कालीसिल बांध किनारे कपड़े-मोबाइल मिला, व्यक्ति के डूबने की आशंकाः बांध में सर्च ऑपरेशन जारी, बांध क्षेत्र में पैरों के निशान मिले करौली के सपोटरा क्षेत्र में पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा और कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
कालीसिल बांध किनारे कपड़े-मोबाइल मिला, व्यक्ति के डूबने की आशंकाः बांध में सर्च ऑपरेशन जारी, बांध क्षेत्र में पैरों के निशान मिले करौली के सपोटरा क्षेत्र में पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा और कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिल सके।
- करौली के सपोटरा क्षेत्र में पटपरी गांव के पास कालीसिल बांध में एक व्यक्ति के डूबने की आशंका है। बांध किनारे कपड़े और एक मोबाइल फोन मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।सूचना मिलते ही कैलादेवी पुलिस उपाधीक्षक मीना मीणा और कैलादेवी थानाधिकारी रामवतार मीणा आपदा प्रबंधन टीम के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बांध किनारे मिले कपड़े और मोबाइल फोन लापता व्यक्ति हरिमोहन मीणा के बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान के दौरान बांध क्षेत्र में पैरों के निशान भी मिले हैं। जलाशय में मगरमच्छों की मौजूदगी की सूचना मिलने के कारण बचाव दल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित क्षेत्र में ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि लापता व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिल सके।1
- केंद्रीय बजट 202627 को लेकर कलेक्ट्रेट में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की प्रेसवार्ता, विकास का बताया ब्लूप्रिंट भारत सरकार का बजट 2026-27 को भावी पीढ़ी के लिए विकास का ब्लूप्रिंट बताते हुए केन्द्रीय बजट में पहला कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, दूसरा कर्तव्य लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करने सहित तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास के विज़न को साकार करना है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री (डीओआईटीसी, उद्योग एवं वाणिज्य, युवा एवं खेल, कौशल विकास एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण विभाग) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार दोपहर 3 बजे करौली कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 हर नागरिक के सपनों, आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला है। बजट 2026-27 इतिहास में उस बजट के रूप में याद किया जाएगा, जिसने विकसित भारत के संकल्प को ठोस आधार दिया है। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- सरमथुरा में थाने के पीछे से आरसीसी बनी हुई है जो घटिया काम चल रहा है और जो ग्रामीण पवेनी पंचायत में फर्जी बिल सफाई के नाम से उठते हैं यह बीजेपी सरकार की डबल इंजन सरकार है या कोई सुनवाई नहीं हो रहा है मैं सभी भाइयों से निवेदन करता हूं की एक ही मुद्दा है सफाई और जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं आईसीसी डाली हुई है टेस्ट में मिला करके आईसीसी डाल रहे हैं2
- gaon badariya post badariya Panchayat samiti sar Mathura dhaulpur1
- वजीरपुर में परिवार पर जानलेवा हमला, लूट व आगजनी का प्रयास एक दर्जन से अधिक लोग नामजद, पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की गंगापुर सिटी। पुलिस थाना वजीरपुर क्षेत्र के ग्राम मैडी में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, लूटपाट व आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बनीसिंह मीना पुत्र देवफूल निवासी मैडी ने थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार घटना 31 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे की है और पीड़ित के अनुसार उनके परिवार पर गांव के ही लोगों एवं बाहर से बुलाए गए उपद्रवी तत्वों ने एकराय होकर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार रामचरण, विसराम, रामनिवास, धीरसिंह, धीरज, गोरो, दाखो, लाखन, मंतोष, रुकमकेश, सुमरत, संतरा, उर्मिला, रिंकू, नीतू, राधेश्याम, जीतू, धर्म, निरपत, कता, जीतन, मनीष, आकाश, मगती व अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियारों, चाकू, पेट्रोल से बने हथियारों तथा अवैध हथियारों से हमला किया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों पर प्राणघातक हमला करते हुए लूटपाट व आगजनी का भी प्रयास किया। घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल वजीरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित का कहना है कि यदि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। बनीसिंह मीना ने बताया कि हमलावर घटना के बाद भी गांव में खुलेआम गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को अभी भी खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूटपाट व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ ही परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।1
- Post by Uttam India news1
- कुटीला हनुमान मंदिर में स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न संवाददाता हनीस शेख कुतकपुर कि खास रिपोर्ट नांगलशेरपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पहाड़ी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुटीला बालाजी (हनुमान) मंदिर परिसर में 27 जनवरी से 2 फरवरी तक सात दिवसीय स्काउट यूनिट लीडर बेसिक एवं एडवांस प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में टोडाभीम, नादौती, हिंडौन सिटी, सपोटरा, महावीरजी एवं मंडरायल ब्लॉक से कुल 56 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन 2 फरवरी को सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टोडाभीम ब्लॉक की मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आशा गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विद्यालय स्तर पर लागू कर बच्चों को अनुशासित, संस्कारयुक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनाया जाना चाहिए। सेवा का अवसर मिलने पर सदैव तत्पर रहना ही स्काउटिंग की पहचान है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शिवकेश मीणा ने कहा कि स्काउटिंग जीवन भर साथ रहने वाली सीख है। एक सच्चा स्काउट हर परिस्थिति में सेवा के लिए आगे रहता है। शिविर प्रभारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर भयसिंह मीणा ने स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं में चरित्र निर्माण, स्वावलंबन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होती है। एडवांस कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर राम अवतार शर्मा, सहायक शिविर संचालक भय सिंह मीणा, सुरेश चंद शर्मा एवं स्थानीय संघ सचिव गिर्राज सिंह शामिल रहे। वहीं बेसिक कोर्स के संचालन दल में लीडर ट्रेनर प्रकाश चंद सुमन, पूरण सिंह डागुर, कैलाश चंद मीणा एवं कालूराम मीणा ने प्रशिक्षण दिया। यह शिविर न केवल प्रशिक्षण तक सीमित रहा, बल्कि शिक्षकों में स्काउटिंग के प्रति नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और सेवा भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।1