गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जांचें, संदिग्ध होने पर तुरंत लौटाएं, और सम्भावित खतरे से खुद को और खुद के परिजनों को बचाएं शाहाबाद/हरदोई। घरेलू गैस सिलेंडर लेते समय उसकी एक्सपायरी (री-टेस्टिंग) डेट अवश्य जांचें। कई उपभोक्ता बिना जांचे सिलेंडर ले लेते हैं, जबकि एक्सपायरी सिलेंडर का उपयोग सुरक्षा के लिहाज से खतरे का कारण बन सकता है। गैस सिलेंडर के ऊपरी हिस्से की लोहे की पट्टी पर A, B, C, D के साथ वर्ष लिखा होता है, जैसे B-28 या D-28। यही सिलेंडर की री-टेस्टिंग तिथि होती है। इन अक्षरों का मतलब तिमाही से होता है— A: जनवरी-मार्च B: अप्रैल-जून C: जुलाई-सितंबर D: अक्टूबर-दिसंबर उदाहरण के लिए यदि सिलेंडर पर D-28 लिखा है तो इसका अर्थ है कि उस सिलेंडर की री-टेस्टिंग अक्टूबर-दिसंबर 2028 तक होनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि उपभोक्ता को एक्सपायरी या संदिग्ध सिलेंडर मिले तो सील न खोलें और तुरंत डिलीवरी बॉय को वापस कर दें तथा दूसरा सिलेंडर देने की मांग करें। यदि गैस एजेंसी सिलेंडर बदलने में आनाकानी करे तो उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही संदेह होने पर सिलेंडर की पट्टी की फोटो भी सुरक्षित रखनी चाहिए ताकि शिकायत के समय साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि सिलेंडर लेते समय उसकी सील के साथ-साथ एक्सपायरी कोड भी अवश्य जांच लें।

- हरदोई में मेहनत की 'पन्नी' बनी कफ़न,आलू बचाने गए किसान पर हुआ वज्रापात किसान की मौत दो बेटे झुलसे.....हाथों में पन्नी थी... दिल में फसल बचाने की फिक्र लेकिन आकाश से साक्षात 'काल' बरस पड़ा एक जोरदार गर्जना... और पल भर में अवधेश की सांसे थम गईं....... #HardoiNews #UPNews #FarmerLife #Tragedy #LightningStrike #BreakingNews #HardoiPolice1
- थाना बघौली क्षेत्र के मढ़िया मजरा हड़हा की रहने वाली पीड़िता सरिता पत्नी विमलेश ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया कि 23 मार्च 2026 को शाम लगभग 3 बजे विमलेश मजदूरी के लिए ट्रेन पकड़ने मेरठ जाने के उद्देश्य से घर से निकले थे। ट्रेन छूट जाने के कारण अपने साथी दिलीप के घर जा रहे थे। रास्ते में महोलिया शिवपार के पास एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल हरदोई भेजा। घटना की जानकारी दिलीप निवासी उनौती, थाना टड़ियावां ने परिवार को फोन पर दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए जवाब दे दिया। इसके बाद उन्हें सण्डीला स्थित सिंह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को उनकी जान बचाने के लिए दाहिना पैर काटना पड़ा। परिजनों के अनुसार इलाज में अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो चुके हैं, जो भाई-बहनों और रिश्तेदारों से उधार लेकर जुटाए गए हैं। घायल विमलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर हैं और उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार के भरण-पोषण के लिए मात्र डेढ़ बीघा जमीन है। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनका भविष्य अब संकट में पड़ गया है। पीड़िता ने घटना के संबंध में 3 मार्च को टोंकन नंबर 3462 (शिकायत 348) के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप है कि घायल के साथी दिलीप ने मोबाइल, बैग और दो हजार रुपये ले लिए। घटना के बाद से वह फोन नहीं उठा रहे। परिजनों का कहना है कि शिकायत दिए हुए 15 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। परिवार न्याय और आर्थिक सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की है।3
- Post by मोनू शुक्ला1
- सुबह-सुबह घना कोहरा | Nature Foggy Morning Video 🌫️#FoggyMorning #Kohra #MorningWeather आज सुबह जब बाहर देखा तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। प्रकृति का यह खूबसूरत नज़ारा कैमरे में कैद कर लिया। अगर आपको भी सुबह का यह शांत और ठंडा मौसम पसंद है तो वीडियो जरूर देखें। #FoggyMorning #Kohra #MorningWeather #NatureView #WinterMorning #VillageMorning #WeatherUpdate1
- थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत पैट्रोल पम्प के निकट दो पक्षों के मध्य मारपीट होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष कुमार सिंह1
- शाहाबाद, हरदोई। स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तथा नगर अध्यक्ष अनिल लाहौरी के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यह निशान यात्रा वाल्मीकि मंदिर बस स्टैंड शाहाबाद से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा खाटू श्याम मंदिर चौक शाहाबाद पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भक्तजन हाथों में निशान लिए बाबा खाटू श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे नगर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में राजा वाल्मीकि, सोनपाल वर्मा, पवन सक्सेना, कन्हैया वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। निशान यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनके साथ उपनिरीक्षक सोमल पासवान, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखाई दिए। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।2
- Breking news तेज हवाओं के चलते 2 घरों में लगी आग। लाखों का सामान जल के खाक माधोगंज ब्लॉक के शुक्लापुर भगत मे मजरा हरिचंदापुर में अज्ञात कारणों से लगी आग 2 घरों से हजारों का सामना जल का खाक हो गया1
- हापुड़ की बाबूगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 दिन पहले अभय इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में हुई विनोद पाल की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया है— आरोपी ने बताया कि मृतक विनोद पाल उसे काम के बहाने बुलाकर उसके साथ कुकर्म करता था, जिससे परेशान होकर उसने विनोद की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल, खून से सने कपड़े और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। 📺 DD Today News Channel ने सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था, जिसका बड़ा असर हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया! #HapurPolice #VinodPalMurderCase #HapurNews #UPPolice #CrimeNews1
- Post by अर्चना अर्चना1