logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर की टीम ने सागवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलातेड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राजेन्द्र डामोर को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी राजेंद्र जैन के नेतृत्व में गुरुवार को अंजाम दी गई। एसीबी के अनुसार, आरोपी वीडीओ ने एक टेंट व्यापारी से पंचायत में काम के एवज में बकाया 14 हजार 100 रुपये के दो टेंट बिल पास कराने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यापारी ने कल इस मामले की शिकायत डूंगरपुर एसीबी चौकी पर की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई और सौदा 3 हजार रुपये में तय हुआ। ट्रैप की योजना के तहत जैसे ही टेंट व्यापारी ने पंचायत भवन में वीडीओ को 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपी, इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर राजेन्द्र डामोर को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है और फिलहाल एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

4 hrs ago
user_Naresh Bhoi
Naresh Bhoi
पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
4 hrs ago

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) डूंगरपुर की टीम ने सागवाड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलातेड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी (VDO) राजेन्द्र डामोर को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी राजेंद्र जैन के नेतृत्व में गुरुवार को अंजाम दी गई। एसीबी के अनुसार, आरोपी वीडीओ ने एक टेंट व्यापारी से पंचायत में काम के एवज में बकाया 14 हजार 100 रुपये के दो टेंट बिल पास कराने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यापारी ने कल इस मामले की शिकायत डूंगरपुर एसीबी चौकी पर की थी। शिकायत के बाद एसीबी ने गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई और सौदा 3 हजार रुपये में तय हुआ। ट्रैप की योजना के तहत जैसे ही टेंट व्यापारी ने पंचायत भवन में वीडीओ को 3 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपी, इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने दबिश देकर राजेन्द्र डामोर को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है और फिलहाल एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डूंगरपुर जिले के करौली गांव में रात होते ही बिजली गुल हो जाती है और पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। गर्मी और मच्छरों से परेशान ग्रामीण पूरी रात अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर हैं। एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस गांव को तो 4 घंटे बिजली भी नसीब नहीं हो पा रही है। रात में बिजली की इस विकट समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन हर बार कुछ न कुछ नया फॉल्ट बता दिया जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन इसी तरह चुप रहेगा या फिर इस गांव को अंधेरे से छुटकारा दिलवाएगा।
    1
    डूंगरपुर जिले के करौली गांव में रात होते ही बिजली गुल हो जाती है और पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। गर्मी और मच्छरों से परेशान ग्रामीण पूरी रात अंधेरे में गुजारने के लिए मजबूर हैं। एक तरफ सरकार 24 घंटे बिजली देने का वादा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस गांव को तो 4 घंटे बिजली भी नसीब नहीं हो पा रही है।

रात में बिजली की इस विकट समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन हर बार कुछ न कुछ नया फॉल्ट बता दिया जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन इसी तरह चुप रहेगा या फिर इस गांव को अंधेरे से छुटकारा दिलवाएगा।
    user_पत्रकार प्रकाश बारोट
    पत्रकार प्रकाश बारोट
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में जुलाई का महीना खत्म होने के बावजूद मानसून की सुस्ती से किसान बेहद चिंतित हैं। जिले में जानवरों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है और कई हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। इसी स्थिति को देखते हुए रूठे मानसून को मनाने और पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात की कामना को लेकर एम.एम.बी. ग्रुप और सीरत कमेटी डूंगरपुर की ओर से मस्तान बाबा की मजार पर चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी गई। यह आयोजन हाजी शकील अकरमी, मौलाना अकबरी साहब, हाजी अख्तर हुसैन मलिक, अनीस जी, ज़ावेद आसीफ, इमरान मुल्तानी, जहीर एहमद, जावेद अली, दीपक यादव और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सीरत कमेटी के मासूम बच्चों के हाथों मस्तान बाबा के दरबार में चादरपोशी कराई गई। सदर मकरानी और मौलाना अकबरी ने बताया कि ग्रुप हर साल बारिश के मौसम में यह आयोजन करता है, क्योंकि मासूम बच्चों की दुआएं जल्द कुबूल होती हैं। कार्यक्रम के दौरान हाफिज शकील अकरमी ने अच्छी बारिश के साथ देश-दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी, जिसके बाद एम.एम.बी. ग्रुप की तरफ से सभी को तबर्रुक बांटा गया।
    1
    डूंगरपुर जिले में जुलाई का महीना खत्म होने के बावजूद मानसून की सुस्ती से किसान बेहद चिंतित हैं। जिले में जानवरों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है और कई हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। इसी स्थिति को देखते हुए रूठे मानसून को मनाने और पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात की कामना को लेकर एम.एम.बी. ग्रुप और सीरत कमेटी डूंगरपुर की ओर से मस्तान बाबा की मजार पर चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर दुआ मांगी गई।

यह आयोजन हाजी शकील अकरमी, मौलाना अकबरी साहब, हाजी अख्तर हुसैन मलिक, अनीस जी, ज़ावेद आसीफ, इमरान मुल्तानी, जहीर एहमद, जावेद अली, दीपक यादव और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में संपन्न हुआ। सीरत कमेटी के मासूम बच्चों के हाथों मस्तान बाबा के दरबार में चादरपोशी कराई गई। सदर मकरानी और मौलाना अकबरी ने बताया कि ग्रुप हर साल बारिश के मौसम में यह आयोजन करता है, क्योंकि मासूम बच्चों की दुआएं जल्द कुबूल होती हैं। कार्यक्रम के दौरान हाफिज शकील अकरमी ने अच्छी बारिश के साथ देश-दुनिया में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी, जिसके बाद एम.एम.बी. ग्रुप की तरफ से सभी को तबर्रुक बांटा गया।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सागवाड़ा के सुरभि कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य दिनेश खोड़निया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AICC सदस्य दिनेश खोड़निया ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और आमजन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं तथा जनता क्षेत्र में रोजगार, बिजली, पानी और मनरेगा जैसे मुद्दों पर बदलाव चाहती है। वहीं विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और प्रमुख तथा प्रधान पदों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जुटने की अपील की। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय जैन पगारिया (पादवा), प्रकाश पाटीदार, भूपेश पाटीदार, राजेंद्र अहारी (कराड़ा), मगन माली, नरेश पाटीदार, लवेश पाटीदार, दयालाल पाटीदार, विजय यादव (पादरा), चिराग पंचाल, जगदीश पाटीदार, शैलेश पाटीदार, विजय भाई, लोकेश यादव एवं मेहुल भाटिया शामिल हैं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र खोड़निया, पाडवा मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पाटीदार, जिला सचिव राजेश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, पूर्व जिला सचिव कपिल सुथार और पाडवा सरपंच जगन्नाथ ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में गौतमलाल पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।
    4
    सागवाड़ा के सुरभि कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी से जुड़े करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य दिनेश खोड़निया की मौजूदगी में पार्टी नेताओं ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धीरज मेहता ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए AICC सदस्य दिनेश खोड़निया ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और आमजन विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं तथा जनता क्षेत्र में रोजगार, बिजली, पानी और मनरेगा जैसे मुद्दों पर बदलाव चाहती है। वहीं विधानसभा प्रत्याशी कैलाश रोत ने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने और प्रमुख तथा प्रधान पदों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जुटने की अपील की।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में पूर्व पंचायत समिति सदस्य विजय जैन पगारिया (पादवा), प्रकाश पाटीदार, भूपेश पाटीदार, राजेंद्र अहारी (कराड़ा), मगन माली, नरेश पाटीदार, लवेश पाटीदार, दयालाल पाटीदार, विजय यादव (पादरा), चिराग पंचाल, जगदीश पाटीदार, शैलेश पाटीदार, विजय भाई, लोकेश यादव एवं मेहुल भाटिया शामिल हैं। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र खोड़निया, पाडवा मंडल अध्यक्ष गौतमलाल पाटीदार, जिला सचिव राजेश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, पूर्व जिला सचिव कपिल सुथार और पाडवा सरपंच जगन्नाथ ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में गौतमलाल पाटीदार ने आभार व्यक्त किया।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित धम्बोला विद्युत परिसर में गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांतिलाल ने की। हंसमुख भट्ट, भानुप्रसाद और देवेंद्र उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांतिलाल ने बीएमएस का ध्वज फहराया। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के इतिहास, विचारधारा और श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रकाश पंड्या ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने अपने पांच साथियों के साथ की थी। संगठन का मूल मंत्र राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित रहा है। उन्होंने बताया कि ठेंगड़ी ने बीएमएस के साथ भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिजली, परिवहन, बैंक, रेल, कपड़ा उद्योग और कारखानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीएमएस का संगठन लगातार मजबूत हुआ है। डूंगरपुर जिले में संगठन के विस्तार को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में सबसे पहले सिंटेक्स में बीएमएस का ध्वज फहराया गया था, जिसके बाद विद्युत, सिंचाई और परिवहन क्षेत्रों में संगठन का प्रसार हुआ। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आजीवन बीएमएस की विचारधारा से जुड़े रहकर निष्ठा और ईमानदारी के साथ श्रमिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन चिराग पाटीदार ने किया और इसमें हरीश, नाथूलाल, कमला, राकेश, मंजुला, समरीन, रेखा और भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में 132 केवी ग्रिड पर भी स्थापना दिवस मनाया गया, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रशांत प्रजापत, मनीष नाई, राजन रोट, अलका पाटीदार, सूर्या कटारा, जमना और अंकित पाटीदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा स्थित धम्बोला विद्युत परिसर में गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कांतिलाल ने की। हंसमुख भट्ट, भानुप्रसाद और देवेंद्र उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कांतिलाल ने बीएमएस का ध्वज फहराया। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के इतिहास, विचारधारा और श्रमिक हितों के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रकाश पंड्या ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में दत्तोपंत ठेंगड़ी ने अपने पांच साथियों के साथ की थी। संगठन का मूल मंत्र राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित रहा है। उन्होंने बताया कि ठेंगड़ी ने बीएमएस के साथ भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बिजली, परिवहन, बैंक, रेल, कपड़ा उद्योग और कारखानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बीएमएस का संगठन लगातार मजबूत हुआ है। डूंगरपुर जिले में संगठन के विस्तार को याद करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में सबसे पहले सिंटेक्स में बीएमएस का ध्वज फहराया गया था, जिसके बाद विद्युत, सिंचाई और परिवहन क्षेत्रों में संगठन का प्रसार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आजीवन बीएमएस की विचारधारा से जुड़े रहकर निष्ठा और ईमानदारी के साथ श्रमिकों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन चिराग पाटीदार ने किया और इसमें हरीश, नाथूलाल, कमला, राकेश, मंजुला, समरीन, रेखा और भवानी सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी कड़ी में 132 केवी ग्रिड पर भी स्थापना दिवस मनाया गया, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश पंड्या ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रशांत प्रजापत, मनीष नाई, राजन रोट, अलका पाटीदार, सूर्या कटारा, जमना और अंकित पाटीदार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है। पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
    1
    आसपुर और साबला में रात भर हुई रिमझिम बारिश के चलते वागड़ के प्रसिद्ध मंदिर बेणेश्वरधाम में पानी की आवक काफी बढ़ गई है। पानी के जमाव के कारण धाम की मुख्य सड़क पूरी तरह टापू में तब्दील हो गई है।

पहली बारिश के इस नजारे और बेणेश्वरधाम के टापू बनने के दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • पुलिस के विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 268 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान जब्त की गई इस अवैध शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंटेनर में प्लास्टिक की खाली बोतलों के नीचे शराब छिपाकर गुजरात ले जा रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कंटेनर को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
    3
    पुलिस के विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने डूंगरपुर के रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 268 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान जब्त की गई इस अवैध शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले में हरियाणा निवासी 40 वर्षीय राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंटेनर में प्लास्टिक की खाली बोतलों के नीचे शराब छिपाकर गुजरात ले जा रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कंटेनर को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा तहसील कार्यालय के बाहर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सागवाड़ा कांग्रेस सेवादल महिला मोर्चा सदस्य लीला दर्जी ने बताया कि NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और आरोप लगाया गया कि देशभर में छात्र अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं।
    2
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा तहसील कार्यालय के बाहर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सागवाड़ा कांग्रेस सेवादल महिला मोर्चा सदस्य लीला दर्जी ने बताया कि NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित धांधली से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और आरोप लगाया गया कि देशभर में छात्र अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत तालोरा में महज एक साल पहले सांसद मद से बनी रिंगवाल और पुलिया निर्माण कार्य में दरारें आ गई हैं। 15 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को लेकर जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिम्मेदार अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। तालोरा ग्राम पंचायत में महुडे से तुलिवारा तक पुलिया मय रिंगवाल निर्माण व भराव कार्य सांसद मद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 14.99 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। करीब दोसौ फीट लंबी इस रिंगवाल में पानी निकासी के लिए मात्र एक छोटा पाइप डाला गया है, जिससे बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरा रहने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, रिंगवाल की दीवारों और पटरी में भी दरारें पड़ गई हैं जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। प्रशासनिक बेपरवाही का आलम यह है कि ग्राम विकास अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कनिष्ठ अभियंता राजेश बाबरा ने यह कहकर बात टाल दी कि सांसद मद के कार्य एएईन साहब ही देखते हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सहायक अभियंता मनीष मजमुदार ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह पुलिया निर्माण किस योजना में है, उन्हें पता नहीं और फोटो देखकर ही कुछ बता पाएंगे। इसके अलावा मौके पर लगे बोर्ड पर प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति तो छह दिन में निकलना दिखाया गया है, लेकिन कार्य कब पूर्ण हुआ यह दर्ज न करके ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है। तालोरा ग्राम पंचायत में सांसद मद से करीब चार से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से दो कार्य मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करवाने का आरोप है। यहां तक कि एक कार्य में पुराने निर्माण को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सांसद मद के सरकारी पैसे के सीधे दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साबला पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत तालोरा में महज एक साल पहले सांसद मद से बनी रिंगवाल और पुलिया निर्माण कार्य में दरारें आ गई हैं। 15 लाख रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता को लेकर जब अधिकारियों से जवाब मांगा गया, तो जिम्मेदार अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

तालोरा ग्राम पंचायत में महुडे से तुलिवारा तक पुलिया मय रिंगवाल निर्माण व भराव कार्य सांसद मद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 14.99 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किया गया था। करीब दोसौ फीट लंबी इस रिंगवाल में पानी निकासी के लिए मात्र एक छोटा पाइप डाला गया है, जिससे बरसात के मौसम में खेतों में पानी भरा रहने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, रिंगवाल की दीवारों और पटरी में भी दरारें पड़ गई हैं जो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

प्रशासनिक बेपरवाही का आलम यह है कि ग्राम विकास अधिकारी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। कनिष्ठ अभियंता राजेश बाबरा ने यह कहकर बात टाल दी कि सांसद मद के कार्य एएईन साहब ही देखते हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, सहायक अभियंता मनीष मजमुदार ने भी अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि यह पुलिया निर्माण किस योजना में है, उन्हें पता नहीं और फोटो देखकर ही कुछ बता पाएंगे। इसके अलावा मौके पर लगे बोर्ड पर प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय स्वीकृति तो छह दिन में निकलना दिखाया गया है, लेकिन कार्य कब पूर्ण हुआ यह दर्ज न करके ग्रामीणों को गुमराह किया जा रहा है।

तालोरा ग्राम पंचायत में सांसद मद से करीब चार से पांच कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से दो कार्य मात्र व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए करवाने का आरोप है। यहां तक कि एक कार्य में पुराने निर्माण को गिराकर नया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सांसद मद के सरकारी पैसे के सीधे दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित आनंदपुरी रोड की हालत एकदम खराब हो चुकी है। फिलहाल बागीदौरा में सड़क की स्थिति बेहद खस्ता बनी हुई है और पूरी आनंदपुरी रोड पर जगह-जगह बहुत सारे गड्ढे हो गए हैं।
    1
    बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित आनंदपुरी रोड की हालत एकदम खराब हो चुकी है। फिलहाल बागीदौरा में सड़क की स्थिति बेहद खस्ता बनी हुई है और पूरी आनंदपुरी रोड पर जगह-जगह बहुत सारे गड्ढे हो गए हैं।
    user_Alpesh kumar
    Alpesh kumar
    Actor Anandpuri, Banswara•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.