति व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने डीजे की ध्वनि और आकार को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए और उसकी लंबाई-चौड़ाई को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाए। साथ ही लोहे के पोल पर झंडे आदि नहीं लगाने की हिदायत दी गई। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान अराजकतत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे जुलूस मार्ग पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में जुलूस कमेटी के सदर एवं सभासद शमशुद्दीन मंसूरी, आजादुद्दीन, काजी बशीरुद्दीन, मोहम्मद अहमद, हाफिज साबिर अली, एनुल आरफीन एडवोकेट, नन्नू कुरैशी, हामिद बरकाती, फहीमुद्दीन, अशफाक गौरी, विहिप जिला मंत्री साकेत शांडिल्य सहित मुस्लिम समाज एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने बैठक के माध्यम से स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-प्रशासन ने आयोजकों और आमजन से सहयोग की अपील की है।1