logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उपचुनाव दतिया में दादा का डर हुआ खत्म कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ही जीतेंगे दतिया यूपी चुनाव के पहले ही हुआ भय मुक्त

3 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

उपचुनाव दतिया में दादा का डर हुआ खत्म कांग्रेस समर्थकों ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ही जीतेंगे दतिया यूपी चुनाव के पहले ही हुआ भय मुक्त

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया उपचुनाव कांग्रेस ने श्री पीताम्बरा पीठ से निकलेंगें रोडशो के लिए
    1
    दतिया उपचुनाव कांग्रेस ने श्री पीताम्बरा पीठ से निकलेंगें रोडशो के लिए
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में विशाल रोड शो ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया, कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे। दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।
    1
    दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में  विशाल रोड शो
ब्रेकिंग न्यूज़ दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार ने अब पूरी रफ्तार पकड़ ली है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में शहर में एक विशाल रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
रोड शो में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, दतिया चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया,  कैलाश कुशवाह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, अवधेश नायक, मदन कुशवाह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
रोड शो का समापन दतिया के किला चौक पर हुआ, जहां आयोजित सभा को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता के मुद्दों और आगामी चुनाव को लेकर अपने विचार रखे।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में अब सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है और चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • "पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण" विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, भिण्ड में "प्रकृति संरक्षण : हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षत क्षमा शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली रहे। इस अवसर पर सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन, प्रतिभा भदौरिया एवं अमन राजावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "छिति जल पावक गगन समीरा, पंच तत्व मिलि बना शरीरा" केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का शाश्वत वैज्ञानिक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—ये पंचमहाभूत केवल मानव शरीर के ही नहीं, बल्कि अमीबा जैसे सूक्ष्म जीव से लेकर विशाल ब्लू व्हेल तक सम्पूर्ण जीव-जगत के अस्तित्व का आधार हैं। यदि इन पंचमहाभूतों का संतुलन बिगड़ा, तो मानव सभ्यता का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। भवन निर्माण से पहले भूमि पूजन कर पृथ्वी का सम्मान किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में कलश के माध्यम से जल का पूजन होता है। श्राद्ध और तर्पण में जल का विशेष महत्व है। हवन के माध्यम से अग्नि की आराधना की जाती है। भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में नवग्रह पूजन के माध्यम से आकाश का स्मरण किया जाता है तथा कलियुग में वायुपुत्र भगवान हनुमान की आराधना वायु तत्व के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक संस्कार हमें प्रकृति का सम्मान करना सिखाते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रोफेसर अली ने कहा कि पृथ्वी का अंधाधुंध दोहन, अवैध रेत खनन, नदियों का प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पृथ्वी का अनावश्यक छेदन एवं भेदन रोका जाए तथा वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाया जाए, ताकि प्रकृति से प्राप्त जल पुनः प्रकृति को लौटाया जा सके। उन्होंने कहा कि वन हमारी प्राणवायु के स्रोत हैं। वनों का संरक्षण, वन्यजीवों की रक्षा, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अनावश्यक बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा एवं सोलर कुकर जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाएँ तथा भोजन बनाने से पहले दाल और चावल को भिगोकर ऊर्जा की बचत करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में जितनी ऑक्सीजन का उपयोग करता है, उसका सबसे बड़ा स्रोत वृक्ष हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिवस, मातृ दिवस, पितृ दिवस, जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधे उपहार में देने की परंपरा विकसित करने का सुझाव दिया। सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। प्रकृति हमारी माता है, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, अन्न और जीवन प्रदान करती है। महात्मा गांधी का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि "प्रकृति मनुष्य की हर आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन उसके लालच को नहीं।" उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, घटते वन, प्रदूषित नदियाँ और प्लास्टिक प्रदूषण पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि हमने अभी से प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा। डॉ. जैन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाएँ—हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएँ और उसकी देखभाल करें, जल की प्रत्येक बूंद बचाएँ, वर्षा जल संचयन अपनाएँ, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें, आवश्यकता न होने पर बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएँ तथा Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ। इस अवसर पर प्रतिभा भादौरिया एवं अमन राजावत ने भी प्रकृति संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे पंचमहाभूतों की रक्षा करेंगे, जल बचाएँगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, ऊर्जा की बचत करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे तथा प्रकृति के साथ संतुलित और जिम्मेदार जीवन जीने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का समापन सुप्रयास के इस संदेश के साथ हुआ—
    3
    "पांच महाभूतों का रोकें क्षरण, तभी होगा प्रकृति संरक्षण"
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था सुप्रयास द्वारा न्यू ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, भिण्ड में "प्रकृति संरक्षण : हमारी संस्कृति, हमारी जिम्मेदारी" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षत क्षमा शर्मा  ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली रहे। इस अवसर पर सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन, प्रतिभा भदौरिया एवं अमन राजावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर इकबाल अली ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई "छिति जल पावक गगन समीरा, पंच तत्व मिलि बना शरीरा" केवल आध्यात्मिक संदेश नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण का शाश्वत वैज्ञानिक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—ये पंचमहाभूत केवल मानव शरीर के ही नहीं, बल्कि अमीबा जैसे सूक्ष्म जीव से लेकर विशाल ब्लू व्हेल तक सम्पूर्ण जीव-जगत के अस्तित्व का आधार हैं। यदि इन पंचमहाभूतों का संतुलन बिगड़ा, तो मानव सभ्यता का भविष्य भी संकट में पड़ जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। भवन निर्माण से पहले भूमि पूजन कर पृथ्वी का सम्मान किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में कलश के माध्यम से जल का पूजन होता है। श्राद्ध और तर्पण में जल का विशेष महत्व है। हवन के माध्यम से अग्नि की आराधना की जाती है। भागवत कथा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में नवग्रह पूजन के माध्यम से आकाश का स्मरण किया जाता है तथा कलियुग में वायुपुत्र भगवान हनुमान की आराधना वायु तत्व के महत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे धार्मिक संस्कार हमें प्रकृति का सम्मान करना सिखाते हैं, इसलिए प्रकृति का संरक्षण हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है।
प्रोफेसर अली ने कहा कि पृथ्वी का अंधाधुंध दोहन, अवैध रेत खनन, नदियों का प्रदूषण तथा प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन भविष्य में गंभीर पर्यावरणीय संकट पैदा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि पृथ्वी का अनावश्यक छेदन एवं भेदन रोका जाए तथा वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाया जाए, ताकि प्रकृति से प्राप्त जल पुनः प्रकृति को लौटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि वन हमारी प्राणवायु के स्रोत हैं। वनों का संरक्षण, वन्यजीवों की रक्षा, प्लास्टिक के उपयोग में कमी और ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अनावश्यक बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा एवं सोलर कुकर जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाएँ तथा भोजन बनाने से पहले दाल और चावल को भिगोकर ऊर्जा की बचत करें।
उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में जितनी ऑक्सीजन का उपयोग करता है, उसका सबसे बड़ा स्रोत वृक्ष हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने शिक्षक दिवस, मातृ दिवस, पितृ दिवस, जन्मदिन तथा अन्य शुभ अवसरों पर पौधे उपहार में देने की परंपरा विकसित करने का सुझाव दिया।
सुप्रयास के सचिव डॉ. मनोज जैन ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। प्रकृति हमारी माता है, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल, अन्न और जीवन प्रदान करती है। महात्मा गांधी का यह कथन आज भी उतना ही प्रासंगिक है कि "प्रकृति मनुष्य की हर आवश्यकता पूरी कर सकती है, लेकिन उसके लालच को नहीं।"
उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, घटते वन, प्रदूषित नदियाँ और प्लास्टिक प्रदूषण पूरी मानवता के सामने गंभीर चुनौती बन चुके हैं। यदि हमने अभी से प्रकृति की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।
डॉ. जैन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में छोटे-छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाएँ—हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाएँ और उसकी देखभाल करें, जल की प्रत्येक बूंद बचाएँ, वर्षा जल संचयन अपनाएँ, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करें, आवश्यकता न होने पर बिजली के उपकरण बंद रखें, सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाएँ तथा Reduce, Reuse और Recycle के सिद्धांत को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएँ।
इस अवसर पर प्रतिभा भादौरिया एवं अमन राजावत ने भी प्रकृति संरक्षण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे पंचमहाभूतों की रक्षा करेंगे, जल बचाएँगे, अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे, ऊर्जा की बचत करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम करेंगे तथा प्रकृति के साथ संतुलित और जिम्मेदार जीवन जीने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम का समापन सुप्रयास के इस संदेश के साथ हुआ—
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • श्रीकुण्डेश्वर धाम में 29 जुलाई से शुरू होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव,एक माह तक चलेगा महामंत्र का अखंड जाप भिंड।शहर में कुण्डेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुण्डेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम के महंत दयानंदजी महाराज नें बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सुबह 8 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं हवन होगा जबकि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गुरु पूजन किया जाएगा।इसके अलाबा 29 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावण मास के दौरान ॐ नमः शिवाय महामंत्र का अखंड जाप आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर जपयज्ञ एवं संकीर्तन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।आयोजकों के अनुसार महिलाएं एवं बहनें भी अपने परिवार के साथ जपयज्ञ और रात्रि जागरण में भाग ले सकेंगी। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार को धार्मिक आयोजन होंगे। अखंड जाप में कोई भी श्रद्धालु दिन-रात 24 घंटे अपनी सुविधानुसार शामिल होकर महामंत्र का जाप कर सकता है।यह आयोजन श्री कुण्डेश्वर धाम उदासीन आश्रम सिटी कोतवाली के सामने भिंड में महंत दयानंदजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
    2
    श्रीकुण्डेश्वर धाम में 29 जुलाई से शुरू होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव,एक माह तक चलेगा महामंत्र का अखंड जाप
भिंड।शहर में कुण्डेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुण्डेश्वर महादेव मंदिर उदासीन आश्रम के महंत दयानंदजी महाराज नें बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सुबह 8 बजे से सुंदरकांड पाठ एवं हवन होगा जबकि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गुरु पूजन किया जाएगा।इसके अलाबा 29 जुलाई से 28 अगस्त तक श्रावण मास के दौरान ॐ नमः शिवाय महामंत्र का अखंड जाप आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर जपयज्ञ एवं संकीर्तन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।आयोजकों के अनुसार महिलाएं एवं बहनें भी अपने परिवार के साथ जपयज्ञ और रात्रि जागरण में भाग ले सकेंगी। विशेष रूप से प्रत्येक सोमवार को धार्मिक आयोजन होंगे। अखंड जाप में कोई भी श्रद्धालु दिन-रात 24 घंटे अपनी सुविधानुसार शामिल होकर महामंत्र का जाप कर सकता है।यह आयोजन श्री कुण्डेश्वर धाम उदासीन आश्रम सिटी कोतवाली के सामने भिंड में महंत दयानंदजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
    1
    पति को हर बार ठगा गया है#😂😂💯 पतियों के साथ भेदभाव तो सदियों से आ रहा है
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार अब राज्य राजशात होगी जप्त गाड़ियां अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है।
    1
    अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार अब राज्य राजशात होगी जप्त गाड़ियां
अवैध सागौन लकड़ी सहित आयशर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने में तस्करी का तीसरा मामला
राजस्थान पासिंग वाहन से अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका
देवास के जिनवानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बिजवाड़ पुलिस की मदद से अवैध सागौन लकड़ी से भरा एक आयशर वाहन जब्त किया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वाहन राजस्थान पासिंग होने से अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने जिनवानी-कांटाफोड़ मार्ग पर नाकाबंदी की, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया। पीछा करने के दौरान वाहन ने दो गायों को टक्कर मार दी, जिसमें एक गाय की मौत हो गई। वन विभाग और बिजवाड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। जांच में लकड़ी परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। अवैध सागौन लकड़ी और वाहन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनवानी वन परिक्षेत्र में एक महीने के भीतर सागौन तस्करी का यह तीसरा मामला है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, बाहरी कार्यकर्ताओं को हटाने और सभी 291 बूथों पर कड़ी सुरक्षा की मांग
    1
    कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, बाहरी कार्यकर्ताओं को हटाने और सभी 291 बूथों पर कड़ी सुरक्षा की मांग
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात ब्रेकिंग न्यूज दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    1
    ओबीसी नेता विजय कुमार ने बढ़ाया दामोदर सिंह यादव का जनबल, राजकुमार कुशवाह से की खास मुलाकात
ब्रेकिंग न्यूज दतिया 
दतिया विधानसभा उपचुनाव के चुनावी माहौल में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में ओबीसी नेता विजय कुमार जी शामिल हुए। इस दौरान उनकी राजकुमार कुशवाह से आत्मीय मुलाकात हुई।
सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दोनों नेताओं ने दामोदर सिंह यादव के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया। इस मुलाकात को चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विभिन्न समाजों का समर्थन लगातार दामोदर सिंह यादव के पक्ष में दिखाई दे रहा है।
अब देखना होगा कि यह बढ़ता समर्थन आगामी मतदान में कितना असर दिखाता है।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।
    1
    थाना गोहद चौराहा पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में 15 माह से फरार 5000/- रुपये के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपाहडी हेड फतेहपुर के पास दिनांक 05 अप्रेल 2025 को रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर पांच आरोपीगणों ने एक राय होकर जयवीर गुर्जर की मारपीट की एंव  जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।उक्त अपराध में चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एंव एक आरोपी  फरार चल रहा था उक्त आरोपी के विरुध्द भिंड पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया। उक्त फरार आरोपी को आज मंगलवार लगभग 5 बजे  मुखविर सूचना पर कनीपुरा मोड से गिरफ्तार किया गया एंव एक 315 बोर का कट्टा व एक खाली खोखा जप्त किया गया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.