logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में उफनाई किच्छा नदी, बहेड़ी में अचानक आया सैलाब, लोगों में डर का भय बना हुआ है, Report: (Haldwani News 20) किच्छा बहेड़ी नदी में पानी ज्यादा होने से सड़क पर पानी आने से लोगों में खौफनाक डर का भय बना हुआ है, वीडियो रात्रि की बनाई गयी थी किच्छा बहेड़ी बरेली में पानी घुसा, रोड़ पर पानी डिवाइडर डूब गये,

21 hrs ago
user_Haldwani News 20
Haldwani News 20
Voice of people Haldwani, Nainital•
21 hrs ago

बरेली में उफनाई किच्छा नदी, बहेड़ी में अचानक आया सैलाब, लोगों में डर का भय बना हुआ है, Report: (Haldwani News 20) किच्छा बहेड़ी नदी में पानी ज्यादा होने से सड़क पर पानी आने से लोगों में खौफनाक डर का भय बना हुआ है, वीडियो रात्रि की बनाई गयी थी किच्छा बहेड़ी बरेली में पानी घुसा, रोड़ पर पानी डिवाइडर डूब गये,

More news from Nainital and nearby areas
  • बरेली में उफनाई किच्छा नदी, बहेड़ी में अचानक आया सैलाब, लोगों में डर का भय बना हुआ है, Report: (Haldwani News 20) किच्छा बहेड़ी नदी में पानी ज्यादा होने से सड़क पर पानी आने से लोगों में खौफनाक डर का भय बना हुआ है, वीडियो रात्रि की बनाई गयी थी किच्छा बहेड़ी बरेली में पानी घुसा, रोड़ पर पानी डिवाइडर डूब गये,
    1
    बरेली में उफनाई किच्छा नदी, बहेड़ी में अचानक आया सैलाब, लोगों में डर का भय बना हुआ है, 
Report: (Haldwani News 20) किच्छा बहेड़ी नदी में पानी ज्यादा होने से सड़क पर पानी आने से लोगों में खौफनाक डर का भय बना हुआ है, वीडियो रात्रि की बनाई गयी थी किच्छा बहेड़ी बरेली में पानी घुसा, रोड़ पर पानी डिवाइडर डूब गये,
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    21 hrs ago
  • उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह कोरंगा ने मंगलवार को काठगोदाम पुल से उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हैं और SDRF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. - इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले जब एक राहगीर ने उनसे बारिश में भीगने की वजह पूछी, तो वह दर्द छिपाकर प्यार से मुस्कुरा दिए थे, जिसने अब हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। नदी के विकराल वेग को देखते हुए किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है, वहीं लापता राम सिंह के परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरा इलाका उनके सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहा है... #Uttarakhand #Kathgodam
    1
    उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह कोरंगा ने मंगलवार को काठगोदाम पुल से उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हैं और SDRF की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं. - इस खौफनाक कदम को उठाने से ठीक पहले जब एक राहगीर ने उनसे बारिश में भीगने की वजह पूछी, तो वह दर्द छिपाकर प्यार से मुस्कुरा दिए थे, जिसने अब हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। नदी के विकराल वेग को देखते हुए किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है, वहीं लापता राम सिंह के परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरा इलाका उनके सुरक्षित होने की प्रार्थना कर रहा है... #Uttarakhand #Kathgodam
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • बारिश के बाद नैनी झील में पहुंचे प्लास्टिक कचरे की एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने की सफाई नैनीताल, 2 सितंबर। बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न नालों एवं जलधाराओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य ठोस कचरा नैनी झील में पहुंच गया। झील के पर्यावरण एवं स्वच्छता को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए नैनिताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने बुधवार को विशेष झील सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने झील से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन तथा अन्य तैरता हुआ कचरा बाहर निकाला। स्वयंसेवकों ने झील के विभिन्न हिस्सों में जाकर कचरा एकत्र किया और उसे सुरक्षित रूप से निस्तारण के लिए अलग किया। अभियान का उद्देश्य बारिश के साथ झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक कचरे को तत्काल हटाने के साथ-साथ नैनी झील के संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना भी रहा। सफाई अभियान में प्रो. रीतेश साह, प्रो. संजय घिल्डियाल, यशपाल सिंह रावत, सिद्धि, धीरज बिष्ट, विक्रम, आशीष मेहता सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। सदस्यों ने कहा कि नैनी झील केवल नैनीताल की पहचान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है। वर्षा के दौरान शहर से झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को रोकने के लिए निरंतर जनभागीदारी और नियमित सफाई अभियान आवश्यक हैं। एसोसिएशन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा झील अथवा उसके आसपास न फेंकें तथा नैनी झील को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
    3
    बारिश के बाद नैनी झील में पहुंचे प्लास्टिक कचरे की  एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने की सफाई

नैनीताल, 2 सितंबर। बीते दिन हुई तेज बारिश के कारण शहर के विभिन्न नालों एवं जलधाराओं के माध्यम से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की बोतलें और अन्य ठोस कचरा नैनी झील में पहुंच गया। झील के पर्यावरण एवं स्वच्छता को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए नैनिताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने बुधवार को विशेष झील सफाई अभियान चलाया।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने झील से बड़ी संख्या में प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन तथा अन्य तैरता हुआ कचरा बाहर निकाला। स्वयंसेवकों ने झील के विभिन्न हिस्सों में जाकर कचरा एकत्र किया और उसे सुरक्षित रूप से निस्तारण के लिए अलग किया। अभियान का उद्देश्य बारिश के साथ झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक कचरे को तत्काल हटाने के साथ-साथ नैनी झील के संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना भी रहा।
सफाई अभियान में प्रो. रीतेश साह, प्रो. संजय घिल्डियाल, यशपाल सिंह रावत, सिद्धि, धीरज बिष्ट, विक्रम, आशीष मेहता सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की। सदस्यों ने कहा कि नैनी झील केवल नैनीताल की पहचान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन का महत्वपूर्ण आधार है। वर्षा के दौरान शहर से झील में पहुंचने वाले प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को रोकने के लिए निरंतर जनभागीदारी और नियमित सफाई अभियान आवश्यक हैं।
एसोसिएशन ने नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन और अन्य कचरा झील अथवा उसके आसपास न फेंकें तथा नैनी झील को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने में सहयोग करें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    13 hrs ago
  • स्कूली बच्चों को दिक्कत आवागमन में टुटी सड़क बाधा बाधा, स्कूली बच्चों को दिक्कत ।बहेड़ी बहेड़ी के भूडिया से सिली कॉलोनी तक की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत होती है। ग्रामीणों को भूडिया कॉलोनी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगते हुए या कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
    1
    स्कूली बच्चों को दिक्कत 
 आवागमन में टुटी सड़क बाधा बाधा, स्कूली बच्चों को दिक्कत ।बहेड़ी
बहेड़ी के भूडिया से सिली कॉलोनी तक की सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिसके कारण बारिश के मौसम में थोड़ी सी भी बरसात होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। इससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को दिक्कत होती है।
ग्रामीणों को भूडिया कॉलोनी तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भीगते हुए या कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
    user_योगेश सिंह
    योगेश सिंह
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • PS मीरगंज, बरेली- छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार *PS मीरगंज, बरेली- छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं छिनैती के 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं 01 मोबाइल आदि बरामद।* दि0 श्री निर्देव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 रम्पुरा जाटान थाना मीरगंज, बरेली ने सूचना दी कि दि0 29.07.26 समय 21.30 बजे बाइक से जनसेवा केन्द्र से घर लौटने के दौरान दुलीराम इण्टर कालेज के पास मोड़ पर पीछे से *बाइक पर सवार 02 बदमाश आये और मेरे कंधे से बैग को झपट्टा मारकर भाग गए* , बैग में मेरे रुपये थे। सूचना पर *FIR 374/26 U/S 304 BNS* पंजीकृत की गयी थी, घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। दिनांक 02.09.26 की रात्रि थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु गश्त की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी कि ग्राम बलुपुरा चौराहे के पास 02 बदमाश किसी घटना को कारित करने के लिए खड़े है। सूचना पर मीरगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी। *बदमाशों द्वारा स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया।* पुलिस टीम द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में *एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल* हो गया। मौके से घायल बदमाश व इसके 01 अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में *घायल में बदमाश ने अपना नाम रवि पुत्र अशोक उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना मीरगंज, बरेली* बताया तथा दूसरे बदमाश ने अपना नाम *विक्की पुत्र मूलचन्द उम्र 19 वर्ष निवासी मौहल्ला मालीपुरा थाना मीरगंज, बरेली* बताया। दोनो अभियुक्तों द्वारा दि0 29.07.26 को दुलीराम इण्टर कालेज के पास घटना को करना स्वीकार किया है। बदमाशों के कब्जे से *01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, FIR 374/26 से सम्बन्धित 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक व 01 मोबाइल फोन बरामद* हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तों के साथ घटना में शामिल अन्य साथियों, अपराध इतिहास की जानकारी एवं विस्तृत पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। सादर सूचनार्थ।
    2
    PS मीरगंज, बरेली- छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
*PS मीरगंज, बरेली- छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, 01 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस एवं छिनैती के 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं 01 मोबाइल आदि बरामद।* 
दि0 श्री निर्देव कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद नि0 रम्पुरा जाटान थाना मीरगंज, बरेली ने सूचना दी कि दि0 29.07.26 समय 21.30 बजे बाइक से जनसेवा केन्द्र से घर लौटने के दौरान दुलीराम इण्टर कालेज के पास मोड़ पर पीछे से *बाइक पर सवार 02 बदमाश आये और मेरे कंधे से बैग को झपट्टा मारकर भाग गए* , बैग में मेरे रुपये थे। 
सूचना पर *FIR 374/26 U/S 304 BNS* पंजीकृत की गयी थी, घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। 
दिनांक 02.09.26 की रात्रि थाना मीरगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था हेतु गश्त की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी कि ग्राम बलुपुरा चौराहे के पास 02 बदमाश किसी घटना को कारित करने के लिए खड़े है। सूचना पर मीरगंज पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की गयी। *बदमाशों द्वारा स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया।* पुलिस टीम द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में *एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल* हो गया। मौके से घायल बदमाश व इसके 01 अन्य साथी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में *घायल में बदमाश ने अपना नाम रवि पुत्र अशोक उम्र 26 वर्ष निवासी मोहल्ला शिवपुरी थाना मीरगंज, बरेली* बताया तथा दूसरे बदमाश ने अपना नाम *विक्की पुत्र मूलचन्द उम्र 19 वर्ष निवासी मौहल्ला मालीपुरा थाना मीरगंज, बरेली* बताया। दोनो अभियुक्तों द्वारा दि0 29.07.26 को दुलीराम इण्टर कालेज के पास घटना को करना स्वीकार किया है।
बदमाशों के कब्जे से *01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, FIR 374/26 से सम्बन्धित 9,500/- रु0, घटना में प्रयुक्त बाइक व 01 मोबाइल फोन बरामद* हुआ है। 
घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तों के साथ घटना में शामिल अन्य साथियों, अपराध इतिहास की जानकारी एवं विस्तृत पूछताछ की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। 
सादर सूचनार्थ।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट चम्पावत, 02 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सड़क पर कहीं मलबा आने की स्थिति में विभागीय मशीनरी के माध्यम से तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षा के साथ हाईवे पर आवागमन को निर्बाध बनाए रखने पर है। उपचारात्मक कार्यों से स्वाला में बढ़ी स्थिरता अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में काफी सुधार आया है। लगातार बारिश के बावजूद स्वाला में मार्ग पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है। उपचारित हिस्से पर भूस्खलन का प्रभाव नहीं अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन इसका प्रभाव उपचारित हिस्से पर नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करने की अपील की गई है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
    4
    लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
लगातार बारिश के बीच स्वाला में यातायात सुचारू, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
चम्पावत, 02 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच टनकपुर-चम्पावत-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
सड़क पर कहीं मलबा आने की स्थिति में विभागीय मशीनरी के माध्यम से तत्काल मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा रहा है। प्रशासन का फोकस यात्रियों की सुरक्षा के साथ हाईवे पर आवागमन को निर्बाध बनाए रखने पर है।
उपचारात्मक कार्यों से स्वाला में बढ़ी स्थिरता
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग विभोर गुप्ता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में किए गए उपचारात्मक कार्यों से स्थिति में काफी सुधार आया है। लगातार बारिश के बावजूद स्वाला में मार्ग पूरी तरह सुचारू है।
उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर परिस्थितियों के अनुसार कुछ समय के लिए यातायात नियंत्रित किया जाता है और स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जाता है।
उपचारित हिस्से पर भूस्खलन का प्रभाव नहीं
अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्वाला क्षेत्र में विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है। हाल में स्वाला सुगम जोन के आसपास भूस्खलन की स्थिति सामने आई थी, लेकिन इसका प्रभाव उपचारित हिस्से पर नहीं पड़ा है। भूस्खलन उपचारित हिस्से से अलग स्थान पर हुआ है।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाए रखने का कार्य लगातार जारी है। विभागीय मशीनरी एवं कार्मिक संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
अप्रमाणित सूचनाओं पर भरोसा न करने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजन एवं यात्रियों से मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए केवल प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सत्यापित सूचनाओं पर भरोसा करने को कहा है।
साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं एवं वीडियो को बिना सत्यापन आगे साझा न करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारू बनाए रखना है। लगातार बारिश के बावजूद विभागीय टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए* जनपद में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें, जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें। क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
    1
    लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी  ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए*

जनपद में विगत 2 दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में सभी (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में वर्षा हो रही है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की संभावना बनी हुई है।
लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं जिसमें,
जिला आपदा कंट्रोल रूम सहित सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने के साथ ही सभी कार्यदायी संस्थाओं, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल को अपनी मशीनरी एवं मैनपावर के साथ संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मार्ग के अवरुद्ध होने पर तत्काल खोला जा सके।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां कहीं भी मकानों को आंशिक क्षति या पशुहानि की सूचना है, वहां तहसीलदार के माध्यम से तत्काल राहत वितरण कराया जा रहा है।
उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में वर्तमान में लगभग चार दर्जन के आसपास मार्ग अवरुद्ध हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। 4-5 स्टेट हाईवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी वाला भाग बारिश के कारण बाधित है, जिसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं कार्य जारी है जो शीघ्र खुल जाएगी।
जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि 
अपरिहार्य परिस्थितियों में ही घर से बाहर निकलें।
क्रोनिक लैंडस्लाइड जोन, नदी, नालों, गधेरों और बरसाती नालों के किनारे जाने से बचें। बरसाती नदियों का बहाव बहुत तेज होता है और अनहोनी की आशंका रहती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं से अपील है कि रील्स बनाने या फोटोग्राफी के लिए जोखिम भरे स्थानों पर न जाएं और मानसून काल तक ऐसी गतिविधियों से परहेज करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    16 hrs ago
  • किच्छा में बड़ा हादसा! कार नहर में पलटी 😱 स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨 किच्छा में बड़ा हादसा! कार नहर में पलटी 😱 स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨
    1
    किच्छा में बड़ा हादसा!
कार नहर में पलटी 😱
स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨
किच्छा में बड़ा हादसा!
कार नहर में पलटी 😱
स्कूटी क्षतिग्रस्त | पुलिस मौके पर 🚨
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.