किशोर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 45 हजार जुर्माना नूंह । जिले में स्थित पोक्सो एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने वर्ष 2019 में एक 17 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण और उसकी हत्या के मामलें में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, पोक्सो डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत द्वारा सुनाया गया। पुलिस प्रवक्ता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2019 की रात गांव दिहाना निवासी 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव में एक भूसे के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता इस्लाम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पहले उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर नूंह में 11 नवंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की । नूंह पुलिस द्वारा जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए। जांच में पोक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत अपराध सिद्ध होने के आधार मिले। इसके बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा ।
किशोर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 45 हजार जुर्माना नूंह । जिले में स्थित पोक्सो एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने वर्ष 2019 में एक 17 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण और उसकी हत्या के मामलें में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, पोक्सो डॉ. आशु संजीव टिंजन की अदालत द्वारा सुनाया गया। पुलिस प्रवक्ता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर 2019 की रात गांव दिहाना निवासी 17 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसका शव गांव में एक भूसे के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के पिता इस्लाम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने पहले उसके पुत्र के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और बाद में उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शिकायत और जांच के आधार पर थाना सदर नूंह में 11 नवंबर 2019 को एफआईआर दर्ज की । नूंह पुलिस द्वारा जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा अन्य महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए गए। जांच में पोक्सो एक्ट सहित भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने का प्रयास) के तहत अपराध सिद्ध होने के आधार मिले। इसके बाद अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को आजीवन कारावास और 45 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा ।
- "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : उपायुक्त* *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* *- अवैध कट, अतिक्रमण, गलत पार्किंग और ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* *पलवल, 28 जुलाई।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। *आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। सड़क से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी नियमित रूप से अपडेट करें। विशेष रूप से गड्ढों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अवैध कट और अन्य यातायात संबंधी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोड वाहन सड़कों पर न चलाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़कें भी समय से पहले क्षतिग्रस्त होती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग दें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क मरम्मत, जलभराव की समस्या, गलत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जिला नगर योजनाकार, यातायात पुलिस, आरटीए, एचएसआईआईडीसी तथा अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से केजीपी एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे, सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बने अवैध ढाबों को हटाने, गलत पार्किंग पर कार्रवाई करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रेलिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर जर्सी बैरियर, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा दोबारा अतिक्रमण या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एजेंडा बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर अगली बैठक से पूर्व विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी नरेंद्र खटाना, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 0001
- जिले के उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में कई महीनों से महिला डाक्टर नहीं होने की वजह से महिलाओं को पुरुष डाक्टरों से ही अपना इलाज कराना पड रहा है जिसकी वजह से महिलाओं को इलाज कराने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराने आई महिलाओं ने कहा कि कुछ बीमारियां ऐसी है कि वह केवल महिला डाक्टर से ही बात कर सकती हैं। पलवल जिले के उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में कई महीनो से महिला डॉक्टर नहीं होने की वजह से महिलाओं को इलाज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस उप मंडल नागरिक अस्पताल में पुरुष डाक्टरों द्वारा ही महिलाओं को चेक किया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है। इस बारे में जब हमने इलाज कराने आई महिलाओं से बात की तो महिलाओं का कहना है कि इस अस्पताल में काफी दिनों से महिला डॉक्टर नहीं है जिसकी वजह से मजबूरन उनको पुरुष डॉक्टर से अपना इलाज कराना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं वह केवल उनका महिला डॉक्टर से ही बात करके इलाज करा सकती हैं। महिलाओं का कहना है कि काफी दिनों से इस अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं है और कुछ महिलाएं इसी वजह से इस उपमंडल नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए नहीं आ रही है उनको मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में ही अपना इलाज कराना पड़ रहा है । जब इस बारे में महिलाओं का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा है कि उनकी जो ड्यूटी है वह अपनी ड्यूटी पर काम कर रहे हैं और वह महिलाओं का इलाज कर रहे हैं । लेकिन यह हैरानी की बात है कि क्षेत्र का उपमंडल नागरिक अस्पताल होने के बाद भी इस अस्पताल में महिला डॉक्टरों की काफी समय से नियुक्ति नहीं है जबकि सरकार का कहना है कि हर अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टर की नियुक्ति की गई है लेकर उपमंडल के नागरिक अस्पताल में किस वजह से महिला डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है यह एक बहुत बड़ी हैरानी की बात है।2
- किठवाड़ी गांव में गौरव गौतम खेलकूद मंत्री हरियाणा सरकार का भव्य स्वागत हुआ। पलवल के लाइन पार इलाके में विकास कार्य जोरो पर है वार्ड न 3 में विकास कार्य लगातार चले हुए हैं। किठवाड़ी गांव के युवा नेता ओमी दलाल भी वार्ड न 3 के विकास कार्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।1
- 360 गांवों के चौधरी श्री ओमप्रकाश बघेल जी के सुपुत्र का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों को सादर पौधा भेंट स्वर्गीय संजय बघेल जी को सादर हरित श्रद्धांजलि सह प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संदेश सेवा प्रयास जी। जीओ ओर जीने दो के साथ जीवों पर दया करें, शाकाहारी बनें, जल बचाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा करें डॉ. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम जी स्मृति दिवस, सीआरपीएफ स्थापना दिवस "खुशी हो या गम- अपनों की स्मृति में देव वृक्ष लगाएं हम" अपनों का बिछड़ना असहनीय पीड़ा दायक होता है। 360 गांवों के चौधरी श्री ओमप्रकाश बघेल जी के सुपुत्र का निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। परिजनों को सादर पौधा भेंट स्वर्गीय संजय बघेल जी को सादर हरित श्रद्धांजलि सह प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संदेश सेवा प्रयास जी। जीओ ओर जीने दो के साथ जीवों पर दया करें, शाकाहारी बनें, जल बचाओ, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं नारी सम्मान के साथ प्रकृति की रक्षा करें।1
- पहली ही बारिश में डूबा जख्खोपुर का सरकारी प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर-9 में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, समय से पहले करनी पड़ी छुट्टी; हर साल दोहराई जाती है समस्या सोहना। संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला मानसून की पहली ही बारिश ने नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 स्थित जख्खोपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सोमवार को हुई बारिश के बाद स्कूल परिसर में चारों ओर पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई। हालात ऐसे बन गए कि विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए समय से पहले छुट्टी करनी पड़ी। बारिश का पानी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार, प्रांगण और कक्षाओं के आसपास जमा हो गया। छोटे-छोटे बच्चों को पानी के बीच होकर स्कूल से बाहर निकलना पड़ा, जबकि शिक्षक भी जलभराव के कारण परेशान नजर आए। विद्यालय में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह प्रभावित रहा। स्कूल प्रिंसिपल बिमलेश कुमारी ने बताया कि विद्यालय में बारिश के पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। इस समस्या से पार्षद , एव्म संबंधित विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार ( मोगली ) ने बताया सूचना मिलने पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौके भेजे और नालियों की सफाई कर स्कूल परिसर से पानी की निकासी कराई गई । इसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी समाधान से काम नहीं चलेगा। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद व प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर वर्ष बारिश के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।4
- तिजारा में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह में संबोधित करते हुए अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान। क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगल में हो1
- नूंह में किशोर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास, 45 हजार जुर्माना । नूंह जिले में स्थित पोक्सो एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने वर्ष 2019 में एक 17 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण और उसकी हत्या के मामलें में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा कुल 45 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।1