Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hiring Job Title : दुकान में कैश का काम Job Field : iti Salary Offered : 18000 Locality : Bhagalpur Company / Shop : कपड़ा दुकान Job Type : Full Time Required Work Experience : 5-10 Years
Raj Gupta
Hiring Job Title : दुकान में कैश का काम Job Field : iti Salary Offered : 18000 Locality : Bhagalpur Company / Shop : कपड़ा दुकान Job Type : Full Time Required Work Experience : 5-10 Years
More news from बिहार and nearby areas
- चौधरी परिवार के घर से हुआ 10 करोड़ की डकैती। फिर भी सम्राट चौधरी चुप क्यों वीडियो हुई वायरल? बांका जिला1
- बिहार के PHD मंत्री संजय सिंह के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी पीड़ा, उपेक्षा नहीं होने देने का आश्वासन अबरखा से सुल्तानगंज जाने के दौरान गुरुवार को तारापुर के उल्टानाथ महादेव मंदिर के समीप लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह का लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन और विभागीय स्तर पर उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद भी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सम्मान और विभागीय स्तर पर महत्व नहीं मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की। मंत्री संजय कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और उनका सम्मान हर हाल में सुरक्षित रहेगा। इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. नसीम के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मिथिलेश कुमार सिंह का राष्ट्रीय महासचिव बनने पर फूल-माला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान, बिट्टू सिंह, शशिशेखर राणा, चंद्रशेखर चौधरी, रोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर मदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज में शनिवार को निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर इस्माईलपुर निवासी 40 वर्षीय मिथलेश मंडल की मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।1
- :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। * :कचरे से पट गया पूरा शहर,सफाईकर्मी की हड़ताल जारी, दुर्गंध से आम आदमी की बढ़ी मुश्किल मुंगेर जिला और पूरे बिहार भर में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर तीसरा दिन है।आज भी इनका प्रदर्शन जारी है और इसके कारण शहर की साफ सफाई और संकट गहरा गया है। नगर निगम समेत जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।इसके शहर की सड़कें और मोहल्ले कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। बीते तीन दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव बंद रहने से लोगों के घरों में भी कचरा जमा होने लगा है और शहर के सभी चौक चौराहे पर कचड़े का पहाड़ लग गया है। वही सहित शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।इसके कारण हो रही दुर्गंध से आम आदमी को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।वही पर तेज बदबू और गंदगी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। *1
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है1
- श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम श्रावणी मेला का मुख्य आकर्षण कमराएं और मासूम गंज के बीच बने सुरंग बना कांवरियों का आकर्षण का केंद्र सुल्तानगंज के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर आज सुल्तानगंज के कैमरा और मासूमगंज के बीच कांवरिया पथ में एक सुरंग का निर्माण किया गया जो आकर्षण का केंद्र बना है उसके नीचे से कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए यात्रा कर रहे हैं कमरिया पाठ में कांवरियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जगह-जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थाई थाना कांवरियों को ठहरने के लिए सुविधा कराई गई है यह सुरंग निर्माण सुल्तानगंज और मुंगेर जिले के बॉर्डर पर कांवरिया पथ के लिए कराया गया है4
- बोल बम कच्ची कमरिया बांका जिला का अद्भुत दृश्य देखकर हैरान 3 साल के बच्चे बाबा नगरी जा रहे हैं।1
- घोघा में सड़क सुरक्षा, मौलिक अधिकार और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता शिविर घोघा। अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय कहलगांव के तत्वावधान में शनिवार को श्री संत उच्च विद्यालय, घोघा एवं इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला में सड़क सुरक्षा, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। श्री संत उच्च विद्यालय में आयोजित शिविर में प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा कार चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के बाद वाहन नहीं चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने तथा पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने के लिए प्रेरित किया। इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला में पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। अधिवक्ता अमित कुमार ने इस दौरान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की आशा (ASHA–Awareness, Support, Help and Action) पहल की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कोई आर्थिक सहायता योजना नहीं, बल्कि बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ितों की सुरक्षा और उनके दीर्घकालिक पुनर्वास के लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) है। इसके माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आशा यूनिट बाल विवाह की रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास की निगरानी करते हैं। प्राधिकार के मनीष पांडे ने बताया कि अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश अखिलेश कुमार एवं सचिव न्यायाधीश विकास गौरव के निर्देशन में समय-समय पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में पीएलवी जयद्रथ पासवान, श्री संत उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीता सिंह, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।1