Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुबह-सुबह उठने की आदत डाल दो, चुनाव कभी भी हो सकते हैं- जयराम ठाकुर जोगिंदर नगर में कार्यकर्ताओं से बोले जयराम ठाकुर- "सुबह-सुबह उठने की आदत डाल दो, चुनाव कभी भी हो सकते हैं।"
Ankit Kumar
सुबह-सुबह उठने की आदत डाल दो, चुनाव कभी भी हो सकते हैं- जयराम ठाकुर जोगिंदर नगर में कार्यकर्ताओं से बोले जयराम ठाकुर- "सुबह-सुबह उठने की आदत डाल दो, चुनाव कभी भी हो सकते हैं।"
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।1
- UGC का यह गैर-जिम्मेदाराना बिल सिर्फ सामान्य वर्ग पर हमला नहीं है, यह पूरे सनातन समाज और भारत की सामाजिक एकता पर सीधा प्रहार है। मोदी जी—आज आप अविश्वास के प्रतीक बन चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी से लेकर आज के सामान्य वर्ग तक— सबको एक-एक कर धोखा दिया गया। बीजेपी का यह घातक और विनाशकारी फैसला UGC के नाम पर थोपा गया, जिसने न केवल सामान्य वर्ग को गहरी चोट पहुंचाई, बल्कि देशभर में वैमनस्य, सामाजिक असंतुलन और जातीय ज़हर घोल दिया। जाति के नाम पर समाज को तोड़ना किसी भी राष्ट्र के हित में नहीं हो सकता। जब समाज ही बिखरा होगा, तो विकास और सुरक्षा सिर्फ नारे बनकर रह जाएंगे। अगर आज भी जनता नहीं जागी, तो यह विभाजनकारी सोच भारत को पतन की ओर धकेल देगी। अब चुप्पी नहीं—जवाब चाहिए। जय हिंद 🇮🇳 जय भारत जय भवानी 🚩 जय श्री कृष्ण जय श्री राम — ब्यास ठाकुर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश तीसरा विकल्प: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी1
- Where craftsmanship meets everyday moments 🍽️✨ This six-seater wooden dining table is designed for family dinners, festive gatherings, and timeless style. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- नगर परिषद सुजानपुर नशा निवारण समिति के माध्यम से सुजानपुर के विभिन्न वार्ड में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित किया।उन्होंने बताया कि मातृशक्ति के सहयोग से हम नशे को रोक सकते हैं।हमारे अभिभावक बच्चों,युवाओं पर निगरानी रखें और समय पर उन्हें परामर्श दें तो उनको नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा सदस्य मोनिका चौधरी कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस मौके पर वार्ड नंबर 5 नगर परिषद सुजानपुर में युवाओं और स्थानीय जनता के साथ नशा निवारण के संबंध में विचार सांझा किए। इस अवसर पर सदस्य प्रकाश सडयाल ने भी लोगों को संबोधित किया।2
- भारत का प्राचीन कच्लर शास्त्रीय संगीत की महफिल शास्त्रीय संगीत देव सदन कुल्लू में आज शाम को 5:00 बजे से 10:00 बजे तक प्राचीन शास्त्रीय संगीत का मजा लीजिए कर्नाटक, पंजाब, वाराणसी कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा श्याम संगीत सम्मेलन समिति करेगी आयोजन1
- हमीरपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र के मूल ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है, इसलिए पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सुक्खू सरकार इस नींव को ही हिलाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव कराने की बजाय सरकार कानूनी पैंतरेबाजी कर रही है, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल के शासनकाल में सरकार ने हर वर्ग—किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और व्यापारी—सभी को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का झुनझुना पकड़ा दिया। सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ी गारंटी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दी। राणा ने डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने को केवल बहाना करार देते हुए सवाल उठाया कि ट्राइबल क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहां ऐसी आपदा है, जहां सड़कें बंद हों या सामान्य जनजीवन ठप हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में वास्तव में आपदा की स्थिति है तो मुख्यमंत्री राहत कार्यों में नजर क्यों नहीं आते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली के दौरे और फाइव स्टार होटलों में ठहरने में व्यस्त हैं, जो आपदा का रोना रोने वाली सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करता है। जनता मुश्किल में है और सरकार आराम फरमा रही है। राणा ने कहा कि पंचायत चुनावों से बचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और समय पर चुनाव करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस सरकार को अपने वादाखिलाफी का हिसाब देना ही होगा।1
- Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch. minimum and nominal fees1
- जोगिंदर नगर में कार्यकर्ताओं से बोले जयराम ठाकुर- "सुबह-सुबह उठने की आदत डाल दो, चुनाव कभी भी हो सकते हैं।"1