Shuru
Apke Nagar Ki App…
खातेगांव में महिला आक्रोश रैली आयोजित नारी वंदन अधिनियम पारित न होने के विरोध में खातेगांव में भाजपा द्वारा महिला आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली इंद्रप्रस्थ गार्डन से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंची, जिसमें महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने के आरोप लगाए। नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला बिल पारित न होना महिलाओं के साथ विश्वासघात है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भागीदारी रही
Vinit Rajput
खातेगांव में महिला आक्रोश रैली आयोजित नारी वंदन अधिनियम पारित न होने के विरोध में खातेगांव में भाजपा द्वारा महिला आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली इंद्रप्रस्थ गार्डन से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंची, जिसमें महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने के आरोप लगाए। नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला बिल पारित न होना महिलाओं के साथ विश्वासघात है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भागीदारी रही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- विरोध में खातेगांव में भाजपा द्वारा महिला आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली इंद्रप्रस्थ गार्डन से शुरू होकर बस स्टैंड तक पहुंची, जिसमें महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर महिला आरक्षण का विरोध करने के आरोप लगाए। नगर परिषद अध्यक्ष सारिका चौधरी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला बिल पारित न होना महिलाओं के साथ विश्वासघात है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। रैली में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों की भागीदारी रही1
- मंगलवार देर रात इंदौर–बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ढाबे के सामने खड़े नगर परिषद कर्मचारी को तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौत।1
- Post by Mohanlal Nagle1
- हरदा बनारस-हड़पपुर-बनारस ट्रेन से क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा को बढ़ावा मिलेगा - केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उइके केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हडपसर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, सदस्य जेडआरयूसीसी रेल मंत्रालय भारत सरकार सुयोग सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अतिथियों ने रेल चालक दल का भी शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से स्वागत किया। अतिथियों ने इस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि इस ट्रेन से जिले के यात्रियों को पूणे से बनारस के बीच आवागमन सुविधा मिलेगी। जिले के नागरिकों को इस ट्रेन की सुविधा मिलने पर शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि अमृत भारत एक्सप्रेस का गत दिवस बनारस में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक अविराम खरे ने अपने संबोधन में बताया कि 110 कि.मी. प्रति घण्टे की स्पीड तक चलने वाली इस अमृत भारत एक्सप्रेस को अत्याधूनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस ट्रेन में प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग एवं स्नेक टेबल की सुविधा रहेगी। ट्रेन की सीटों को आरामदायक बनाया गया है। ट्रेन में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। श्री खरे ने बताया कि गाड़ी संख्या 02531 बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी एवं हरदा स्टेशनों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना में 05ः15 बजे पहुँचेगी तथा 05ः20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार रानी कमलापति में आगमन 07ः35 बजे, प्रस्थान 07ः40 बजे, नर्मदापुरम में आगमन 08ः50 बजे, प्रस्थान 08ः55 बजे, इटारसी में आगमन 09ः25 बजे, प्रस्थान 09ः30 बजे तथा हरदा में आगमन 10ः20 बजे तथा प्रस्थान 10ः25 बजे होगा। इसके पश्चात यह ट्रेन खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन 00ः55 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में सीनियर डीबीएम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्याम सिंह बरेडिया, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक सहित रेल्वे के अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।4
- कोठरी के गांधी चौक, बड़ा बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र वेदी प्रतिष्ठा, कलशारोहण महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक परम पूज्य मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन 29 अप्रैल को प्रातःकालीन धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात चिलचिलाती धूप के बीच गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली । शोभायात्रा में भगवान की प्रतिमा को आकर्षक सुसज्जित रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया । लाभार्थी परिवार अश्व रथ में सवार होकर चल रहे थे, वहीं नगर परिषद अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन पैदल शामिल हुए। इसके पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण का मुख्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजन स्थल पर विश्वशांति महायज्ञ में समाजजनों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें पूजन, विधान, अभिषेक, प्रवचन एवं महायज्ञ शामिल रहे। सायंकाल संगीतमय महाआरती और भक्ति संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया l समाज के नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि आयोजन में आष्टा, भोपाल, सीहोर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गईं। विभिन्न परिवारों ने धार्मिक पात्र बनकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर अपने मंगल प्रवचन में मुनिश्री 108 संस्कार सागर जी महाराज ने कहा कि जिस चीज का जब समय आता है, तभी उसका काम होता है और उसके लाभार्थी भी मिल जाते हैं। “मनुष्य अपने लिए भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन तो सहज ही जुटा लेता है, किंतु भगवान के मंदिर का निर्माण, जीर्णोद्धार एवं वेदी प्रतिष्ठा जैसे कार्य विरले ही पुण्यात्मा करते हैं। भगवान को उच्च स्थान पर विराजित करना, मंदिर पर कलश स्थापित करना और साधु-संतों के लिए संत निवास की व्यवस्था करना अत्यंत महान पुण्य का कार्य है। तीन दिवसीय इस वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में कोठरी नगर के नागरिकों एवं समाजजनों ने जिस श्रद्धा और समर्पण से भाग लिया है, वह उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। भीषण गर्मी भी आपकी आस्था को डिगा नहीं सकी मुनिश्री संस्कार सागर महाराज ने कहा चिलचिलाते हुई गर्मी भी आपकी आस्था को नहीं डिगा पाई, यह सच्ची भक्ति का प्रमाण है। जिनके भाग्य में पुण्य का उदय होता है, वही जिनवाणी सुनने और धर्म कार्यों में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।” महोत्सव मुनिश्री संस्कार सागर महाराज, क्षुल्लक कमल सागर महाराज एवं ब्रह्मचारी श्रीपाल भैय्या (आदिनाथ धाम, अमलाह) के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित किया।4
- मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण1
- एक की मौके पर मौत दो गंभीर1
- हरदा 29 अप्रैल 2026/ केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हड़पपुर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, रेलवे अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। *हरदा में अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत* हरदा 29 अप्रैल 2026/ केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री डी.डी. उइके ने कहा कि बनारस हड़पपुर बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारम्भ होने से हरदा एवं आसपास के क्षेत्र को व्यापार, पर्यटन एवं यात्री सुविधा का बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन आधूनिक रेल सुविधाओं से सुसज्जित है। इस ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ मध्यम एवं सामान्य दर्जे के यात्रियों को होगा। उन्होने कहा कि इस ट्रेन के प्रारम्भ होने से क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चल रही मांग पूरी हुई है। जिले में मिली इस सुविधा का स्वागत है। श्री उइके बुधवार को हरदा में पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुँचने पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, रेलवे अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों ने हरदा रेल्वे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया एवं यहां से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।4