logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त

3 hrs ago
user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • #शहडोल में कल रात #बुढार चौक स्कूटी सवार #महिला की एक्सीडेंट से हुई स्पॉट पर मौत @highlight Shahdol Police
    1
    #शहडोल में कल रात #बुढार चौक स्कूटी सवार #महिला की एक्सीडेंट से हुई स्पॉट पर मौत
@highlight 
Shahdol Police
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • भू माफिया के खिलाफ चल रहा 15 अगस्त से धरना प्रदर्शन 3 पीड़ित द्वारा शासन के अनदेखी पर दोबारा दिया गया 3 आवेदन कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिया आश्वासन की कार्रवाई होगी
    1
    भू माफिया के खिलाफ चल रहा 15 अगस्त से धरना प्रदर्शन 3 पीड़ित द्वारा
शासन के अनदेखी पर दोबारा दिया गया 3 आवेदन कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने दिया आश्वासन की कार्रवाई होगी
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एनएचएआई में बोलेरो वाहन को किराये पर लगवाने के नाम पर ठगी फर्जी टोल पास लगाकर घूम रहा था शातिर ठग, कोतवाली पुलिस ने सीहोर से दबोचा अनूपपुर। जिले में शासन से सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने और एनएचएआई कंपनी में वाहन लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई बोलेरो वाहन और नगदी भी जप्त की गई है। इस मामले में उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है। क्या है पूरा मामला? पहला मामला - बोलेरो वाहन लेकर फरार: फरियादी दुबेलाल यादव पिता विश्वनाथ यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केकरपानी, थाना कोतवाली अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ड्राइवर राजेन्द्र सिंह परस्ते ने उसकी चार पहिया बोलेरो वाहन क्रमांक MP18ZK0201 को एनएचएआई कंपनी में लगवा देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 476/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दूसरा मामला - ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी: इसी आरोपी के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह परस्ते पिता पन्नेलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र सिंह परस्ते ने शासन से छूट दिलाकर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर सुरेन्द्र सिंह परस्ते से 1,50,000 रुपये, रीतेश सिंह से 70,000 रुपये और उमेश केवट से 3,10,000 रुपये, कुल 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। ऐसे पकड़ाया आरोपी, निकला शातिर अपराधी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला सीहोर में मिला। टीम ने वहां दबिश देकर फरियादी की नई बोलेरो गाड़ी के साथ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अनूपपुर लाया। पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ सुनील शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना तलेन, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जिला राजगढ़, शाजापुर एवं अन्य जिलों में चोरी, बलात्कार जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं और वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है। जांच में सामने आया कि आरोपी अनूपपुर में अपना नाम बदलकर राजेन्द्र सिंह परस्ते के नाम से ग्राम पोड़ी में रह रहा था और ग्राम जमुनिहा की गीतांजली बाई परस्ते पति श्री सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष, निवासी जमुनिहा बेलिया बड़ी, थाना कोतमा को पत्नी बनाकर रह रहा था। फर्जी NHAI पास और पत्नी के खाते में ठगी का पैसा आरोपी ठगी की गई बोलेरो में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी टोल प्लाजा पासिंग पर्ची चिपकाकर घूमता था ताकि टोल प्लाजा पर पैसा न देना पड़े। ठगी का पैसा वह ऑनलाइन गीतांजली बाई परस्ते के खाते में ट्रांसफर करवाता था और दोनों मिलकर उस पैसे को निकालकर बेईमानी से उपयोग करते थे। करीब दो माह पूर्व दोनों फरार हो गए थे। आरोपी बोलेरो को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर भी कई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ राजेन्द्र परस्ते से धोखाधड़ी कर ले जाया गया वाहन क्रमांक MP18ZK0201 एवं नगद राशि जप्त की है। मामले में सहभागिता पाए जाने पर आरोपिया गीतांजली बाई परस्ते को भी दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
    3
    एनएचएआई में बोलेरो वाहन को किराये पर लगवाने के नाम पर ठगी 
फर्जी टोल पास लगाकर घूम रहा था शातिर ठग, कोतवाली पुलिस ने सीहोर से दबोचा
अनूपपुर। जिले में शासन से सब्सिडी पर ट्रैक्टर दिलाने और एनएचएआई कंपनी में वाहन लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ठगी गई बोलेरो वाहन और नगदी भी जप्त की गई है। इस मामले में उसकी साथी महिला को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है।
क्या है पूरा मामला?
पहला मामला - बोलेरो वाहन लेकर फरार:
फरियादी दुबेलाल यादव पिता विश्वनाथ यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केकरपानी, थाना कोतवाली अनूपपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ड्राइवर राजेन्द्र सिंह परस्ते ने उसकी चार पहिया बोलेरो वाहन क्रमांक MP18ZK0201 को एनएचएआई कंपनी में लगवा देने का झांसा दिया और धोखाधड़ी कर वाहन लेकर फरार हो गया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 476/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दूसरा मामला - ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर 5.30 लाख की ठगी:
इसी आरोपी के खिलाफ सुरेन्द्र सिंह परस्ते पिता पन्नेलाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम पोड़ी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी राजेन्द्र सिंह परस्ते ने शासन से छूट दिलाकर ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर सुरेन्द्र सिंह परस्ते से 1,50,000 रुपये, रीतेश सिंह से 70,000 रुपये और उमेश केवट से 3,10,000 रुपये, कुल 5,30,000 रुपये की धोखाधड़ी कर गबन कर लिया। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 508/26 धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
ऐसे पकड़ाया आरोपी, निकला शातिर अपराधी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में टीआई कोतवाली संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में उपनिरीक्षक त्रिलोक सिंह वालरे, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक अमित यादव, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, पंकज मिश्रा की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन जिला सीहोर में मिला। टीम ने वहां दबिश देकर फरियादी की नई बोलेरो गाड़ी के साथ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अनूपपुर लाया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना असली नाम सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ सुनील शर्मा पिता मोहनलाल शर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, थाना तलेन, जिला राजगढ़ बताया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ जिला राजगढ़, शाजापुर एवं अन्य जिलों में चोरी, बलात्कार जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं और वह पहले भी जेल की सजा काट चुका है।
जांच में सामने आया कि आरोपी अनूपपुर में अपना नाम बदलकर राजेन्द्र सिंह परस्ते के नाम से ग्राम पोड़ी में रह रहा था और ग्राम जमुनिहा की गीतांजली बाई परस्ते पति श्री सिंह परस्ते, उम्र 35 वर्ष, निवासी जमुनिहा बेलिया बड़ी, थाना कोतमा को पत्नी बनाकर रह रहा था।
फर्जी NHAI पास और पत्नी के खाते में ठगी का पैसा
आरोपी ठगी की गई बोलेरो में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का फर्जी टोल प्लाजा पासिंग पर्ची चिपकाकर घूमता था ताकि टोल प्लाजा पर पैसा न देना पड़े। ठगी का पैसा वह ऑनलाइन गीतांजली बाई परस्ते के खाते में ट्रांसफर करवाता था और दोनों मिलकर उस पैसे को निकालकर बेईमानी से उपयोग करते थे। करीब दो माह पूर्व दोनों फरार हो गए थे। आरोपी बोलेरो को सस्ते दाम में बेचने के नाम पर भी कई लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी सुनील मोहनलाल शर्मा उर्फ राजेन्द्र परस्ते से धोखाधड़ी कर ले जाया गया वाहन क्रमांक MP18ZK0201 एवं नगद राशि जप्त की है। मामले में सहभागिता पाए जाने पर आरोपिया गीतांजली बाई परस्ते को भी दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से और भी ठगी के मामलों का खुलासा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।
    user_JIYAUDDIN ANSARI
    JIYAUDDIN ANSARI
    Voice of people Budar, Shahdol•
    3 hrs ago
  • बिरसिंहपुर पाली आम जनता पस्त नगर पालिका टैक्स वसूली करने में मस्त नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। बिरसिंहपुर पाली में नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। हाईवे रोड एवं नगर के मुख्य मार्गों के किनारे बनी नालियों को ढंककर उनके ऊपर अस्थायी दुकानें, ठेले, किराना और गुमटियां लगाई जा रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से रामपुर से लेकर नया बस स्टैंड तक समस्त अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि बरसात का पानी सुगमता से निकले और सड़कें जलभराव से मुक्त रहें। तथा नालियों को ऊपर सीमेंट के स्लैब डाल दिए गए थे ताकि गंदगी ना तो दिखाई दे आऔर ना तो गंदगी फैले कीट और मच्छरों से सुरक्षा के उद्देश्य से स्लैब डाले गए थे लेकिन निर्माण के कुछ महीनों बाद ही इन नालियों पर के ऊपर रखे सीमेंट स्लैब पर कब्जा कर लिया गया। देखते ही देखते नाली के ऊपर चाय-पान, फल-सब्जी, कपड़े और फास्ट फूड की दुकानें सज गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग की चौड़ाई आधी रह गई है। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों, बसों और दोपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ जैसी कोई जगह नहीं बची है, जिससे वे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यही कारण है कि नगर में आए दिन टक्कर, वाहन फिसलने और पैदल यात्रियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रामपुर से नया बस स्टैंड तक का मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह क्षेत्र नगर का व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र है। सुबह से देर रात तक यहां भीड़ रहती है। नाली पर बनी दुकानों के कारण नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम हो गई हैं, जिससे बरसात में पानी सड़कों पर फैल जाता है और दुर्गंध फैलती है। स्वच्छता अभियान की पोल भी इस अतिक्रमण ने खोल दी है। नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण नगर पालिका और राजस्व विभाग कार्रवाई से बच रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक नोटिस देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। दूसरी ओर नगर पालिका पान टपरा गोमतीयों को रखवा कर हर महीने की वसूली की जाती है इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और नए लोग भी नालियों पर कब्जा करने लगे हैं। समाजसेवी ने भी इस अतिक्रमण का विरोध किया है। उनका कहना है कि वैध दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अतिक्रमणकारी नगर पालिका टैक्स और किराया देकर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं, जबकि नियमित दुकानदार शासन को कर चुका रहे हैं। यह उनके साथ अन्याय है। स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर उमरिया और पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामपुर से नया बस स्टैंड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और नालियों को मुक्त कराया जाए। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था की जाए और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाए। आतिक्रमण से आए दिन हो रहे स्टीडेंट यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर की जनता अब प्रशासन के ठोस कदम का इंतजार कर रही है।
    4
    बिरसिंहपुर पाली आम जनता पस्त नगर पालिका टैक्स वसूली करने में मस्त  नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। 
बिरसिंहपुर पाली में नालीयों के ऊपर अतिक्रमण का कहर, हाईवे किनारे दुकानों से बढ़ रहे हादसे
उमरिया। बिरसिंहपुर पाली नगर पालिका क्षेत्र में नालीयो के ढककन के ऊपर लग रही दुकाने एवं खड़ी गाड़ियां अतिक्रमण ने नगर की यातायात व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। हाईवे रोड एवं नगर के मुख्य मार्गों के किनारे बनी नालियों को ढंककर उनके ऊपर अस्थायी दुकानें, ठेले, किराना और गुमटियां लगाई जा रही हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से रामपुर से लेकर नया बस स्टैंड तक समस्त अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका द्वारा जल निकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया था। उद्देश्य था कि बरसात का पानी सुगमता से निकले और सड़कें जलभराव से मुक्त रहें। तथा नालियों को ऊपर सीमेंट के स्लैब डाल दिए गए थे ताकि गंदगी ना तो दिखाई दे आऔर ना तो गंदगी फैले कीट और मच्छरों से सुरक्षा के उद्देश्य से स्लैब डाले गए थे  लेकिन निर्माण के कुछ महीनों बाद ही इन नालियों पर के ऊपर रखे सीमेंट स्लैब पर कब्जा कर लिया गया। देखते ही देखते नाली के ऊपर चाय-पान, फल-सब्जी, कपड़े और फास्ट फूड की दुकानें सज गईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग की चौड़ाई आधी रह गई है। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों, बसों और दोपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ जैसी कोई जगह नहीं बची है, जिससे वे सड़क पर चलने को मजबूर हैं। यही कारण है कि नगर में आए दिन टक्कर, वाहन फिसलने और पैदल यात्रियों के घायल होने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
रामपुर से नया बस स्टैंड तक का मार्ग सबसे अधिक प्रभावित है। यह क्षेत्र नगर का व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र है। सुबह से देर रात तक यहां भीड़ रहती है। नाली पर बनी दुकानों के कारण नालियों की सफाई भी नहीं हो पा रही है। कचरा जमा होने से नालियां जाम हो गई हैं, जिससे बरसात में पानी सड़कों पर फैल जाता है और दुर्गंध फैलती है। स्वच्छता अभियान की पोल भी इस अतिक्रमण ने खोल दी है।
नागरिकों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण नगर पालिका और राजस्व विभाग कार्रवाई से बच रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक नोटिस देकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। दूसरी ओर नगर पालिका पान टपरा गोमतीयों को रखवा कर हर महीने की वसूली की जाती है इससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और नए लोग भी नालियों पर कब्जा करने लगे हैं।
समाजसेवी ने भी इस अतिक्रमण का विरोध किया है। उनका कहना है कि वैध दुकानदारों के व्यवसाय पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अतिक्रमणकारी नगर पालिका टैक्स और किराया देकर सड़क किनारे व्यापार कर रहे हैं, जबकि नियमित दुकानदार शासन को कर चुका रहे हैं। यह उनके साथ अन्याय है।
स्थानीय निवासियों ने जिला कलेक्टर उमरिया और पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि रामपुर से नया बस स्टैंड तक विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और नालियों को मुक्त कराया जाए। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न हो, इसके लिए ठोस निगरानी व्यवस्था की जाए और दोषियों पर जुर्माना लगाया जाए।
आतिक्रमण से आए दिन हो रहे स्टीडेंट
यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। नगर की जनता अब प्रशासन के ठोस कदम का इंतजार कर रही है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पांच महीने की तकलीफ के बाद फिर खड़े हुए कदम, जिला अस्पताल में डॉ. राजकुमार के सफल ऑपरेशन से धंती बाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान अनूपपुर - पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बकर्रा निवासी धंती बाई के लिए पिछले पांच महीने बेहद मुश्किल भरे रहे। करीब पांच महीने पहले हुए सड़क हादसे में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। आर्थिक और अन्य परिस्थितियों के चलते उन्होंने स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी एवं देसी उपचार का सहारा लिया। लेकिन समय बीतने के साथ उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती चली गई। मरीज के अनुसार, लगातार देसी उपचार के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि प्रभावित पैर दूसरे पैर की तुलना में छोटा दिखाई देने लगा। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होने लगी और धीरे-धीरे वे सामान्य रूप से चलने में असमर्थ हो गईं। जब तकलीफ अधिक बढ़ी तो लोगों की सलाह पर धंती बाई जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचीं और यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार से जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। डॉ. राजकुमार और उनकी टीम द्वारा धंती बाई के पैर का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ और करीब एक सप्ताह के भीतर धंती बाई दोबारा चलने लगीं। लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ महिला के लिए यह सुधार राहत की बड़ी वजह बना है। जिला अस्पताल के प्रति बढ़ा भरोसा धंती बाई का मामला यह भी बताता है कि हड्डी से जुड़ी गंभीर चोट के बाद समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार की सेवाएं शुरू होने के बाद हड्डी से संबंजाधित उपचार और ऑपरेशन के लिए स्थानीय स्तर पर मरीजों को सुविधा मिलने लगी है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों और परिजनों में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भरोसा बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, ऐसे मामलों से यह संदेश भी मिलता है कि दुर्घटना में हड्डी टूटने जैसी गंभीर चोट होने पर बिना विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के लंबे समय तक घरेलू या पारंपरिक उपचार पर निर्भर रहने के बजाय समय पर अस्पताल में जांच और उपचार कराना जरूरी है।
    1
    पांच महीने की तकलीफ के बाद फिर खड़े हुए कदम, जिला अस्पताल में डॉ. राजकुमार के सफल ऑपरेशन से धंती बाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान
अनूपपुर  - 
पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बकर्रा निवासी धंती बाई के लिए पिछले पांच महीने बेहद मुश्किल भरे रहे। करीब पांच महीने पहले हुए सड़क हादसे में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी। आर्थिक और अन्य परिस्थितियों के चलते उन्होंने स्थानीय स्तर पर जड़ी-बूटी एवं देसी उपचार का सहारा लिया। लेकिन समय बीतने के साथ उनकी परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती चली गई।
मरीज के अनुसार, लगातार देसी उपचार के बाद उनकी स्थिति ऐसी हो गई कि प्रभावित पैर दूसरे पैर की तुलना में छोटा दिखाई देने लगा। उन्हें चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होने लगी और धीरे-धीरे वे सामान्य रूप से चलने में असमर्थ हो गईं।
जब तकलीफ अधिक बढ़ी तो लोगों की सलाह पर धंती बाई जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचीं और यहां अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार से जांच कराई। जांच के बाद चिकित्सकीय उपचार एवं ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।
डॉ. राजकुमार और उनकी टीम द्वारा धंती बाई के पैर का ऑपरेशन किया गया। परिजनों के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार हुआ और करीब एक सप्ताह के भीतर धंती बाई दोबारा चलने लगीं। लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ महिला के लिए यह सुधार राहत की बड़ी वजह बना है।
जिला अस्पताल के प्रति बढ़ा भरोसा
धंती बाई का मामला यह भी बताता है कि हड्डी से जुड़ी गंभीर चोट के बाद समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय उपचार कितना महत्वपूर्ण हो सकता है। जिला चिकित्सालय अनूपपुर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार की सेवाएं शुरू होने के बाद हड्डी से संबंजाधित उपचार और ऑपरेशन के लिए स्थानीय स्तर पर मरीजों को सुविधा मिलने लगी है।
सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों और परिजनों में जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भरोसा बढ़ने की बात सामने आ रही है। वहीं, ऐसे मामलों से यह संदेश भी मिलता है कि दुर्घटना में हड्डी टूटने जैसी गंभीर चोट होने पर बिना विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह के लंबे समय तक घरेलू या पारंपरिक उपचार पर निर्भर रहने के बजाय समय पर अस्पताल में जांच और उपचार कराना जरूरी है।
    user_Anupam Singh patrkar
    Anupam Singh patrkar
    अनूपपुर, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कलेक्टर ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों से पूछे सवाल, दिए सकारात्मक जवाब ... कलेक्टर ने शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का किया औचक निरीक्षण .... शहडोल 18 सितम्बर 2026:- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान, 12, 15 एवं 19 के पहाड़े तथा मध्यान्ह भोजन वितरण से संबंधित सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने पूछे गए सवालों के सकारात्मक एवं संतोषजनक जवाब दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए अभिभावकों से चर्चा कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। कलेक्टर ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्राचार्य को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    कलेक्टर ने शिक्षक बनकर विद्यार्थियों से पूछे सवाल, दिए सकारात्मक जवाब
...
कलेक्टर ने शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का किया औचक निरीक्षण
....
शहडोल 18 सितम्बर 2026:-  कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज जनपद पंचायत सोहागपुर के एकीकृत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटासी का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान, 12, 15 एवं 19 के पहाड़े तथा मध्यान्ह भोजन वितरण से संबंधित सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने पूछे गए सवालों के सकारात्मक एवं संतोषजनक जवाब दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए अभिभावकों से चर्चा कर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन वितरण, शिक्षकों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्राचार्य को दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP PSC की परीक्षा में रुचि तिवारी ने उप कुल सचिव पद के लिए किया तीसरा स्थान हासिल, एमपीपीएससी की परीक्षा में रूचि तिवारी ने उप कुल सचिव पद के लिए किया तीसरा स्थान हासिल उमरिया जिले का नाम किया रोशन मध्य प्रदेश उमरिया । जिले के नौरोजाबाद निवासी रूचि तिवारी ने एमपीपीएससी की परीक्षा में उप कुल सचिव पद के सामान्य वर्ग की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सामान्य परिवार से आने वाली रूचि ने घर में ही रहकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी की और असिस्टेंट रजिस्टार पद के लिए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन किया है। रूचि बताती है कि उन्होने औसतन 6 से 7 घंटे की मेहनत की । वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही थी । इसी बीच असिस्टेंट रजिस्टार का पद एमपीपीएससी से ही विज्ञापित हुआ । उन्होने अपनी मेहनत और लगन से इस पद के सामान्य वर्ग की सीट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूचि तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नौरोजाबाद में ही हुई। इसके बाद उन्होने जबलपुर के जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और घर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने लगी। रूचि तिवारी के पिता श्री राजेंद्र तिवारी एक सामान्य परिवार से आते है । वह अपनी बेटी की मेहनत और लगन से प्राप्त की गई उपलब्धि पर आल्हादित है। रूचि की उपलब्धि पर स्व0 श्री रतन लाल मालवीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों सहित संपूर्ण नौरोजाबाद नगर में खुशी का माहौल है। रूचि की सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मेहनत से आगें बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
    1
    MP PSC की परीक्षा में रुचि तिवारी ने उप कुल सचिव पद के लिए किया तीसरा स्थान हासिल,
एमपीपीएससी की परीक्षा में रूचि तिवारी ने उप कुल सचिव पद के लिए किया तीसरा स्थान हासिल 
उमरिया जिले का नाम किया रोशन
मध्य प्रदेश 
उमरिया । जिले के नौरोजाबाद निवासी रूचि तिवारी ने एमपीपीएससी की परीक्षा में उप कुल सचिव पद के सामान्य वर्ग की श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। सामान्य परिवार से आने वाली रूचि ने घर में ही रहकर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी की और असिस्टेंट रजिस्टार पद के लिए तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले के साथ ही अपने परिवार का नाम रोशन किया है। 
रूचि बताती है कि उन्होने औसतन 6 से 7 घंटे की मेहनत की । वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रही थी । इसी बीच असिस्टेंट रजिस्टार का पद एमपीपीएससी से ही विज्ञापित हुआ । उन्होने अपनी मेहनत और लगन से इस पद के सामान्य वर्ग की सीट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रूचि तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा नौरोजाबाद में ही हुई। इसके बाद उन्होने जबलपुर के जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और घर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी करने लगी। रूचि तिवारी के पिता श्री राजेंद्र तिवारी एक सामान्य परिवार से आते है । वह अपनी बेटी की मेहनत और लगन से प्राप्त की गई उपलब्धि पर आल्हादित है। रूचि की उपलब्धि पर स्व0 श्री रतन लाल मालवीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के शिक्षकों सहित संपूर्ण नौरोजाबाद नगर में खुशी का माहौल है। रूचि की सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मेहनत से आगें बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    1
    नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त

नियम विरुद्ध तरीके से संचालित किए जा रहे स्कूली बच्चों के ऑटो के विरुद्ध शहडोल पुलिस की विशेष मुहिम, 10 ऑटो जप्त
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Insurance Agent सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.