Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज पिताजी तेरे ख्वाब में आए थे 🥹 फिर आंख खुली यतीम हो गया मिस यू पिताजी
Kshatr Pal shivhare
आज पिताजी तेरे ख्वाब में आए थे 🥹 फिर आंख खुली यतीम हो गया मिस यू पिताजी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज पिताजी तेरे ख्वाब में आए थे 🥹 फिर आंख खुली यतीम हो गया मिस यू पिताजी1
- रात्रि के समय कुआं खेड़ा गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने किया चक्का जाम कुआं खेड़ा गांव में हुई हत्या को लेकर परिजनों ने दतिया एसपी ऑफिस का किया घेराव रोड किया जाम पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर खोला गया जाम , देखें खबर1
- अशोकनगर के विद्यालय में ध्वजारोहण के 4 दिन बाद भी नही उतारा राष्ट्रीय ध्वज टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान1
- अशोकनगर के प्राथमिक विद्यालय में आज भी फहरा रहा है तिरंगा जिम्मेदार मौन टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में गया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया और आज 19 अगस्त तक फहरा रहा रहा और जिम्मेदार अधिकारी मौन है इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े दिए है क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान1
- 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले 55वीं केवीएस राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (वॉलीबॉल) 2026 क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न; कल होगा सेमीफाइनल का रोमांच झाँसी, 19 अगस्त 2026। 55वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के बालक अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज अत्यंत रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में उत्साह और रोमांच का वातावरण बनाए रखा। क्वार्टर फाइनल के परिणाम बालक अंडर-14 वर्ग में वाराणसी ने राँची को 3-0, देहरादून ने जयपुर को 3-0, पटना ने चंडीगढ़ को 3-0 तथा आगरा ने हैदराबाद को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-17 वर्ग में राँची ने जयपुर को 3-0, चेन्नई ने हैदराबाद को 3-0, वाराणसी ने जबलपुर को 3-0 तथा आगरा नेके देहरादून को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्राचार्य श्री सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव स्वयं व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3, झाँसी में की गई है। प्राचार्य द्वारा खिलाड़ियों के खान-पान, आवास तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन में श्री अजय सिंह, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव (एच.एम.), श्री लोकेश कुरचनिया, श्री देवेंद्र कुमार, श्री देवेंद्रमणि, श्री भीमराज, श्री अजय कुमार, श्रीमती लक्ष्मी तोमर, श्रीमती दिपांशी, श्रीमती गीतांजलि, श्री अजय, श्री अमित, श्री चंदन, श्री दीपक (कोच) तथा श्रीमती नेहा रिछारिया (नर्स) सहित विद्यालय की पूरी टीम समर्पित भाव से सक्रिय भूमिका निभा रही है। टीम के समन्वित प्रयासों से खिलाड़ियों के आवास, भोजन, स्वास्थ्य, खेल मैदान एवं प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणामों के बाद दोनों आयु वर्गों की विजेता टीमें अब 20 अगस्त 2026 को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। सेमीफाइनल के परिणामों के साथ प्रतियोगिता अपने निर्णायक एवं रोमांचक खिताबी चरण की ओर अग्रसर होगी।1
- कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील कोंच तहसील में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद चस्पा हुए पोस्टर, दलालों से सावधान रहने की अपील जालौन की कोंच तहसील परिसर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विवाद के बाद बुधवार शाम 5 बजे लेखपालों की ओर से तहसील परिसर और लेखपाल कक्ष में कई स्थानों पर पोस्टर चस्पा कराए गए। इन पोस्टरों के माध्यम से किसानों और आम लोगों को 61ख बनवाने के नाम पर दलालों से सावधान रहने की अपील की गई है। पोस्टरों पर ‘महत्वपूर्ण सूचना’ लिखकर लोगों को जागरूक किया गया है। इसमें 61ख बनवाने के लिए किसी भी दलाल के झांसे में न आने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम कराने की बात कही गई है। तहसील परिसर में लगाए गए इन पोस्टरों के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीते कल 61ख बनवाने को लेकर 100 रुपये की कथित घूस मांगने के आरोप को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद लेखपालों की ओर से पोस्टर चस्पा कराए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों के आरोपों और वास्तविक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। कोंच तहसील परिसर में लगे पोस्टरों के जरिए किसानों को सीधे कार्यालयीन प्रक्रिया अपनाने और बिचौलियों से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।1
- जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल का रास्ता बनी मुसीबत, कीचड़ में सिमटा बच्चों का भविष्य, 400 छात्र-छात्राएं रोज झेल रहे मुसीबत डिंडौरी जिले के ग्राम सरई में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और पीएम श्री विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता इन दिनों स्कूली बच्चों और शिक्षकों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। बारिश होते ही गांव से स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि इसी कीचड़ भरी राह से 6 वी से 12 वी तक के 400 बच्चे और शिक्षकों को कीचड़ भरे रास्ते से आना जाना पड़ता है । रास्ते में फिसलन इतनी ज्यादा है कि कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। उनके कपड़े और स्कूल बैग कीचड़ से सन जाते हैं, वहीं गिरने से चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पिछले 2017 से हर बारिश में उन्हें इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्कूल पहुंचना पढ़ाई से ज्यादा किसी चुनौती से कम नहीं होता। बच्चों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस दलदल भरे रास्ते से उन्हें निजात दिलाई जाए। कीचड़ भरे कच्ची सड़क को लेकर ग्रामीण,बच्चे,शिक्षक सब परेशान है। जिला प्रशासन से जल्द सड़क बनाये जाने की मांग की है जिससे बच्चो को कीचड़ भरे कच्चे मार्ग से मुक्ति मिल सके1
- अधेड़ की हुई हत्या को लेकर परिजनों ने एसपी ऑफिस के बाहर लगाया जाम भांडेर अनुभाग के कुआं खेड़ा गांव में किसान की धारदार हथियार से हत्या, मृतक के दोस्त पर हत्या का शक, मृतक के पोस्टमार्टम और एफ आई आर दर्ज में देरी से नाराज परिजनों ने एस पी ऑफिस के बाहर लगाया जाम, मृतक की लाश सड़क पर रख कर किया चक्का जाम, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुँचे मौके पर, पुलिस जाम खुलवाने के लिए परिजनों से कर रही है बात।।1