नरेगा में काम मिलने से महिलाओं में खुशी, अधिकारों के प्रति किया जागरूक। इस चैप्टर और इन फोटोस द्वारा प्रोफेशनल न्यूज़ थंबनेल तैयार करें जिसमें मुख्य संपादक सुनील कुमार शर्मा का नाम बिना फोटो के और बाड़मेर जिला हेड ओमप्रकाश गोदारा का नाम बिना फोटो के लगे बाड़मेर। महिला संगठन बाड़मेर के अंतर्गत समझाइए कार्यक्रम के दौरान निम्बाणियों की ढाणी गांव में पक्की सहेली ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 35 महिलाओं ने भाग लिया। महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता सोनी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता से महिलाएं अपने अधिकार हासिल कर सकती हैं और कानून की मदद से अपने हक के लिए आवाज उठा सकती हैं। उन्होंने मोबाइल के सही उपयोग से कानूनी, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर चंद्रा देवी ने बताया कि फॉर्म नंबर 6 के माध्यम से नरेगा में काम की मांग की गई थी। संघर्ष के बाद काम मिलने से महिलाओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कमला ने महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं थार महिला संस्थान बाड़मेर की करिश्मा ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए
नरेगा में काम मिलने से महिलाओं में खुशी, अधिकारों के प्रति किया जागरूक। इस चैप्टर और इन फोटोस द्वारा प्रोफेशनल न्यूज़ थंबनेल तैयार करें जिसमें मुख्य संपादक सुनील कुमार शर्मा का नाम बिना फोटो के और बाड़मेर जिला हेड ओमप्रकाश गोदारा का नाम बिना फोटो के लगे बाड़मेर। महिला संगठन बाड़मेर के अंतर्गत समझाइए कार्यक्रम के दौरान निम्बाणियों की ढाणी गांव में पक्की सहेली ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 35 महिलाओं ने भाग लिया। महिला संगठन की अध्यक्ष अनीता सोनी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जागरूकता से महिलाएं अपने अधिकार हासिल कर सकती हैं और कानून की मदद से अपने हक के लिए आवाज उठा सकती हैं। उन्होंने मोबाइल के सही उपयोग से कानूनी, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर चंद्रा देवी ने बताया कि फॉर्म नंबर 6 के माध्यम से नरेगा में काम की मांग की गई थी। संघर्ष के बाद काम मिलने से महिलाओं में खुशी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ते सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कमला ने महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं थार महिला संस्थान बाड़मेर की करिश्मा ने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं बल्कि ताकतवर हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए
- पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन पुराने शहर में गूंजा संघ का घोष, मारू निनाद के तहत निकला भव्य संचलन जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पुराना शहर द्वारा मारू निनाद कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को घोष का भव्य संचलन निकाला गया। यह संचलन चांदपोल स्थित गौर के मैदान से प्रारंभ होकर रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर से होते हुए व्यास पार्क और नव चौकिया से प्रदर्शन करते हुए मेहरानगढ़ की प्राचीर फतेहपोल द्वार पर समाप्त हुआ। संचलन में संघ के वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए। इस दौरान महानगर सहकार्यवाह अशोक जांगिड़, महानगर प्रचारक ओमप्रकाश , गोविंद सोनी और संघचालक देवीलाल का सानिध्य रहा। कार्यक्रम की विस्तृत रचना के बारे में ओमप्रकाश ने जानकारी दी।1
- वार्ड नंबर 20 में गीता देवी के समर्थन में बढ़ता जनसमर्थन, राव समाज सहित हर वर्ग और हर घर से मिल रहा खुला साथ1
- नेपाल में बाढ़ ने मचाया कहर गुब्बारे की तह उठ रहे है घर1
- 🚨 आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा: फतेहाबाद में 'ऑपरेशन क्लीन सिटी'! 🚨फतेहाबाद (हरियाणा): शहर में पिछले 17 दिनों से जमा कचरे के ढेरों को हटाने के लिए प्रशासन ने आधी रात को बड़ा एक्शन लिया है! करीब 200 से 400 पुलिसकर्मियों के साए में प्रशासन जेसीबी और लोडर लेकर भूना रोड और रतिया के डंपिंग पॉइंट पर कचरा उठाने पहुंचा। 🛑 बुलडोजर पर चढ़े कर्मचारी, गाया राष्ट्रगान! जब नगर परिषद की टीम कचरा उठाने लगी, तो हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ बुलडोजर के आगे आ गए। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों ने मौके पर 'राष्ट्रगान' भी शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने एक्शन लेते हुए 50 से अधिक आंदोलनकारी कर्मचारियों (महिला और पुरुष दोनों) को हिरासत में ले लिया।💬 जनता की राय: एक तरफ शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा था, दूसरी तरफ कर्मचारियों की मांगें। क्या आधी रात को पुलिस का यह एक्शन सही था या गलत? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और सच को आगे पहुंचाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें!1
- डी.बी. अस्पताल चूरू में अव्यवस्थाओं के खिलाफ फूटा आक्रोश: गेट नंबर 2 पर सत्याग्रहियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, कल से शुरू होगा आमरण अनशन चूरू। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजकीय डी.बी. जिला अस्पताल में चरमराई व्यवस्थाओं, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की घोर लापरवाही, संवेदक फर्मों द्वारा सफाई कर्मियों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर किए जा रहे भुगतान घोटाले और दवाओं व जरूरी जांचों के अभाव के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। अस्पताल के गेट नंबर 2 पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच एवं भगत सिंह फोर्स (राजगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में गत 25 अगस्त से अनवरत शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी है। अस्पताल प्रशासन की हठधर्मिता और कुंभकर्णी नींद को जगाने के लिए गुरुवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन की सद्बुद्धि के लिए आहुतियां दी गईं। सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश मामा जी ने अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं के कारण गरीब, असहाय और ग्रामीण मरीज भारी पीड़ा भुगत रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आज शाम तक 13 सूत्रीय जनहितैषी मांगों पर लिखित प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए, तो कल 28 अगस्त से गेट नंबर 2 पर अनिश्चितकालीन 'आमरण अनशन' प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी समस्त व्यक्तिगत और प्रशासनिक जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन की होगी। आंदोलनकारियों ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के नाम विस्तृत मांग-पत्र सौंपकर वर्तमान व पूर्व सफाई संवेदक फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने, फर्जी हाजिरी घोटाले की वित्तीय जांच व वसूली कराने, फैब्रिक वार्ड की महीनों से खराब पड़ी ईसीजी मशीन को तुरंत दुरुस्त करने, 24 घंटे सोनोग्राफी व आपातकालीन जांच निशुल्क उपलब्ध कराने और डीडीसी पर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। धरना स्थल पर आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान दिनेश मामा जी, नीतीश कड़वासरा, रोहतास, चंद्रभान शर्मा, अली हसन, तौफीक सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र सुधार की मांग उठाई।1
- सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, चेयरमैन और EO के कार्यालय में फेंका कचरा टोहाना। नगर परिषद टोहाना में पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। कर्मचारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार सहित सभी अधिकारियों के कार्यालय के बाहर और अंदर कचरा फेंक दिया। देखते ही देखते पूरा परिषद परिसर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया। जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिन से धरना दे रहे थे। कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टिप्पर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को एरिया वाइज पकड़कर कार्यालय में खड़ा करवा दिया था, ताकि ठेकेदार के वाहन न चल सकें। आरोप है कि बुधवार सुबह नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर 7 गाड़ियों और बाइकों पर आए पुलिस बल की मदद से उन वाहनों को जबरन बाहर निकलवा दिया। इसी से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कचरा फेंक दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता ने कहा, "प्रशासन को समझना चाहिए कि हम 22 दिन से क्या मांग रहे हैं। हमारी कोई नाजायज मांग नहीं है। सरकार कह रही है कि 14 मांगें मान लीं, जबकि 13 मई को हमारी 22 में से 17 मांगों को सिर्फ मानने का आश्वासन दिया था, लागू नहीं किया। 31 मई तक का समय मांगा था, हमने 30 जून तक दिया। जनता परेशान न हो इसलिए एक महीना झाड़ू प्रदर्शन, गेट मीटिंग और ज्ञापन तक सीमित रहे।" उन्होंने कहा, "नशा बेचने वालों को पकड़ने पुलिस नहीं जाती, लेकिन हक मांग रहे कर्मचारियों को दबाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। यह रोष उसी का नतीजा है। अब जो 3-4 दिन की हड़ताल होगी, वह वादा खिलाफी के साथ-साथ इस दमन के विरोध में होगी।"1
- बीकानेर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1439 किलो काजू किए सीज ~ रक्षाबंधन के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1439 किलो काजू सीज किए। बीछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के एक गोदाम में लेबल में कमी मिलने पर काजू का सैंपल लिया गया। इसके अलावा गुलाबजामुन, खोया, मावा और काजू कतली के भी सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। #Rajasthannews #bikanernews #breakingNews #bikaner #foodreality1
- दीनी ऐलान स्मारिका का हुआ विमोचन #newsjanawaz #jodhpurnews दीनी ऐलान स्मारिका का हुआ विमोचन, जुलूसे मुहम्मदी में निःशुल्क बंटी उम्मेद स्टेडियम से ईदगाह तक हुआ वितरण जोधपुर. जुलूसे मुहम्मदी में मुहम्मद साहब के जीवन पर आधारित दीनी ऐलान स्मारिका का विमोचन अब्दुल सलीम कादरी के सानिध्य में उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, पीर कारी मो. अबुल हसन मीनाई चिश्ती, पीर कारी मो. जावेद अली मीनाई चिश्ती, मौलाना अबुल कलाम, करणसिंह उचियारड़ा, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, सलीम खान, इरफान बेली, जफर खान, फिरोज फेम, सहित कई अतिथियों ने स्मारिका व नमाज की किताबों का विमोचन किया। अब्दुल सलीम कादरी ने बताया कि दीनी ऐलान स्मारिका व नमाज की किताबें उम्मेद स्टेडियम से जालोरी गेट ईदगाह तक जुलूसे मुहम्मदी में नि:शुल्क बांटी गई। साथ ही पाली, नागौर, बालोतरा, कोटपूतली, जैसलमेर, बाड़मेर, भीनमाल सहित सीरते पाक के जलसों में कई शहरों में निःशुल्क विरतण किया गया। अब्दुल सलीम कादरी ने बताया विशेषांक में मुहम्मद साहब की अजमत, हयाते मुबारिका, अलखाक एवं जीवन से सम्बंधित जानकारिया एवं कुरान-हदीस की जानकारियों का समावेश किया गया है। स्मारिका के प्रकाशन देश में अमनों शांति, सौहार्द, कौमी भाईचारे को लेकर किया गया है।1